एक्सप्लोरर

चीन में क्यों नहीं होते हैं आतंकी हमले? ये है इसका सबसे बड़ा कारण

पिछले कुछ दशकों में तेजी से आर्थिक विकास किया है, जिससे यहां के नागरिकों के जीवन में सुधार हुआ है. यह एक बड़ा कारण है कि आतंकवाद को चीन के स्थानीय नागरिकों द्वारा समर्थन नहीं मिल पाता.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से सिर्फ भारत ही नहीं पूरी दुनिया हैरान है. इस आतंकी हमले ने एक बार फिर पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया है क्योंकि पहलगाम में हुए आतंकी वारदात की साजिश पाकिस्तान के में रचे जाने के आरोप लग रहे हैं. ऐसा पहली बार नहीं है कि दुनिया के किसी देश में आतंकी वारदात के पीछे पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों के होने की बात सामने आई है. दुनिया के कई देश इस तरह के आतंकवाद से परेशान हैं, लेकिन क्या आपने कभी चीन में आतंकी हमले की खबर सुनी है.

अगर आप पिछले कुछ सालों का इतिहास उठाकर देखें तो चीन एक ऐसा देश है, जहां आतंकी हमले न के बराबर होते हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि दुनियाभर में दहशत फैलाने वाले आतंकवादी चीन को अपना निशाना क्यों नहीं बनाते? आइए जानते हैं कि चीन में आतंकी हमले न होने के पीछे सबसे बड़े कारण क्या हैं. 

पाकिस्तान से दोस्ती

दुनिया में कहीं भी आतंकी हमला होता है तो उसके पीछे पाकिस्तानी साजिश की बात जरूर आती है. यह बात किसी से छिपी नहीं है कि दुनिया के कई बड़े आतंकी संगठनों को पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी ISI का समर्थन प्राप्त है. हालांकि, चीन में आतंकी घुसपैठ और हमले न होने का सबसे बड़ा कारण चीन और पाकिस्तान की दोस्ती है. पाकिस्तान बहुत हद तक रक्षा और आर्थिक क्षेत्र में चीन पर निर्भर है. चीन ने पाकिस्तान को भारी मात्रा में रक्षा उपकरण और पैसा दिया है. ऐसे में पाकिस्तान चीन में किसी तरह का आतंकी हमला करवाकर अपने पैर पर कुल्हाड़ी नहीं मार सकता. 

सुख्त सुरक्षा व्यवस्था

चीन में सुरक्षा व्यवस्था को बहुत सख्त माना जाता है और चीनी सरकार आतंकवाद के खिलाफ 'जीरो टालरेंस पॉलिसी' अपनाती है. सरकार ने आतंक विरोधी अभियानों को रोकने के लिए विशेष सुरक्षा बलों का गठन भी किया है. इसके अलावा नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी चीन ने कई कड़े कदम उठाए हैं, जिससे चीन को आतंकवाद के खिलाफ लड़ने में मदद मिलती है. 

सीमाओं पर सख्त निगरानी

चीन के पड़ोसी देशों में भारत और पाकिस्तान जैसे बड़े मुल्क शामिल हैं. चीन से दोस्ती होने के कारण पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी चीन में घुसपैठ नहीं करते हैं और भारत कभी आतंकवाद को समर्थन नहीं देता. यह बड़ा कारण है कि चीन में आतंकी घुसपैठ नहीं होती. इसे अलावा चीन ने अपनी सीमाओं पर सख्त निगरानी सिस्टम डेवलप किया है, जिससे किसी भी तरह की घुसपैठ को रोका जा सके. 

आर्थिक विकास और बेहतर रोजगार

चीन ने पिछले कुछ दशकों में तेजी से आर्थिक विकास किया है, जिससे यहां के नागरिकों के जीवन में सुधार हुआ है. दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश होने के बावजूद चीन में रोजगार के पर्याप्त साधन उपलब्ध हैं. यह एक बड़ा कारण है कि आतंकवाद को चीन के स्थानीय नागरिकों द्वारा समर्थन नहीं मिल पाता. दूसरी तरफ चीन की सरकार का फोकस बेहतर शिक्षा और जागरूकता पर भी है, जिससे यहां के नागरिक आतंकी विचारधारा का समर्थन नहीं करते और इसके प्रति सचेत रहते हैं. 

 यह भी पढ़ें: PoK को भारत का हिस्सा मानता है ये मुस्लिम देश, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे आप

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या पाकिस्तान को धूल चटा सकता है सोवियत संघ और US से टक्कर लेने वाला तालिबान, जानें इसकी ताकत?
क्या पाकिस्तान को धूल चटा सकता है सोवियत संघ और US से टक्कर लेने वाला तालिबान, जानें इसकी ताकत?
Water Crisis Cities: पानी की कमी से क्यों जूझ रहे चेन्नई-केपटाउन और मेक्सिको सिटी जैसे शहर? जानें इसके पीछे की वजह
पानी की कमी से क्यों जूझ रहे चेन्नई-केपटाउन और मेक्सिको सिटी जैसे शहर? जानें इसके पीछे की वजह
कितने रुपये का आता है वह नीला ड्रम, जो मेरठ और लखनऊ के बाद सुर्खियों में आया?
कितने रुपये का आता है वह नीला ड्रम, जो मेरठ और लखनऊ के बाद सुर्खियों में आया?
Delhi Name Change: केरल बना केरलम, जानें दिल्ली का नाम बदलकर क्या रखने की हो रही डिमांड?
केरल बना केरलम, जानें दिल्ली का नाम बदलकर क्या रखने की हो रही डिमांड?

वीडियोज

Cabinet का बड़ा Infra Push | Railway, Airport, MSP और Metro Projects Approved| Paisa Live
कम उम्र में बढ़ रहा Heart Risk, महंगा हो रहा Health Insurance | New Tax Regime Explained| Paisa Live
IPO Alert: Omnitech Engineering IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band |Paisa Live
ABP Network Presents | Ideas of India 2026 | 27 - 28 Feb | Anil Kapoor
ABP Network Presents | Ideas of India 2026 | 27 - 28 Feb | Shreya Ghoshal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश में नई सरकार बनते ही आपस में भिड़े नेता! यूनुस के खिलाफ उतरे राष्ट्रपति तो भड़की जमात, जानें क्या कहा?
बांग्लादेश में नई सरकार बनते ही आपस में भिड़े नेता! यूनुस के खिलाफ उतरे राष्ट्रपति तो भड़की जमात
राज्यसभा चुनाव से पहले BJP चीफ नितिन नवीन से मिले पवन सिंह, 'जो मालिक चाहेंगे वही...'
BJP चीफ नितिन नवीन से मिले पवन सिंह, राज्यसभा के टिकट पर कह दी ये बड़ी बात
‘ला-ला लैंड में जी रहा पाकिस्तान...', UN में भारत ने कर दी पाकिस्तान की धुनाई | 5 बड़ी बातें
‘ला-ला लैंड में जी रहा पाकिस्तान...', UN में भारत ने कर दी पाकिस्तान की धुनाई | 5 बड़ी बातें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक
दक्षिण अफ्रीका की जीत की दुआ कर रहा पूरा देश, ऐसा हुआ तो भारत का सेमीफाइनल पक्का! ये समीकरण चौंका देगा
दक्षिण अफ्रीका की जीत की दुआ कर रहा पूरा देश, ऐसा हुआ तो भारत का सेमीफाइनल पक्का!
क्लास-8 की NCERT किताब बैन, शिक्षा विभाग की दलीलों पर बोले CJI- मंशा अच्छी नहीं थी, बहुत आघात पहुंचा
क्लास-8 की NCERT किताब बैन, शिक्षा विभाग की दलीलों पर बोले CJI- मंशा अच्छी नहीं थी, बहुत आघात पहुंचा
जापान में CM योगी को बच्चे ने किया दंडवत प्रणाम, संस्कृत में सुनाया श्लोक; वीडियो वायरल
जापान में CM योगी को बच्चे ने किया दंडवत प्रणाम, संस्कृत में सुनाया श्लोक; वीडियो वायरल
आपके पास एक करोड़ रुपये हैं तो उसे कैसे करेंगे डिवाइड, कितना पैसा करेंगे खर्च और कितना इनवेस्ट?
आपके पास एक करोड़ रुपये हैं तो उसे कैसे करेंगे डिवाइड, कितना पैसा करेंगे खर्च और कितना इनवेस्ट?
Embed widget