एक्सप्लोरर

इस देश को मिल गया जैकपॉट, किस्मत बदल देगा 'सफेद सोने' का पहाड़, ये क्या होता है?

सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था बहुत हद तक उसके तेल और प्राकृतिक गैस के भंडारों पर निर्भर करती है. देश अब ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों की तरफ भी ध्यान दे रहा है. इस बीच सऊदी अरब को सफेद सोने का भंडार मिला है.

Saudi Arabia Lithium Reserves: सऊदी अरब को दुनिया बड़े-बड़े तेल के भंडारों और प्राकृतिक गैस के लिए जानती है, लेकिन इस देश के हाथ जैकपॉट लग गया है. वह दिन दूर नहीं जब सऊदी अरब एक और ऊर्जा के स्रोत के लिए जाना जाएगा. दरअसल, सऊदी अरब के समुद्री इलाके में लिथियम का भंडार पाया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, सऊदी अरब की सरकारी स्वामित्व वाली पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस कंपनी अरामको ने एक तेल क्षेत्र के पायलट प्रोजेक्ट के तहत लिथियम निकालना शुरू कर दिया है। 

सऊदी अरब के खनन मामलों के डिप्टी मिनिस्टर खालिद बिन सालेह अल-मुदैफर ने घोषणा की है कि राज्य जल्द ही लिथियम की प्रत्यक्ष खनन को बढ़ावा देने के लिए कॉमर्शियल पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी किंग अब्दुल्ला यूनिवर्सिटी फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी को दी गई है. बता दें, सऊदी अरब इलेक्ट्रॉनिक कारों का हब बनना चाहता है, ऐसे में यह देश हर साल इस क्षेत्र में अरबों रुपये खर्च कर रहा है, इस बीच लिथियम का भंडार मिलना सऊदी अरब के लिए बड़ी खबर है. 

कीमतें बढ़ीं तो मालामाल हो जाएगा सऊदी अरब

सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था बहुत हद तक उसके तेल और प्राकृतिक गैस के भंडारों पर निर्भर करती है. अपनी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए देश ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों की तरफ भी ध्यान दे रहा है. समुद्री इलाके से लिथियम निकालने की पारंपरिक विधि से काफी अधिक लागत आ रही है, हालांकि, अगर दुनियाभर में लिथियम की कीमतें बढ़ती हैं, तो इसका फायदा सऊदी अरब को मिल सकता है. सऊदी अरब के मंत्री का कहना है कि लिथियम निकालने की नई तकनीक इजाद की गई है, और आगे भी यह प्रोजेक्ट जारी रहेगा. 

क्यों जरूरी है लिथियम?

लिथियम को भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का अहम स्रोत माना जाता है. दरअसल, जीवाश्म ईंधन के स्रोत तेजी से घट रहे हैं, ऐसे में वैज्ञानिक तेजी से वैकल्पिक ऊर्जा के स्रोतों की तरफ ध्यान दे रहे हैं. इसमें लिथियम की डिमांड सबसे हाई है. लिथियम को सफेद सोना या आधुनिक तेल भी कहा जाता है. इसका इस्तेमाल इलेक्ट्रिक वाहनों से लेकर मोबाइल, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक कारों की बैटरी बनाने में हो रहा है. अपनी उपयोगिता के कारण दुनिया भर में इसकी डिमांड बढ़ती जा रही है. दुनिया भर में ऊर्जा के नंबर एक स्रोत के रूप में तेल और अन्य पारंपरिक जीवाश्म ईंधन की जगह ले सकता है। 

क्या है लिथियम की कीमत

दुनियाभर में लिथियम की बढ़ती मांग के कारण इसकी कीमतें भी तेजी से बढ़ रही हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्लोबल मार्केट में एक टन लिथियम की कीमत करीब 57.36 लाख रुपये है. विश्व बैंक के अनुमान के अनुसार, 2050 तक लिथियम की वैश्विक मांग में 500 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की जाएगी, इस लिहाज से सऊदी अबर में लिथियम का भंडार मिलता, उसकी अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा संकेत है. 

यह भी पढ़ें: जानें क्या है वो कमाल की चीज, जिससे बन सकती है हजारों साल चलने वाली बैटरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका और इजरायल से कितने दिन जंग लड़ सकता है ईरान, जानें उसके पास कितना गोला-बारूद?
अमेरिका और इजरायल से कितने दिन जंग लड़ सकता है ईरान, जानें उसके पास कितना गोला-बारूद?
जॉर्डन में कितने शिया-कितने सुन्नी मुसलमान? एक क्लिक में देख लें आंकड़े
जॉर्डन में कितने शिया-कितने सुन्नी मुसलमान? एक क्लिक में देख लें आंकड़े
दुनिया की सबसे अमीर महिलाएं, जिनकी दौलत से आज के अरबपति भी पड़ जाएं फीके
दुनिया की सबसे अमीर महिलाएं, जिनकी दौलत से आज के अरबपति भी पड़ जाएं फीके
Switzerland Bunker Law: स्विट्जरलैंड में हर घर में बंकर बनाना क्यों जरूरी, जानें क्यों बनाया गया यह नियम?
स्विट्जरलैंड में हर घर में बंकर बनाना क्यों जरूरी, जानें क्यों बनाया गया यह नियम?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: 'अमेरिका भारत-चीन की तरक्की को रोकना...', मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच ईरान का बड़ा खुलासा, जानें क्या कहा?
'अमेरिका भारत-चीन की तरक्की को रोकना...', मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच ईरान का बड़ा खुलासा, जानें क्या कहा?
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
'डर' से 'दामिनी' तक, जब इन फिल्मों में रंगों के बीच खुला सच, तो ट्विस्ट ने बदल दी पूरी कहानी
'डर' से 'दामिनी' तक, जब इन फिल्मों में रंगों के बीच खुला सच, तो ट्विस्ट ने बदल दी पूरी कहानी
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
Holi 2026: कहां से शुरू हुआ होली पर गुजिया बनाने का रिवाज, जानें क्या है इसका इतिहास
कहां से शुरू हुआ होली पर गुजिया बनाने का रिवाज, जानें क्या है इसका इतिहास
कार या बाइक पर लग गया होली का कलर, यहां जानें रंग छुड़ाने का बेस्ट तरीका
कार या बाइक पर लग गया होली का कलर, यहां जानें रंग छुड़ाने का बेस्ट तरीका
पाइल्स का हुआ था ऑपरेशन, लोको पायलट ने पेंट उतार सीनियर अधिकारी को दिया सबूत, फिर भी नहीं मिली छुट्टी, भड़के यूजर्स
पाइल्स का हुआ था ऑपरेशन, लोको पायलट ने पेंट उतार सीनियर अधिकारी को दिया सबूत, फिर भी नहीं मिली छुट्टी, भड़के यूजर्स
Embed widget