एक्सप्लोरर

Police Rank: पुलिसवाले की वर्दी देख ऐसे पता लगाएं उनकी रैंक, वर्दी पर लगे सितारों से होती है पहचान

भारत में सभी पुलिसवालों की वर्दी खाकी रंग की होती है. ऐसे में उनकी वर्दी पर लगे कुछ खास चिन्ह, विभाग में उनके पद की जानकारी देते हैं. आइए जानते हैं इस विभाग में किस पद के लिए क्या चिन्ह होता है...

Police Rank Information: आपको पता होगा कि भारत में सभी प्रदेशों की अपनी अलग-अलग पुलिस सेवा है. पुलिस विभाग में निचले स्तर से लेकर उच्च स्तर तक अलग-अलग रैंक के अधिकारी मौजूदा समय में कार्य कर रहे हैं. आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम Police Rank list के बारे में बताएंगे और यह भी बताएंगे की उनके पदों का क्या काम होता है तथा उनकी पहचान कैसे होती है. इन सभी जानकारियों के लिए हमारे आर्टिकल को विस्तार पूर्वक पढ़ें.

आपको पता होगा कि भारत में लगभग सभी प्रदेशों की पुलिस वर्दी का कलर खाकी है, परंतु क्या आपको पता है कि उन पदों की पहचान कैसे की जाती है? दरअसल, इनकी पहचान वर्दी के ऊपर लगे सितारे या बैज के माध्यम से की जाती है. पुलिस विभाग में कई सारे पद होते हैं. सभी पदों की वर्दी का कलर खाकी होता है. ऐसे में उनकी पहचान सितारों एवं बैज (Star & Badge) से की जाती है. आज हम आपको इन्ही पदों का नाम और उनकी पहचान कैसे की जाती है इसकी विस्तृत जानकारी देने जा रहे हैं.

होमगार्ड (Home Guard)

यह पुलिस विभाग में सबसे निम्न स्तर का पद होता है. आप आमतौर पर इन्हे शहरों में चौराहों पर ट्रैफिक को कंट्रोल करते देख सकते हैं. इनकी वर्दी गाढ़ी खाकी कलर की होती है. इन्हें एक टोपी भी दी जाती है. 

कांस्टेबल (Constable)

पुलिस विभाग कार्यशैली में कांस्टेबल पद से कार्य करने की शुरुआत होती है. यह इस विभाग में निचले स्तर का पद होता है. इसकी वर्दी सादे खाकी कलर की होती है. इस पर किसी भी प्रकार का कोई चिन्ह या पट्टियां नहीं होती हैं. यह भर्ती ज्यादातर राज्य सरकार करती है.

हेड कांस्टेबल(Head Constable)

कांस्टेबल से ऊपर का पद हेड कॉन्स्टेबल का होता है. यह कांस्टेबल के प्रमोशन के बाद प्रदान किया जाता है. इसमें खाकी वर्दी के साथ-साथ बाएं हाथ की आस्तीन पर 3 लाल रंग के कपड़े की पट्टियां लगाई जाती है. कई अन्य राज्यों में ये पट्टियां सफेद या काली भी हो सकती है.

सहायक सब इंस्पेक्टर(Assistant Sub-Inspector ASI)

पुलिस विभाग में अधिकारी पद की शुरुआत सहायक सब इंस्पेक्टर (ASI) से ही होती है. इनके कंधे पर दोनों तरफ एक एक सितारे होते हैं तथा नीले एवं लाल रंग के कपड़े की पट्टियां लगी होती है. कई राज्यों में इनके बाएं हाथ की आस्तीन पर राज्य के पुलिस विभाग का Badge (बैज) भी होता है.

सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector SI)

पुलिस विभाग का प्रथम विवेचक अधिकारी तथा उसके साथ-साथ चौकी इंचार्ज का कार्य करने वाला पद सब इंस्पेक्टर का होता है. आम भाषा में इन्हे दरोगा भी कहते हैं. इनकी वर्दी पर दो सितारे जो कि दोनों ही कंधों पर लगे होते हैं तथा उसके साथ साथ लाल और नीले रंग की पट्टियां भी लगी होती है. बाएं हाथ की आस्तीन पर राज्य पुलिस विभाग का Badge लगा होता है.

इंस्पेक्टर(Inspector)

थाने का इंचार्ज, जिसके अधीन आसपास के निर्धारित क्षेत्र होते हैं इस्पेक्टर होता है. इनकी वर्दी सब इंस्पेक्टर के ही सामान होती है, लेकिन इनकी वर्दी पर दोनों तरफ तीन तीन सितारे होते हैं जो कि सुनहरे होते हैं.

डिप्टी सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस(DSP)

यह चार से पांच थानों का इंचार्ज होता है. कुछ राज्यों में इसे CO(Circle Officer) तथा केंद्र शासित प्रदेशों में ACP/DCP के नाम से जाना जाता है. इनकी वर्दी खाकी कलर की होती है. कंधों पर तीन-तीन स्टार लगे होते हैं जो कि सिल्वर कलर के होते हैं. बाएं हाथ पर  राज्य पुलिस विभाग के बैज लगे होते हैं तथा एक गाढ़े नीले कलर की डोरी भी प्रदान की जाती है. इसके अलावा, यदि यह राज्य सरकार में कार्यरत है तो कंधों पर राज्य का नाम और यदि केंद्र सरकार में यूपीएससी के माध्यम से पद पाया हुआ है तो कंधों पर आईपीएस (IPS) का चिन्ह लगा हुआ होता है.

एडिशनल सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस(ASP)

इस पद पर यूपीएससी के माध्यम से नियुक्ति होती है. राज्य सरकार में ये ASP तथा केंद्र शासित प्रदेश में ADC(Additional Deputy Commissioner) के नाम से जाने जाते हैं. इनकी वर्दी पर दोनों कंधों पर सिर्फ अशोक स्तंभ लगा होता है. 

सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP)

किसी भी जिले का सर्वोच्च पुलिस अधिकारी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस होता है, जिसे पुलिस अधीक्षक भी कहते हैं. इनकी वर्दी के कंधे पर एक अशोक स्तंभ तथा एक सिल्वर स्टार लगा होता है. यह भी डायरेक्ट यूपीएससी(UPSC) के से नियुक्त होते हैं.

सीनियर सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP)

अधिक आबादी वाले जिले में एक एसएसपी(SSP) भी नियुक्त किया जाता है, जिसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कहते हैं. यह एसपी से ऊपर का पद होता है. इस पद की वर्दी के कंधे पर एक अशोक स्तंभ के साथ दो सिल्वर स्टार लगे होते हैं.

डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस(DIG)

डीआईजी (DIG) को पुलिस उपमहानिरीक्षक के नाम से भी जाना जाता है. ये एक तौर पर एडिशनल कमिश्नर भी होता है. यह आईपीएस अधिकारी की ही रैंक होती है जो की प्रमोशन के बाद प्रदान की जाती है. इनके कंधे पर एक अशोक स्तंभ के साथ 3 सिल्वर सितारे लगे होते हैं. कंधे पर आईपीएस का बैच भी होता है.

इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IG)

इनके कंधे पर एक तलवार चिन्ह तथा एक सिल्वर सितारा होता है. उसके साथ-साथ आईपीएस (IPS) का बैच भी लगा हुआ होता है.

एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस(ADGP)

इनकी वर्दी की पहचान यह होती है कि इनके कंधे पर एक तलवार तथा एक अशोक स्तंभ लगा होता है. इसके साथ साथ वर्दी के कॉलर पर Gorget Patch भी लगा होता है और आईपीएस का बैज भी होता है.

डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP)

डीजीपी के अधीन राज्य की सारी पुलिस व्यवस्था होती है. इनके कंधे पर एक तलवार तथा एक अशोक स्तंभ प्रदर्शित किए जाते हैं तथा आईपीएस का बिल्ला भी मौजूद होता है.

डायरेक्टर ऑफ इंटेलिजेंस ब्यूरो(DIB)

इनकी पहचान के लिए एक अशोक स्तंभ एक सिल्वर सितारा तथा एक तलवार का चिन्ह इनके कंधे पर लगा होता है. इसके साथ ही आईपीएस का बिल्ला भी मौजूद होता है. यह खुफिया विभाग का सबसे बड़ा पद होता है जो कि पूरे भारत में सिर्फ एक होता है.

यह भी पढें - मकान मालिक करे परेशान तो इन अधिकारों का करें इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जॉर्डन में कितने शिया-कितने सुन्नी मुसलमान? एक क्लिक में देख लें आंकड़े
जॉर्डन में कितने शिया-कितने सुन्नी मुसलमान? एक क्लिक में देख लें आंकड़े
दुनिया की सबसे अमीर महिलाएं, जिनकी दौलत से आज के अरबपति भी पड़ जाएं फीके
दुनिया की सबसे अमीर महिलाएं, जिनकी दौलत से आज के अरबपति भी पड़ जाएं फीके
Switzerland Bunker Law: स्विट्जरलैंड में हर घर में बंकर बनाना क्यों जरूरी, जानें क्यों बनाया गया यह नियम?
स्विट्जरलैंड में हर घर में बंकर बनाना क्यों जरूरी, जानें क्यों बनाया गया यह नियम?
Holi 2026: होली कैसे मनाते थे मुगल बादशाह, जानें बाबर से लेकर बहादुर शाह जफर तक के रिवाज?
होली कैसे मनाते थे मुगल बादशाह, जानें बाबर से लेकर बहादुर शाह जफर तक के रिवाज?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के साथ मिलकर इजरायल हमारे खिलाफ...', मिडिल ईस्ट में जंग के बीच ख्वाजा आसिफ का तीखा बयान, क्या बोले PAK रक्षा मंत्री?
'भारत के साथ मिलकर इजरायल हमारे खिलाफ...', मिडिल ईस्ट में जंग के बीच ख्वाजा आसिफ का तीखा बयान, क्या बोले PAK रक्षा मंत्री?
Holi 2026: मथुरा में होली की धूम, ब्रज मंडल में पहुंचे 44 लाख से अधिक श्रद्धालु, हुड़दंगियों पर पैनी नजर
मथुरा में होली की धूम, ब्रज मंडल में पहुंचे 44 लाख से अधिक श्रद्धालु, हुड़दंगियों पर पैनी नजर
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
राज कपूर से अमिताभ बच्चन तक, ऐसी होती थी बॉलीवुड सितारों की शानदार होली पार्टियां
राज कपूर से अमिताभ बच्चन तक, ऐसी होती थी बॉलीवुड सितारों की शानदार होली पार्टियां
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
घर में सबसे ज्यादा बिजली खाते हैं ये 3 उपकरण, ध्यान से करें इस्तेमाल
घर में सबसे ज्यादा बिजली खाते हैं ये 3 उपकरण, ध्यान से करें इस्तेमाल
इंजीनियरिंग और ग्रेजुएट्स के लिए कोंकण रेलवे में बड़ा मौका,20 मार्च तक करें आवेदन
इंजीनियरिंग और ग्रेजुएट्स के लिए कोंकण रेलवे में बड़ा मौका,20 मार्च तक करें आवेदन
Wisdom Teeth: क्या किसी काम की नहीं होती अकल दाढ़, नेचर ने हमारे मुंह में इसे क्यों रखा?
क्या किसी काम की नहीं होती अकल दाढ़, नेचर ने हमारे मुंह में इसे क्यों रखा?
Embed widget