एक्सप्लोरर

बहुत मंहगा बिकता है बिच्छू का जहर, एक-एक बूंद की कीमत है लाखों में

Scorpion Venom: क्या आपको पता है कि दुनिया में बिच्छुओं का ज़हर भी लाखों में बिकता है. एक ऐसा बिच्छू है जिसके जहर की कीमत करोड़ों में है. इसके ज़हर की एक-एक बूँद लाखों में बिकती है.

दुनिया में तमाम ऐसी चीज़ें हैं जो करोड़ों के दाम चुकाने के बाद किसी के हिस्से आती हैं. जिनमें घर, गाड़ी , घड़ी से लेकर कई सारी चीज़ें आती हैं.  लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में बिच्छुओं का ज़हर भी लाखों में बिकता है. एक ऐसा बिच्छू है जिसके जहर की कीमत करोड़ों में है. इसके ज़हर की एक-एक बूँद लाखों में बिकती है. आइये जानते हैं इस खतरनाक बिच्छू और उसके जहर के बारे में.

डेथ स्टॉकर बिच्छू का ज़हर बिकता है लाखों में 

डेथ स्टॉकर नाम के बिच्छू को काफी खतरनाक माना जाता है. इसके ज़हर की एक बूँद से ही कई लोगों की जान जा सकती है. मार्केट में डेथ स्टॉकर बिच्छू के जहर की कीमत काफी ज़्यादा है.  इसके ज़हर की एक बूँद ही लाखों में बिकती है. रेगिस्तान में रहने वाले इस बिच्छू के ज़हर से काफी सारी दवाइयां भी बनाई जाती है. डेथ स्टॉकर बिच्छू के ज़हर को लेकर कई तरह की रिसर्च भी की जा रही है. उस रिसर्च में भी ये ज़हर काफी काम आता है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसके एक गैलन या 3.7 लीटर ज़हर की कीमत 2.81 अरब रूपए है. 

काफी मुश्किल है ज़हर निकालना 

डेथ स्टॉकर बिच्छू का ज़हर इसलिए भी महंगा है क्योंकि ये काफी रेयर है. अगर किसी को ये ज़हर चाहिए तो आसानी से ये उपलब्ध नहीं होता है. इस बिच्छू के ज़हर निकालने की प्रक्रिया भी काफी मुश्किल है. इसके ज़हर को निकालने के लिए बिच्छू के डंक में बिजली के झटके दिए जाते हैं. उसके चलते ये बाहर की और ज़हर फेंकता है. इस बिच्छू के ज़हर में 5 लाख के करीब केमिकल कंपाउंड मौजूद होते हैं. जिनके बारे में अभी भी पूरी तरह से जानकारी नहीं मिल पाई है.   

ज़हर से जान भी बचाई जाती है 

बिच्छू का ज़हर सीधा इंसान के संपर्क में आये तो इंसान की मौत हो सकती है.लेकिन इस ज़हर का इस्तेमाल करके इंसानों की जान भी बचाई जा सकती है.  डेथ स्टॉकर बिच्छू के ज़हर का इस्तेमाल कैंसर के इलाज के लिए तैयार की जाने वाली दवाइयों में भी किया जाता है. वहीं डेथ स्टॉकर बिच्छू के अलावा कुछ अन्य बिच्छुओं के ज़हर का इस्तेमाल अर्थराइटिस से होने वाले दर्द के इलाज के लिए भी किया जाता है. 

यह भी पढ़े: भारत में तो भारत ट्रेंड करता रहा तो ऑस्ट्रेलिया में पासवर्ड चाइल्ड ने बटोरीं सुर्खियां जापान में जी तो ताइवान में माउंटेन रोडमंकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद हुआ तो किन देशों की आर्थिक तरक्की के रास्ते होंगे बंद? देखें पूरी लिस्ट
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद हुआ तो किन देशों की आर्थिक तरक्की के रास्ते होंगे बंद? देखें पूरी लिस्ट
जिस तेल के लिए 'जल' रही पूरी दुनिया, आज की ही तारीख में मिला था उसका पहला कुआं
जिस तेल के लिए 'जल' रही पूरी दुनिया, आज की ही तारीख में मिला था उसका पहला कुआं
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान कैसे हावी, बाकी खाड़ी देश क्यों नहीं दिखा पाते ताकत?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान कैसे हावी, बाकी खाड़ी देश क्यों नहीं दिखा पाते ताकत?
मिस्र की कितनी है आबादी, यहां कितने शिया और सुन्नी मुसलमान?
मिस्र की कितनी है आबादी, यहां कितने शिया और सुन्नी मुसलमान?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
Holi 2026: शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
होली पार्टी में दीदी का डांस वायरल, कटीली अदाओं से घायल हो गया इंटरनेट; देखें वीडियो
होली पार्टी में दीदी का डांस वायरल, कटीली अदाओं से घायल हो गया इंटरनेट; देखें वीडियो
Signs Of Dehydration: प्यास लगने का इंतजार करना पड़ सकता है भारी! शरीर दे रहा है ये 'खामोश' संकेत
प्यास लगने का इंतजार करना पड़ सकता है भारी! शरीर दे रहा है ये 'खामोश' संकेत
Embed widget