एक्सप्लोरर

ये होती है सांप की मौसी, बिना नर के भी कर लेती है बच्चे पैदा

Saanp ki Mausi: क्या आप जानते हैं सांप की मौसी किसे कहते हैं? दरअसल, यह एक छोटा-सा जीव होती है, जिसके पास पैर भी होते हैं. आइए जानते हैं सांप और इसमें क्या-क्या फर्क होता है.

Skink: बचपन में आपने पढ़ा-सुना होगा कि बिल्ली को शेर की मौसी कहा जाता है. हालांकि, इसका कोई वैज्ञानिक कारण तो नहीं है, बस पुराने जमाने से चली आ रही कुछ कहानियों के चलते ही ऐसा कहा जाता है. शेर की मौसी के बारे में तो सब जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सांप की मौसी किसे कहा जाता है.

सांप की मौसी

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि बभनी को सांप की 'मौसी' कहा जाता है. हम यहां सांप के जैसे दिखने वाले एक जीव के बारे में बात कर रहे हैं, जिसे अंग्रेजी में "स्किंक" (Skink) या "सरीसृप" (Reptile) कहा जाता है. इसे बभनी की तरह भी जाना जाता है. जिस तरह बिल्ली को शेर की 'मौसी' कहने के पीछे कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है, वैसे ही बभनी को सांप की 'मौसी' कहने के पीछे भी कोई वैज्ञानिक पहलु नहीं है. यह जीव छिपकली की तरह दिखता है. लेकिन इसके पास छोटे-छोटे पैर भी होते हैं. यह एक विशेषता है जो सांपों में नहीं पाई जाती है और इसलिए इसे सांपों की 'मौसी' कहा जाता है. 

नहीं होती नुकसानदायक

इसकी चमड़ी सांपों की तुलना में चमकीली और मुलायम होती है. बभनी आमतौर पर मैदानों और घरों में आसानी से दिख जाती है, लेकिन इससे किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचता. इसमें जहरीलापन नहीं होता है और यह काफी शर्मीला होता है, इसलिए यह छिपकलियों की तुलना में छिपकर रहना पसंद करती है.

कहां पाई जाती है?

भारत में बभनियों की 62 प्रजातियां पाई जाती हैं, यह तथ्य जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (Zoological Survey of India) द्वारा साझा किया गया है. सन् 2020 में, ZSI के वैज्ञानिकों ने भारत में बभनियों की 62 प्रजातियों की पहचान की है. इनमें से 33 प्रजातियां, जो करीब 57 फीसदी हैं, केवल भारत में पाई जाती हैं.

बच्चों को जन्म देने के लिए नहीं होती नर की आवश्यकता 

कनाडा की मैक्वायर विश्वविद्यालय में आयोजित एक अध्ययन में पाया गया है कि मादा बभनी अपने शरीर में नर के साथ प्रजनन के बाद स्पर्म को जमा कर लेती है. इस जमा हुए स्पर्म की सहायता से, वह एक साल या उससे भी अधिक समय तक बिना नर के मिले बच्चों को जन्म दे सकती है. यह अध्ययन "जर्नल ऑफ हेरिडिटी" (Journal of Heredity) में प्रकाशित हुआ था. डलहौजी विश्वविद्यालय के जीवविज्ञान विभाग की डॉ. जूलिया रीले ने बताया कि अगर कोई मादा बभनी अपने शरीर के बाहर प्रजनन करती है, तो उसका साथी उसे छोड़कर चला जा सकता है. इसलिए, मादा बभनी किसी अन्य नर के साथ संबंध नहीं बनाती है. इस कारण से, वह अपने शरीर में संग्रहीत स्पर्म की मदद से नर के बिना भी बच्चों को जन्म दे सकती है.

यह भी पढ़ें - इलेक्ट्रिक हाईवे क्या हैं... कैसे काम करेगी, दिल्ली और जयपुर के बीच चलेंगीं...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Persian Gulf Hot Water: इतना गर्म क्यों है फारस की खाड़ी का पानी? वजह जान लेंगे तो नहीं होगा यकीन
इतना गर्म क्यों है फारस की खाड़ी का पानी? वजह जान लेंगे तो नहीं होगा यकीन
IAS-IPS को शादी करने से पहले सरकार से लेनी होती है परमीशन, जानें क्यों है ऐसा नियम?
IAS-IPS को शादी करने से पहले सरकार से लेनी होती है परमीशन, जानें क्यों है ऐसा नियम?
तुर्किए के 5 सबसे खतरनाक हथियार, जो ईरान को कर सकते हैं तहस-नहस, US भी इनके सामने है कांपता
तुर्किए के 5 सबसे खतरनाक हथियार, जो ईरान को कर सकते हैं तहस-नहस, US भी इनके सामने है कांपता
Foreign Study Policy: इस देश में सरकारी कर्मचारी के बच्चे विदेश में नहीं कर सकते पढ़ाई, मिलती है सजा
इस देश में सरकारी कर्मचारी के बच्चे विदेश में नहीं कर सकते पढ़ाई, मिलती है सजा

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तेल की सप्लाई रुकी तो तबाही तय', ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, बोले- 20 गुना बड़ा अटैक करेंगे
'तेल की सप्लाई रुकी तो तबाही तय', ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, बोले- 20 गुना बड़ा अटैक करेंगे
Azamgarh News: 55 साल के पिता की 7वीं शादी पर बेटे ने लगाई रोक की गुहार, थाने में दी तहरीर
आजमगढ़: 55 साल के पिता की 7वीं शादी पर बेटे ने लगाई रोक की गुहार, थाने में दी तहरीर
US Israel Iran War: 'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
‘शर्म करो टीम इंडिया…’ जय शाह और सूर्यकुमार यादव पर क्यों भड़के कीर्ति आजाद, जानकर चौंक जाएंगे
‘शर्म करो टीम इंडिया…’ जय शाह और सूर्यकुमार यादव पर क्यों भड़के कीर्ति आजाद, जानकर चौंक जाएंगे
अब कैसी है सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत? कब होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज? जानें-अपडेट
अब कैसी है सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत? कब होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज? जानें-अपडेट
Israel-Iran War: ईरान ने सोए हुए शिकारी जगाए! खामेनेई की मौत के बाद कर दिए एक्टिवेट, अमेरिका को मिले मैसेज में बड़ा खुलासा
ईरान ने सोए हुए शिकारी जगाए! खामेनेई की मौत के बाद कर दिए एक्टिवेट, अमेरिका को मिले मैसेज में बड़ा खुलासा
Video: बरात में जाने के लिए रेंट पर मिल रहे भूत, वीडियो वायरल होते ही यूजर्स मांगने लगे नंबर
बरात में जाने के लिए रेंट पर मिल रहे भूत, वीडियो वायरल होते ही यूजर्स मांगने लगे नंबर
Persian Gulf Hot Water: इतना गर्म क्यों है फारस की खाड़ी का पानी? वजह जान लेंगे तो नहीं होगा यकीन
इतना गर्म क्यों है फारस की खाड़ी का पानी? वजह जान लेंगे तो नहीं होगा यकीन
Embed widget