एक्सप्लोरर

Pew Research Survey: धर्म बदलने के मामले में कहां आते हैं हिंदू और मुस्लिम? प्यू रिसर्च ने कर दिया चौंकाने वाला खुलासा

Pew Research Survey: प्यू रिसर्च रिपोर्ट से सामने आया है कि दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जहां पर लोगों ने इस्लाम धर्म छोड़ दिया है. वहीं इस रिपोर्ट में हिंदुओं के धर्मांतरण की भी स्थिति स्पष्ट की गई है.

Pew Research Survey: धर्मांतरण एक ग्लोबल मुद्दा बन चुका है, ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि प्यू रिसर्च सेंटर की तरफ से किए गए ग्लोबल सर्वे में एक बार फिर यह बात साबित हो चुकी है. वैसे तो इसका सबसे ज्यादा असर बौद्ध और क्रिश्चियन धर्म में देखा जा रहा है. लेकिन हिंदू और मुस्लिम धर्म के लोगों पर भी धर्मांतरण का असर पड़ा है. प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट की मानें तो दुनियाभर में 36 देशों में किए गए सर्वे में सामने आया है कि बचपन से जिनका धर्म इस्लाम रहा है, उनमें से ज्यादातर वयस्क होने के बाद भी मुस्लिम हैं. इन देशों में ऐसे लोगों की संख्या कम है, जो कि जन्म से मुस्लिम थे, लेकिन अब खुद को इस्लाम धर्म का नहीं मानते हैं. इस रिपोर्ट में हिंदुओं के धर्मांतरण को लेकर भी बातें नतीजे सामने आए हैं. 

इस देश में कई लोगों ने कबूला इस्लाम

36 देशों में हुए सर्वे में 13 देशों से नमूने प्राप्त हुए हैं. इस रिपोर्ट में पाया गया है कि इन देशों में ऐसे बहुत कम लोग हैं, जिन्होंने इस्लाम छोड़ दिया है, या फिर वो इस्लाम से जुड़े ही नहीं. जिन लोगों ने इस्लाम छोड़ दिया है वो या तो नास्तिक हो गए हैं या अज्ञेयवादी हो गए हैं, या तो फिर ईसाई बन गए हैं. अमेरिका और केन्या में ऐसे लोगों की संख्या ज्यादा है, जिन्होंने अपना जन्मजात धर्म छोड़कर इस्लाम अपना लिया है. इन दोनों देशों में 20% अमेरिकी मुसलमान और 11% केन्याई इस्लामिक लोग कहते हैं कि जन्म के के वक्त उनका धर्म कुछ और था, जो कि अब बदल चुका है. 

ज्यादातर क्रिश्चियन ने अपनाया इस्लाम

इस्लाम धर्म अपनाने वालों में ज्यादातर क्रिश्चियन हैं. इसके अलावा इस रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि वयस्कों में से 3% या उससे कम लोगों ने इस्लाम छोड़ा या इसे अपनाया है. देखा जाए तो इस आधार पर धार्मिक परिवर्तन कम ही हुआ है. इंडोनेशिया में हुए सर्वे में पता चला है कि वयस्कों में से 1% से कम ने भी इस्लाम छोड़ा या फिर इसको अपनाया है. ज्यादातर जगहों पर 90% से ज्यादा लोगों ने इस्लाम नहीं छोड़ा है.

हिंदुओं की क्या है स्थिति

हिंदू धर्म से जुड़ने और छोड़ने को लेकर 36 में से सिर्फ चार देशों से ही पर्याप्त आंकड़े मिल पाए हैं. इन देशों में भारत, अमेरिका, श्रीलंका और बांग्लादेश का नाम शामिल है. भारत और बांग्लादेश में ज्यादातर हिंदू आज भी हिंदू के रूप में अपनी पहचान कायम किए हुए हैं. श्रीलंका में हिंदू के रूप में पले-बढ़े दस में से नौ लोग अपनी पहचान को बरकार रखे हैं. वहीं अमेरिका में भी हिंदुओं ने धर्म परिवर्तन कम ही किया है. अमेरिका में 18% और श्रीलंका में 11% लोग अब हिंदू के रूप में नहीं पहचाने जाते हैं, जबकि जन्म से वो हिंदू ही थे. अमेरिका में जिन लोगों ने हिंदू धर्म छोड़ दिया है वो या तो खुद को नास्तिक मानते हैं, या फिर अज्ञेयवादी. वहीं श्रीलंका में हिंदू धर्म छोड़ने वाले ईसाई बन गए हैं. 

यह भी पढ़ें: कौन से लोग सबसे ज्यादा छोड़ रहे अपना धर्म? प्यू रिसर्च की यह रिपोर्ट उड़ा देगी होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IMD के Yellow, Orange और Red Alert का मतलब क्या है, यह कैसे तय होता है?
IMD के Yellow, Orange और Red Alert का मतलब क्या है, यह कैसे तय होता है?
US Birthright Citizenship : क्या है बर्थ टूरिज्म, क्या इतने भर से मिल जाती है अमेरिका की नागरिकता
क्या है बर्थ टूरिज्म, क्या इतने भर से मिल जाती है अमेरिका की नागरिकता
टैरिफ लगाने से कैसे बदलती है सामान की कीमत? समझें पूरा गणित
टैरिफ लगाने से कैसे बदलती है सामान की कीमत? समझें पूरा गणित
US LPG Exports By Country: सबसे ज्यादा LPG किन देशों को बेचता है अमेरिका, भारत किस नंबर पर?
सबसे ज्यादा LPG किन देशों को बेचता है अमेरिका, भारत किस नंबर पर?

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget