एक्सप्लोरर

गैर इरादतन हत्या के मामले में अल्लू अर्जुन गिरफ्तार, जानें इसमें कितने साल की हो सकती है सजा

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उनके खिलाफ कुछ दिन पहले गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ था.

Allu Arjun Arrested: पुष्पा-2 से लगातार चर्चा में बने अल्लू अर्जुन अब मुश्किल में फंस गए हैं, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि उन्हें कुछ दिन पहले दर्ज हुए एक मामले में गिरफ्तार किया गया है. ये मामला उनकी फिल्म के लिए मची भगदड़ के दौरान हुई एक मौत का है, जिसमें उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ था. 

क्या है गैर इरादतन हत्या?
पहले धारा 299 के तहत गैर इरादतन हत्या (Culpable Homicide) का मामला दर्ज किया जाता था. जब किसी की मौत हो जाती है और उसके लिए कोई दूसरा व्यक्ति जिम्मेदार होता है तो ऐसे में ये मामला दर्ज होता था. आमतौर पर लड़ाई-झगड़ों में हुई मौतें और ऐसे बाकी मामलों में ऐसे केस दर्ज होते हैं. कुल मिलाकर इसमें ये बताया गया है कि आरोपी ने प्लानिंग करके हत्या नहीं की है, लेकिन उसे पता था कि उसके इस कदम से सामने वाली की जान जा सकती है. ऐसे मामलों में 10 साल या फिर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती थी. धारा 304 में गैर इरादतन हत्या में सजा का प्रावधान था.

हालांकि बीएनस में कुछ बदलाव करके इसकी सजा को कुछ कम किया गया है. भारतीय न्याय संहिता की धारा 100 गैर इरादतन हत्या को परिभाषित करती है. वहीं धारा 105 में सजा का प्रावधान है, जिसके तहत अगर मौत का कारण बनने वाला काम जानबूझकर किया गया है तो आजीवन कारावास या पांच से 10 साल तक की जेल हो सकती है. इसके अलावा जुर्माना भी वसूला जा सकता है. कुल मिलाकर हत्या और गैर इरादतन हत्या में इतना ही अंतर है कि हत्या के मामलों में मौत की सजा हो सकती है, वहीं गैर इरादतन हत्या के मामलों में डेथ पनिशमेंट का प्रावधान नहीं है. 

मिल सकती है जमानत?
ऐसे मामलों को अलग-अलग तरह से देखा जा सकता है, इसमें किसी को चोट पहुंचाने के लिए या फिर ऐसा घाव देने के लिए सजा मिलती है, जिससे सामने वाली की मौत हो सकती है. ऐसे में आरोपी पर उम्रकैद और जुर्माना दोनों लगाया जा सकता है. हालांकि ऐसे मामलों में जमानत मिलने की संभावना रहती है. यानी अल्लू अर्जुन कुछ शर्तों के साथ जमानत पर बाहर आ सकते हैं. 

क्या है अल्लू अर्जुन का मामला
दरअसल अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा-2 की प्री-रिलीज के दौरान हुए शो में अचानक भगदड़ मच गई थी, आरोप है कि सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के पहुंचने के बाद लोग उन्हें देखने के लिए उतावले हो गए और एक दूसरे पर चढ़ने लगे, इसी दौरान इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई. इस मामले को लेकर हैदराबाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और अब अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Helium Gas Crisis: कहां-कहां इस्तेमाल होती है हीलियम गैस, ईरान जंग में कैसे हो रही इसकी कमी?
कहां-कहां इस्तेमाल होती है हीलियम गैस, ईरान जंग में कैसे हो रही इसकी कमी?
Kurdish Fighters: कुर्द लड़ाकों की महिला बटालियन कितनी खतरनाक, ISIS के लिए क्यों हैं ये सबसे बड़ा खौफ
कुर्द लड़ाकों की महिला बटालियन कितनी खतरनाक, ISIS के लिए क्यों हैं ये सबसे बड़ा खौफ
US VS Iran Military: अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
Iran War Impact: फिलीपींस में इमरजेंसी, पाकिस्तान में स्मार्ट लॉकडाउन... ईरान जंग से किन देशों की हालत पतली?
फिलीपींस में इमरजेंसी, पाकिस्तान में स्मार्ट लॉकडाउन... ईरान जंग से किन देशों की हालत पतली?

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US Israel War: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध में किस हथियार ने मचाया सबसे ज्यादा कहर? ड्रोन, मिसाइल या AI आखिर क्या?
ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध में किस हथियार ने मचाया सबसे ज्यादा कहर? ड्रोन, मिसाइल या AI?
UP Weather: यूपी में बादलों की आवाजाही का दौर, आज नोएडा से लखनऊ तक आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी
यूपी में बादलों की आवाजाही का दौर, आज नोएडा से लखनऊ तक आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी
IPL 2026: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के सामने 10 चैलेंज, वो कितने रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे?
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के सामने 10 चैलेंज, वो कितने रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे?
US VS Iran Military: अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
वाराणसी में टूरिज्म पर बुरा असर, खाड़ी देशों में तनाव के बीच शिव की नगरी में कम हुए पर्यटक, भारी गिरावट
वाराणसी में टूरिज्म पर बुरा असर, खाड़ी देशों में तनाव के बीच शिव की नगरी में कम हुए पर्यटक
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
Rajasthan RBSE 12th Result 2026 Live: अब बस कुछ घंटों का इंतजार, सुबह 10 बजे RBSE जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, देखें पल पल की अपडेट
अब बस कुछ घंटों का इंतजार, सुबह 10 बजे RBSE जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, देखें पल पल की अपडेट
Pink Moon: ब्लड मून से कितना अलग होता है पिंक मून, असमान में कितने साल में एक बार होती है यह घटना?
ब्लड मून से कितना अलग होता है पिंक मून, असमान में कितने साल में एक बार होती है यह घटना?
Embed widget