एक्सप्लोरर

वर्कलोड से सबसे ज्यादा परेशान हैं इन देशों के लोग, भारत की रैंकिंग जानकर उड़ जाएंगे होश

लार्सन एंड टूब्रो के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन द्वारा अपने कर्मचारियों को 'हफ्ते में 90 घंटे काम' करने का सलाह दिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किन देशों के लोग वर्कलोड में सबसे ज्यादा परेशान हैं.

काम के बिना अच्छे जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है. लेकिन ज्यादा काम का तनाव होने पर भी अच्छा जीवन नहीं कहलाएगा. देश में एक बार फिर से घंटों और छुट्टी वाले दिन भी काम करने को लेकर बहस छिड़ी है. दरअसल इंजीनियरिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टूब्रो (L&T) के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन द्वारा अपने कर्मचारियों को 'हफ्ते में 90 घंटे काम' की सलाह दी गई है. आज हम आपको बताएंगे कि किस देश में काम का वर्कलोड सबसे अधिक है. 

हफ्ते में 90 घंटे काम करना पॉसिबल?

एसएन सुब्रह्मण्यन द्वारा अपने कर्मचारियों को 'हफ्ते में 90 घंटे काम' की सलाह दी है. इससे पहले इंफोसिस के को-फाउंडर एनआर नारायणमूर्ति ने सप्ताह में 70 घंटे काम के सुझाव दिया था. वहीं दुनियाभर में एवरेज वीकली वर्क ऑवर 40-50 घंटे के बीच हैं. हालांकि कई जगहों पर लोग ओवर टाइम करते हैं, जिसका अलग से पैसा मिलता है. 

इन देशों में सबसे ज्यादा वर्कलोड

अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने ग्लोबल लेवल पर एक डाटा जारी किया है. जिसके मुताबिक भूटान में लोग सबसे अधिक काम करते हैं. जहां 61 प्रतिशत कर्मचारी सप्ताह में 49 घंटे से ज्यादा काम करते हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर भारत का नंबर है, जहां भारत में 61 प्रतिशत कर्मचारी 49 घंटे से ज्यादा काम कर रहे हैं. बता दें कि भारत में 46.7 घंटे प्रति व्यक्ति सप्ताह में काम करता है.  वहीं तीसरे नंबर पर बांग्लादेश में 47 प्रतिशत कर्मचारी 49 घंटे से ज्यादा अपने वर्क प्लेस पर काम कर रहे हैं. टॉप 10 की लिस्ट में पाकिस्तान 40 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ सातवें नंबर पर है.  

इन देशों के कर्माचारियों को काम में राहत

अब आपको दिमाग में सवाल आ रहा होगा कि आखिर किन देशों के कर्मचारियों को सप्ताह में कम काम करने का मौका मिलता है. एक्सटेंडेड वर्क ऑवर्स के मामले अरूबा, चीन,क्रोएशिया, जॉर्जिया, जर्मनी, आइल ऑफ मैन,जापान, जर्सी और सिंगापुर जैसे देश जहां प्रति कार्यरत व्यक्ति प्रति सप्ताह औसत घंटे क्रमश: 39.4,46.1, 37.9,40.5,34.2,35.0,36.6,40.0 और 42.6 है. इन देशों में कोई भी व्यक्ति प्रति सप्ताह 49 घंटे या उससे अधिक काम नहीं करता है. 

इस देश में सबसे कम घंटे काम करते हैं कर्मचारी

बता दें कि वनुआटू में प्रति व्यक्ति कर्मचारी सबसे कम घंटे काम करता है. वनुआटू में कामगार औसतन प्रति व्यक्ति सप्ताह में केवल 24.7 घंटे काम करते हैं. इसके अलावा वहां पर सिर्फ 4 फीसदी लोग ही 49 घंटे या उससे अधिक घंटे काम करते हैं.

ये भी पढ़ें:एसपी और डीसीपी में क्या होता है फर्क, जान लीजिए दोनों को क्या मिलती हैं सुविधाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Longest Range Missiles: लॉन्ग रेंज वाली मिसाइलों में किस देश की है बादशाहत, इस लिस्ट में भारत किस नंबर पर?
लॉन्ग रेंज वाली मिसाइलों में किस देश की है बादशाहत, इस लिस्ट में भारत किस नंबर पर?
ईरान से कितनी दूर है डिएगो गार्सिया मिलिट्री बेस, क्या यहां तक पहुंच सकती है मिसाइल?
ईरान से कितनी दूर है डिएगो गार्सिया मिलिट्री बेस, क्या यहां तक पहुंच सकती है मिसाइल?
उत्तर प्रदेश में कौन है सबसे अमीर नेता, जानें कहां-कहां से होती है कमाई?
उत्तर प्रदेश में कौन है सबसे अमीर नेता, जानें कहां-कहां से होती है कमाई?
US Military Bases India: जब दुनियाभर में अमेरिका ने बनाए हैं मिलिट्री बेस तो भारत में क्यों नहीं, क्या है इंडिया की नीति?
जब दुनियाभर में अमेरिका ने बनाए हैं मिलिट्री बेस तो भारत में क्यों नहीं, क्या है इंडिया की नीति?

वीडियोज

Iran-Israel War: महायुद्ध का अगला चरण अब चलेगा एटम बम ? | Breaking News | Middle East | World War 3
Saas Bahu Aur Saazish: ध्रुव ने अपने ही जीजा जी राघव के साथ किया बुरा सुलूक | Jaane Anjaane
Ashish Chanchlani Interview: FUN ROAST, Harsh Beniwal को कहा CHOR
Dhurandhar The Revenge: आदित्य उप्पल ने बताया Dhurandhar का असली गेम, और Box Office Collection
Dhurandhar The Revenge: कहानी से ज्यादा विवाद में क्यों? जहूर मिस्त्री AKA Vivek Sinha ने बताया

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: Live: 'मिडिल ईस्ट युद्ध खतरनाक दौर में', ट्रंप के अल्टीमेटम पर ईरान ने दी धमकी तो बोला संयुक्त राष्ट्र
Live: 'मिडिल ईस्ट युद्ध खतरनाक दौर में', ट्रंप के अल्टीमेटम पर ईरान ने दी धमकी तो बोला यूएन
बिहार की सियासत में भूचाल, PHED मंत्री संजय सिंह पर RJD के पूर्व विधायक ने लगाए कई गंभीर आरोप
बिहार की सियासत में भूचाल, PHED मंत्री संजय सिंह पर RJD के पूर्व विधायक ने लगाए कई गंभीर आरोप
होर्मुज स्ट्रेट पहुंची टॉमहॉक मिसाइलों से लैस ब्रिटिश पनडुब्बी, ट्रंप की धमकी के बीच कीर स्टार्मर का बड़ा फैसला
होर्मुज स्ट्रेट पहुंची टॉमहॉक मिसाइलों से लैस ब्रिटिश पनडुब्बी, ट्रंप की धमकी के बीच कीर स्टार्मर का बड़ा फैसला
'धुरंधर 2' के हमजा और यलीना का ल्यारी वाला बंगला किस शहर में है, नहीं जानते होंगे आप, देखें इनसाइड वीडियो
'धुरंधर 2' के हमजा- यलीना का ल्यारी वाला बंगला किस शहर में है, नहीं जानते तो देखें ये वीडियो
एक और इंटरनेशनल क्रिकेटर ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, राजस्थान रॉयल्स में आने को तैयार
एक और इंटरनेशनल क्रिकेटर ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, राजस्थान रॉयल्स में आने को तैयार
'अमेरिका दुनिया की एनर्जी मार्केट पर कब्जा...', ईरान से जंग के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- वो किसी भी हद तक...
'अमेरिका दुनिया की एनर्जी मार्केट पर कब्जा...', ईरान से जंग के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- वो...
High Blood Pressure In Cold Weather: मौसम ठंडा होते ही बढ़ गया हाई बीपी का खतरा? योग गुरु रामदेव के बताए ये 4 आसन दिलाएंगे राहत
मौसम ठंडा होते ही बढ़ गया हाई बीपी का खतरा? योग गुरु रामदेव के बताए ये 4 आसन दिलाएंगे राहत
दादा जी से पूरा मोहल्ला परेशान था? बूढ़े शख्स की अर्थी के साथ गांव वालों ने बजाया डीजे, झूमकर नाचा परिवार, वीडियो वायरल
दादा जी से पूरा मोहल्ला परेशान था? बूढ़े शख्स की अर्थी के साथ गांव वालों ने बजाया डीजे, झूमकर नाचा परिवार
Embed widget