एक्सप्लोरर

सिर दर्द होता है तो कपड़ा बांधने से आराम क्यों मिलता है? क्या है इसके पीछे का साइंस

अक्सर देखा होगा कि लोग सिर पर कपड़ा बांध लेते हैं. कुछ शौक में तो कुछ सिर दर्द होने पर कपड़ा बांध लेते हैं. लेकिन कपड़ा बांधने से सिरदर्द बंद होने के पीछे लॉजिक छिपा है.

Headache Symptoms: बॉडी में दर्द कहीं भी हो सकता है. लोग दर्द से निपटने के लिए पेनकिलर खा लेते हैं. अधिक तनाव, भागदौड़ भरी जिंदगी, थकान और अन्य वजह से सिर में तेज दर्द होने लगता है. लोग सिर दर्द को कम करने के लिए भी कई तरह की दवाएं खाते हैं. लेकिन इस दर्द से निपटने के लिए एक सामान्य इलाज भी हैं. हो सकता है कि आपने भी इस उपचार को आजमाकर देखा हो. जैसे ही लोगों के सिर में दर्द होता है. उससे निपटने के लिए लोग तुरंत ही सिर पर कपड़ा बांध लेते हैं. कुछ लोग इस तरह कपड़ा बांधने से ही काफी राहत पा लेते हैं. आज यही जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर सिर पर कपड़ा बांधने से दर्द भगाने का लॉजिक क्या है?

कपड़ा बांधने से इसलिए होता है सिर दर्द कम

कपड़ा बांधने पर सिर दर्द कम हो जाता है,लेकिन ऐसा होता क्यों है? यह भी जानने की जरूरत है. डॉक्टरों का कहना है कि सिर में तेज दर्द होने पर सिर के चारों ओर एक हेडबैंड, स्कार्फ या टाई बांधी जाती है. इसे उस स्थिति तक कसा जाता है. जहां दबाव महसूस हो सके. इससे खोपड़ी में ब्लड प्रवाह तेजी से कम होता है और दिमाग कुछ रिलीफ होने लगता है. इससे हल्की सूजन और दर्द में तुरंत आराम मिलता है. कुछ लोग ठंडी पट्टी बांधकर भी सिर दर्द को आराम दिलाने की कोशिश करते हैं. इससे अनावश्यक तनाव से जो ब्रेन गर्म हो जाता है. उसमें काफी राहत मिलती है.

और किस तरह से राहत पा सकते हैं?

विशेषज्ञों का कहना है कि सिर में दर्द हो रहा है तो यह भी जानने की जरूरत है कि आखिर ये हो क्यों रहा है. यदि माइग्रेन के कारण सिर में दर्द है तो इसका उपचार अलग है. माइग्रेन के पेन अधिक लाईट और साउंड होने पर तेज हो जाता है. माइग्रेन का दर्द आधे सिर में होता है. यदि इस तरह का कोई दर्द हो रहा है तो लाइट ऑफ ओर दें,तेज आवाज में भी कोई संगीत न बजाए. इससे राहत मिलेगी. इसके अलावा गर्म और ठंडी थेरेपी से भी माइग्रेन के दर्द में राहत पाई जा सकती है.

कैफीन का प्रयोग करें, मगर संभलकर

विशेषज्ञों का कहना है कि सिर दर्द में कैफीन तुरंत आराम करता है. कुछ लोग हार्ड ड्रिंक पीना पसंद करते हैं. उसकी वजह कैफीन ही होती है. लेकिन यहां यह ध्यान रखना जरूरी है कि नियमति तौर पर यदि कैफीन का प्रयोग कर रहे हैं और सिर दर्द बना हुआ है तो कैफीन का प्रयोग बिल्कुल नहीं करना है. इसके नतीजे गंभीर हो सकते हैं. यदि ऐसा कुछ भी नहीं है तो सिर दर्द से तुरंत राहत के लिए कैफीन या सामान्य उत्पाद प्रयोग में लाये जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: गीले बालों में कभी नहीं करनी चाहिए कंघी, होते हैं ये नुकसान, जानें कंघी करने का सही तरीका क्या है?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका और इजरायल से कितने दिन जंग लड़ सकता है ईरान, जानें उसके पास कितना गोला-बारूद?
अमेरिका और इजरायल से कितने दिन जंग लड़ सकता है ईरान, जानें उसके पास कितना गोला-बारूद?
World Luxurious Prison: इस देश की जेल के आगे फीके पड़ जाएंगे होटल, जानें क्या है इनके आलिशान होने की वजह
इस देश की जेल के आगे फीके पड़ जाएंगे होटल, जानें क्या है इनके आलिशान होने की वजह
कहां है भारत की आखिरी सड़क और कहां होती है यह खत्म, जान लीजिए जवाब
कहां है भारत की आखिरी सड़क और कहां होती है यह खत्म, जान लीजिए जवाब
इस देश में रविवार को किया काम तो हो सकती है जेल, जानिए क्या है वहां का कानून?
इस देश में रविवार को किया काम तो हो सकती है जेल, जानिए क्या है वहां का कानून?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget