एक्सप्लोरर

इंसानों के लिए सबसे खतरनाक ये जानवर, इसके काटने से हर साल जाती है इतने लोगों की जान 

दुनियाभर में लाखों प्रजाति के जानवर पाए जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर साल किस जानवर के काटने से लाखों इंसानों की जान जाती है. जानिए कौन सा जानवर/ जीव इंसानों के लिए है खतरनाक.

दुनियाभर में लाखों प्रजाति के जानवर मौजूद हैं. इनमें से कुछ जानवर ऐसे हैं, जो इंसानों के साथ उनके घरों में भी रहते हैं. वहीं कुछ जानवर इतने खतरनाक हैं कि इंसान अगर उनके सामने आता है, तो जानवर उसकी जान ले सकते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि कौन सा जानवर इंसानों के लिए खतरनाक है और सबसे ज्यादा हमला करके जान लेता है. 

खतरनाक जानवर

सांप को सबसे खतरनाक और जहरीला जानवर माना जाता है. सांप के काटने के बाद अगर इंसान को समय से इलाज नहीं मिलेगा तो इंसान की मौत भी हो सकती है. लेकिन सवाल ये है कि सबसे इंसानों की सबसे ज्यादा जान किस जानवर के कारण जाती है. कुछ लोगों के दिमाग में सांप, शेर, भेड़िया, कुत्ता समेत अन्य जानवरों का नाम आ रहा होगा, लेकिन जवाब कुछ और है. एक्सपर्ट के मुताबिक सांप हर जगह पाए जाते हैं, इसलिए उनके काटने से तो हर साल हजारों इंसानों की जान जाती ही है. इसके अलावा बीबीसी साइंस फोकस की रिपोर्ट के मुताबिक एक अनुमान है कि धरती पर कुल मिलाकर 1.2 म‍िलि‍यन प्रजात‍ियां हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि क‍ि शार्क हर साल 70 मनुष्यों को मारता है. 

मच्‍छर सबसे घातक जीव

गर्मी आने के साथ ही मच्छरों का आंतक चारों तरफ फैल जाता है. दुनियाभर के अधिकांश देशों में लोग मच्छर से परेशान रहते हैं. मच्‍छर मनुष्‍यों के ल‍िए सबसे घातक जीव हैं, जो मलेर‍िया जैसी बीमार‍ियां फैलाता है. जानकारी के मुताबिक मच्छरों के काटने से हर साल 725,000 इंसानों की जान जाती है. बता दें कि सबसे छोटे आकार के इस जीव की दुनियाभर में 3,000 से अधिक प्रजात‍ियां हैं. वहीं मादा मच्छर के काटने से मलेरिया, चिकनगुनिया, एन्सेफलाइटिस, एलिफेंटियासिस, पीला बुखार, डेंगू बुखार, वेस्ट नाइल वायरस और जीका वायरस जैसी बीमारियां फैलती हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा समय में आधी से अधिक आबादी मच्छरों की चपेट में है. अफ्रीकी देशों में इनका प्रकोप बहुत ज्‍यादा है. 

कौन से मच्छर काटते

अधिकांश लोगों को ये बात नहीं पता होगा कि सभी मच्छर इंसानों को नहीं काटते हैं. जी हां सभी मच्छर इंसानों का खून नहीं चूसते हैं. दरअसल इंसानों को काटने का काम मादा मच्छर करते हैं. नर मच्छर बस मादा मच्छरों का पीछा करते हुए इंसानों के पास आकर घूमते रहते हैं. अब आप ये सोचे रहे होंगे कि फिर नर मच्छर अपना भोजन कहां से पाते हैं. बता दें कि नर मच्छर फूलों के रस से अपना भोजन प्राप्त करते हैं. सिर्फ मादा मच्छर इंसानों का खून चूसकर अपना भोजन प्राप्त करते हैं.

ये भी पढ़ें: Birds Fly: फ्लाइट में सफर के दौरान दिख सकता है ये पक्षी, जानिए कितनी ऊंची है इसकी उड़ान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

500 अरब डॉलर का माल इंपोर्ट करने की मजबूरी? जानिए अमेरिका से क्या-क्या खरीदेगा भारत
500 अरब डॉलर का माल इंपोर्ट करने की मजबूरी? जानिए अमेरिका से क्या-क्या खरीदेगा भारत
रीसेल में खरीदा फ्लैट तो क्या साथ मिलेगी पार्किंग? जानें क्या कहता है कानून
रीसेल में खरीदा फ्लैट तो क्या साथ मिलेगी पार्किंग? जानें क्या कहता है कानून
मरने के बाद सरकार कैसे खत्म करती है आपका आधार डेटा? क्यों इसे जरूरी है कराना
मरने के बाद सरकार कैसे खत्म करती है आपका आधार डेटा? क्यों इसे जरूरी है कराना
देश में कितने करोड़ Gen-G? 2029 में कितने प्रतिशत वोटों पर होगा इनका सीधा असर
देश में कितने करोड़ Gen-G? 2029 में कितने प्रतिशत वोटों पर होगा इनका सीधा असर

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget