एक्सप्लोरर

इस कपड़े को पहनने के बाद पास नहीं आएंगे मक्खी-मच्छर, न कॉइल की जरूरत पड़ेगी न मच्छरदानी की!

Mosquito Repellent Cloth: यह अनोखा उत्पाद केंद्र सरकार के जेम्स पोर्टल पर भी उपलब्ध है. इसमें एरोमा भी है. दरअसल, एरोमा की सुगंध से मच्छर, छिपकली और बाकी कीड़े दूर भागते हैं.

Scented Mosquito Repellent Cloth: देश में एक फार्मासिस्ट दंपती ने लेमन ग्रास, सिट्रोनेला और पैरा (पुआल) के धागे से ऐसा खुशबूदार कपड़ा बनाया है, जिससे  मच्छर, छिपकली समेत अन्य कीड़े भी दूर भागेंगे. इस कपड़े एक खासियत यह भी है कि इसकी सुगंध तनाव को भी कम करने में मदद करती है. दंपत्ति ने इसका पेटेंट भी करा लिया है. फिलहाल इससे पर्दा, कारपेट, बैठने का आसन आदि ही तैयार किए जा रहे हैं. यह अनोखा उत्पाद केंद्र सरकार के जेम्स पोर्टल पर भी उपलब्ध है. इसके लिए दंपत्ति को गुजरात में इंकूबेशन सेंटर के लिए भी आर्डर मिला है. आइए जानते हैं इस अनोखे आविष्कार के बारे में...

फार्मासिस्ट दंपत्ति ने तैयार किया कपड़ा
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की एक दंपत्ति ने इस कपड़े को तैयार किया है. रविकांत सोनी मूल रूप से रायपुर के निवासी हैं और उनकी पत्नी नम्रता दिवाकर गुजरात से हैं. दोनों पेशे से फार्मासिस्ट हैं. उन्होंने लेमन ग्रास और सिट्रोनेला के औषधीय गुणों पर शोध कर यह विशेष प्रकार का कपड़ा तैयार किया है. कपड़े का धागा रायपुर में और कपड़ा राजकोट में तैयार किया जा रहा है. वरिष्ठ वैज्ञानिक रहे डा. विक्रम साराभाई की बेटी ने भी पर्दे के कपड़े के लिए इनसे संपर्क किया है.

तीन से पांच साल तक रहेगी खुशबू
नम्रता बताती हैं कि इस कपड़े की सुगंध तीन से पांच साल तक बरकरार रहेगी. उन्होंने पहले लेमन ग्रास और सिट्रोनेला से तेल निकालने के बाद बचे हुए वेस्ट से पर्दा बनाना शुरू किया था, जिसकी खुशबू एक साल तक रही थी. लेकिन अब जो धागा तैयार किया जा रहा है, उसकी खुशबू अलग-अलग देशों में हुए शोध के आधार पर तीन से पांच साल तक चलेगी. इसमें एरोमा भी है. दरअसल, एरोमा की सुगंध से मच्छर, छिपकली और बाकी कीड़े दूर भागते हैं. इसलिए यह कपड़ा आपके घर से मक्खी मच्छरों और कीड़ों को भी दूर भागने का काम करेगा. इस कपड़े से ठंडक का एहसास भी होता है. गौरतलब है कि इसकी धुलाई मशीन से नहीं, बल्कि हाथ से करनी होगी. 

कपड़े को बारीक करने पर हो रहा है काम
कपड़े की मोटाई को लेकर बताया गया कि यह बिछाने वाली चादर से मोटा और दरी से पतला है. दंपत्ति ने बताया कि वो इसे और पतला बनाने पर काम कर रहे हैं. इस कपड़े से बने 4×7 फीट के पर्दे की कीमत दो हजार रुपये के आसपास है. रविकांत ने बताया कि बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए उन्होंने कपड़ा बनाने वाली मशीन को मोडीफाई भी कराया है.

धागा बनाने वाली मशीन का कराया पेंटेंट
रविकांत ने बताया कि जिस कपड़ा का धागा बनाने के लिए बाजार में मशीन नहीं मिल रही थी. उन्होंने देश के अलग-अलग राज्यों में बड़े इंजीनियरिंग संस्थानों से भी संपर्क किया, लेकिन काम नहीं बना. फिर उन्होंने अलग-अलग जगहों से पुर्जे खरीदकर खुद ही मशीन तैयार कराई. इस मशीन को पांच जनवरी 2023 को पेटेंट भी मिल गया है.

अब तक करीब 22 लाख का फंड मिल चुका
रविकांत ने बताया कि गुजरता और केंद्र सरकार की ओर से राजकोट में बन रहे इंक्यूबेशन सेंटर के लिए उन्हे पर्दों का ऑर्डर भी मिला है. नम्रता ने बताया कि इस स्टार्टअप के लिए उन्हे अबतक लगभग 22 लाख रुपये का फंड भी मिल चुका है. जिसमें इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से पांच लाख, स्टार्टअप इंडिया सीड से 10 लाख, बीलेंड एक्सीलेटर से साउथ एशिया सपोर्टेड बाय आइका से लगभग सवा लाख और ग्लोबल एक्सीलेटर नेटवर्क से पांच लाख का फंड मिला है.

यह भी पढ़ें -

परिवार को वीजा नहीं मिला तो अकेले ही शादी करने जर्मनी से बिहार आ गईं लारिसा, अनोखी है ये प्रेम कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या लोक अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में दी जा सकती है चुनौती, जानें यहां कौन से मामले नहीं सुने जाते?
क्या लोक अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में दी जा सकती है चुनौती, जानें यहां कौन से मामले नहीं सुने जाते?
Turkiye Military Power: मिडिल ईस्ट की जंग में ईरान के खिलाफ कूदा तुर्किए, जानें उसकी मिलिट्री पॉवर
मिडिल ईस्ट की जंग में ईरान के खिलाफ कूदा तुर्किए, जानें उसकी मिलिट्री पॉवर
गर्मी से इंदौर एयरपोर्ट के रनवे की सतह पिघली, जानें कितनी तेज धूप में होता है ऐसा?
गर्मी से इंदौर एयरपोर्ट के रनवे की सतह पिघली, जानें कितनी तेज धूप में होता है ऐसा?
US Venezuela Relations: दोस्त समझकर इस देश को अमेरिका ने दिए थे F-16 जैसे फाइटर जेट, लेकिन अब है कट्टर दुश्मन
दोस्त समझकर इस देश को अमेरिका ने दिए थे F-16 जैसे फाइटर जेट, लेकिन अब है कट्टर दुश्मन

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे, 'पार्टी आफ्टर' में शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
Benefits Of Eating Raw Onion: गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
Embed widget