एक्सप्लोरर

राजस्थान के इस शहर में 200 साल से हो रही गजब रामलीला, एक भी शब्द नहीं बोलता कोई कलाकार

राजस्थान का एक शहर है झुंझुनू. इस जिले के बिसाऊ में हर साल मूक रामलीला का आयोजन होता है. इस रामलीला की खास बात ये है कि इसके मंचन के दौरान एक भी पात्र डायलॉग नहीं बोलता है.

भारत में इन दिनों नवरात्रि चल रही है. नवरात्रि के साथ ही शुरू हो जाता है रामलीला का मंचन. भारत में रामलीला आज से नहीं, बल्कि सदियों से होती आ रही है. कहीं रामलीला दशमी तक चलती है तो कहीं दीपावली तक. रामलीला के दौरान देश के अलग-अलग राज्यों में कलाकार श्रीराम, लक्ष्मण और रामायण के अलग-अलग किरदार को अपना कर रामलीला का मंचन करते हैं.

ज्यादातर जगहों पर रामलीला एक जैसी ही होती है. लेकिन हम जिस जगह की बात कर रहे हैं, वहां की रामलीला अन्य जगहों के मुकाबले काफी अलग है. दरअसल, इस जगह रामलीला के मंचन के दौरान एक भी पात्र कोई डायलॉग नहीं बोलता. यानी यह रामलीला पूरी तरह से मूक होती है. चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको राजस्थान के झुंझुनू जिले के बिसाऊ में होने वाले मूक रामलीला के बारे में विस्तार से बताते हैं.

झुंझुनू की मूक रामलीला

राजस्थान का एक शहर है झुंझुनू. इस जिले के बिसाऊ में हर साल मूक रामलीला का आयोजन होता है. इस रामलीला की खास बात ये है कि इसके मंचन के दौरान एक भी पात्र डायलॉग नहीं बोलता है. बल्कि इशारों में अभिनय करके अपनी बात जनता तक पहुंचाता है. लगभग 15 दिनों तक चलने वाली इस मूक रामलीला को देखने पूरी भारत से लोग पहुंचते हैं. बताया जाता है कि यहां मूक रामलीला आज से नहीं, बल्कि लगभग 200 साल से चलती आ रही है.

कैसे शुरु हुई मूक रामलीला

न्यूज18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आज से लगभग 200 साल पहले झुंझुनू जिले के बिसाऊ में जमना नाम की एक साध्वी रहा करती थीं. उन्होंने ही यहां के एक गांव में एक बार कुछ बच्चों को इकट्ठा किया और उनसे रामलीला का मंचन करवाया. हालांकि, रामलीला के मंचन के दौरान बच्चे संवाद नहीं कर पा रहे थे, जिसके बाद साध्वी ने उनसे कहा कि वह मूक रह कर ही अभिनय करें.

कहा जाता है कि इसके बाद से ही इस इलाके में मूक रामलीला होने लगी. कहते हैं कि जब पहली बार यहां मूक रामलीला हुई थी तो साध्वी ने रामलीला के सभी किरदारों का मुखौटा अपने हाथों से बनाया था. इसके अलावा रामलीला के ड्रेस भी खुद से ही तैयार की थी. पहले ये रामलीला गांव में हुआ करती थी, लेकिन जब इसे देखने वालों की भीड़ बढ़ने लगी तो रामलीला गांव के बाहर सड़क के किनारे शुरू कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: सबसे ज्यादा चाय पीते हैं इस मुस्लिम मुल्क के लोग, यहां सालभर में एक शख्स पी लेता है इतनी चाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Longest Wars History: ये हैं इतिहास के सबसे लंबे युद्ध, 100 साल से भी ज्यादा समय तक होती रही थी जंग
ये हैं इतिहास के सबसे लंबे युद्ध, 100 साल से भी ज्यादा समय तक होती रही थी जंग
Governor Salary India: क्या दो राज्यों का काम संभालने वाले राज्यपाल को अलग से मिलती है सैलरी, क्या है नियम?
क्या दो राज्यों का काम संभालने वाले राज्यपाल को अलग से मिलती है सैलरी, क्या है नियम?
LBSNAA ट्रेनिंग के दौरान IAS को कितना मिलता है पैसा, जानें कहां कितनी होती है कटौती?
LBSNAA ट्रेनिंग के दौरान IAS को कितना मिलता है पैसा, जानें कहां कितनी होती है कटौती?
Persian Gulf Energy Supply: पर्शियन गल्फ से किन-किन देशों को होती है एनर्जी सप्लाई, इन पर कितना डिपेंड है भारत?
पर्शियन गल्फ से किन-किन देशों को होती है एनर्जी सप्लाई, इन पर कितना डिपेंड है भारत?

वीडियोज

Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी
Dhurandhar 2 Trailer : Ranveer Singh और Sanjay Dutt का जबरदस्त धमाका
Iran Israel War: ईरान की मिसाइल फैक्ट्री को कर देंगे बर्बाद- बेसेंट | Trump | Netanyahu | Tehran
Bollywood news: धुरंधर की एंट्री, एक शक्तिशाली किरदार की वापसी जो पूरी बाजी पलटने का दम रखता है (07-03-2026)
Jagadhatri: 😮Shivay की खुशियों को लगी नजर! पिता का आशीर्वाद मिला पर Gunjan की जान पर बनी #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: ईरान ने इजरायल पर फिर दागीं मिसाइलें, IDF का दावा- तेहरान में IRGC के 16 फाइटर जेट किए तबाह
Live: ईरान ने इजरायल पर फिर दागीं मिसाइलें, IDF का दावा- तेहरान में IRGC के 16 फाइटर जेट किए तबाह
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... केरल में चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया 5 गारंटी का ऐलान
3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... केरल में चुनाव से पहले राहुल गांधी की 5 बड़ी गारंटी
निया शर्मा ने खोली इंडस्ट्री की पोल? इस सेलिब्रिटी मैनेजर पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं-'मैं सम्मान करती हूं, लेकिन..'
निया शर्मा ने खोली इंडस्ट्री की पोल? इस सेलिब्रिटी मैनेजर पर लगाए गंभीर आरोप
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान सूर्या ने प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा अपडेट 
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान प्लेइंग 11 पर दिया अपडेट 
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
रांची में पीडब्लू का छात्र संवाद कार्यक्रम, बोर्ड परीक्षा के बाद छात्रों को दी सकारात्मक सोच की सीख
रांची में पीडब्लू का छात्र संवाद कार्यक्रम, बोर्ड परीक्षा के बाद छात्रों को दी सकारात्मक सोच की सीख
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
Embed widget