एक्सप्लोरर

कभी नहीं सोता ये जीव, टांगों से सुनता है और रहता भी आपके घर में ही है! इसका नाम है...

दुनिया में अलग अलग तरह के जीव होते हैं, जिनकी अपनी अलग क्षमताएं और विशेषताएं होती हैं. यहां हम एक ऐसे ही जीव के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सोता नहीं है और पैरों से सुनता है.

नींद लेना बहुत जरूरी होता है. दिन भर काम करने के बाद 6 से 8 घंटे की नींद स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होती है. यह तो हुई हम इंसानों की बात, लेकिन क्या आप जानते हैं एक ऐसा जीव भी है जो कभी नहीं सोता है. शायद कुछ लोगों के दिमाग में घोड़े की तस्वीर बन रही होगी, लेकिन यहां हम जिस जीव की बात कर रहे हैं वो आपके भी घर में कहीं न कहीं होगा. इतना नहीं, इसकी एक खास बात यह भी है कि इसके कान नहीं होते हैं और यह अपने पैरों से सुनता है. आइए जानते हैं ये कौन-सा जीव है.

कौन-सा है वो जीव?

दरअसल, वो जीव चींटी है. यह एक ऐसा अद्भुत जीव है जो पूरी जिंदगी नहीं सोती है. यह बिना आराम किए, दिन-रात बिना थके कड़ा परिश्रम करती है और अपने दिमाग को बिजली से भी तेज बनाए रखती है. कीटों की दुनिया में, चींटी का दिमाग सर्वोच्च माना जाता है, क्योंकि ये दाने इकट्ठा करने से लेकर परिवार का समूह बनाने जैसे कठिन कार्यों में दिन-रात मेहनत करती रहती हैं.


कभी नहीं सोता ये जीव, टांगों से सुनता है और रहता भी आपके घर में ही है! इसका नाम है...

छोटे आकार का ये जीव है काफी अनोखा

चींटी का आकार शायद सामान्य लगे, लेकिन इसमें लगभग ढाई लाख से अधिक मस्तिष्क कोशिकाएं मौजूद होती हैं. इन कोशिकाओं के प्रभाव से, चींटी निरंतर दिमाग चलाती रहती है. चारों ओर चींटियों के बहुत सारी प्रजातियां पाई जाती हैं. वैज्ञानिक आंकड़ों के अनुसार, दुनिया भर में चींटियों की लगभग 10,000 से अधिक प्रजातियां मौजूद हैं. चींटियों के आकार की बात करें तो, एक चींटी की लंबाई 2 से 7 मिलीमीटर के बीच हो सकती है. सबसे बड़ी चींटी को "कार्पेंटर चींटी" कहा जाता है, जिसकी लंबाई 2 सेंटीमीटर तक हो सकती है.

चींटियों की विशेषता

चींटियों के बारे में एक रोचक तथ्य है कि वे अपने वजन से भी अधिक भार उठा सकती हैं. जब चींटियों को खाने की सामग्री मिलती है, तो वे अपने शरीर की अद्भुत ताकत दिखाती हैं. अनुमान के अनुसार, चींटी अपने वजन से लगभग 20 गुना ज्यादा भार उठा सकती है और उसे अपने आवास स्थान पर ले जा सकती है.

चींटियों का परिवार

जिस प्रकार सभी जीवों के लिए, परिवार और समुदाय बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, उसी प्रकार चींटियों के लिए भी एक कुनबा या कॉलोनी होती है, जिसमें एक परिवार की चींटियां निवास करती हैं. इन चींटियों का भी एक निश्चित कार्य होता है. जिस प्रकार अन्य जीव अपने परिवार या समुदाय को विस्तारित करते हैं, वैसे ही चींटियां भी अपने परिवार को बढ़ाती हैं.

पैर से सुनने का काम

चींटियों के कान नहीं होते, इसलिए वे सुन नहीं सकतीं. पैरों की धमक और उसमें पाए जाने वाले तंत्रिकाओं की मदद से ये आसपास की हलचल के बारे में पता लगाती हैं. इनके घुटने और पैर में कुछ खास सेंसर लगे होते हैं, जिसकी मदद से चींटियां आसपास की गतिविधियों के बारे में फौरन पता लगा लेती हैं. इनके कुनबे में रानी चींटी की उम्र सबसे ज्यादा होती है यह 20 साल तक जिंदा रह सकती है. साथ की चींटियों की उम्र महज 45-50 दिन का होता है. कहा जाता है कि रानी चींटी के मरते ही कुछ ही दिनों में पूरा कुनबा तहस नहस हो जाता है.

यह भी पढ़ें - ये है दुनिया का सबसे अनोखा जीव, जानिए इसके दूध और अंडे दोनों देने का राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन भारतीय अमीरों ने अमेरिका में ले रखा है खुद का घर, देख लें लिस्ट
इन भारतीय अमीरों ने अमेरिका में ले रखा है खुद का घर, देख लें लिस्ट
King Insult Law: इस देश में किंग को बुरा कहना गैरकानूनी, पकड़े जाने पर मिलती है कड़ी सजा
इस देश में किंग को बुरा कहना गैरकानूनी, पकड़े जाने पर मिलती है कड़ी सजा
Iran Nuclear Radiation Risk: ईरान में अगर फैला न्यूक्लियर रेडिएशन तो कितने देशों में होगा खतरा, जानें इससे बचने का तरीका
ईरान में अगर फैला न्यूक्लियर रेडिएशन तो कितने देशों में होगा खतरा, जानें इससे बचने का तरीका
Chechnya Music Law: इस देश में नहीं बजा सकते बहुत तेज या बहुत धीमे म्यूजिक, जानें क्यों बनाया गया था यह अजीब नियम
इस देश में नहीं बजा सकते बहुत तेज या बहुत धीमे म्यूजिक, जानें क्यों बनाया गया था यह अजीब नियम

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलों को दिया ये बड़ा तोहफा
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलों को दिया तोहफा
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
दुबई के होटल में लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी महिला, तभी गिरी मिसाइल और हो गया धुआं-धुआं; देखें वीडियो
दुबई के होटल में लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी महिला, तभी गिरी मिसाइल और हो गया धुआं-धुआं; देखें वीडियो
मिडिल ईस्ट में कितने हैं CBSE के कितने स्कूल, वहां कैसे होती है पढ़ाई?
मिडिल ईस्ट में कितने हैं CBSE के कितने स्कूल, वहां कैसे होती है पढ़ाई?
Embed widget