एक्सप्लोरर

प्लेन की ये जगहें होती हैं सबसे गंदी! हवाई जहाज से जुड़े वो राज जो यात्रियों को पता नहीं होते

Flight Fact: 30-35 हजार फीट की ऊंचाई पर आदि प्लेन में काम करने वाली प्लाइट अटेंडेंट ने अपनी नौकरी से जुड़ी कुछ मजेदार बातें बताई हैं.

Facts About Aeroplane: प्लेन का सफर रोमांच से भरा होता है. जब कोई पहली बार प्लेन में बैठता है तो उसे बहुत कुछ नया जानने को मिलता है. भले ही आप अक्सर प्लेन से सफर करते हों, लेकिन अगर आपको लगता है कि आपको प्लेन के बारे में सब कुछ पता है तो आप गलत हो सकते हैं. क्योंकि प्लेन में ऐसी कई तरह की चीजें होती हैं, जिनके बारे में यात्रियों को दूर-दूर तक पता नहीं होता है.

केबिन क्रू की ओर से दिशानिर्देशों के बारे में बताते हुए यात्रियों को जिन चीजों के बारे में जानकारी दी जाती है, इसके अलावा भी प्लेन में कई चीजें हैं, जिनके बारे में यात्रियों को ना तो पता होता है और ना ही क्रू मेंबर कभी बताते हैं. एक एयर होस्टेस ने प्लेन से जुड़ी ऐसी चीजों के बारे में जानकारी दी, जो काफी हैरान करने वाली है. आइए जानते हैं प्लेन के वो राज जो हमेशा यात्रियों से छुपा का रखे जाते हैं.

फ्लाइट अटेंडेंट ने बताए फ्लाइट के सीक्रेट

30-35 हजार फीट की ऊंचाई पर आदि प्लेन में काम करने वाली प्लाइट अटेंडेंट ने अपनी नौकरी से जुड़ी कुछ मजेदार बातें बताई हैं. डेली स्टार की एक रिपोर्ट के अनुसार, 29 साल की बार्बी, अर्जेंटीना से ला-अजफाटा की फ्लाइट में फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में काम करती हैं. बार्बी अक्सर टिकटॉक पर अपनी जर्नी के वीडियो शेयर करती रहती हैं और उनके ये वीडियोज वायरल भी होते रहते हैं.

क्या है प्लेन के ब्लैक बॉक्स का राज?

बार्बी ने अपनी फ्लाइट से जुड़े कुछ ऐसे सीक्रेट बताए, जो यात्रियों को पहले कभी किसी ने नहीं बताए थे. बार्बी ने बताया कि विमान दुर्घटनाओं में इस्तेमाल किया जाने वाला ब्लैक बॉक्स असल में काले रंग का नहीं होता है.

ये चीजें बहुत गंदी होती हैं

वैसे तो बार्बी इटली की रहने वाली हैं, लेकिन फ्लाइट में नौकरी के चलते पूरी दुनिया की यात्रा करती रहती हैं. बार्बी ने प्लेन में तीन सबसे ज्यादा गंदी जगहों के बारे में बात करते हुए बताया कि सबसे गंदी जगहों में वो सबसे पहले टॉयलेट के फर्श को रखना चाहेंगी. जबकि, बहुत सारे लोग बिना जूतों के भी वहां चले जाते हैं. 

सफाई कर्मी नहीं करते इसकी सफाई

दूसरे नंबर पर बार्बी ने प्लेन की सीट पॉकेट्स का जिक्र किया. वो कहती हैं कि उन्होंने  पॉकेट्स में यात्रियों को घटिया चीजें रखते हुए देखा है और तीसरी सबसे गंदी चीज डस्टबिन होती है. साफ सफाई को लेकर बार्बी बताती हैं कि जब प्लेन में क्लीनिंग टीम आती है, तो वो बिन को कभी भी अच्छे से साफ नहीं करते हैं.

क्या आसमान में छोड़ी जाती है गंदगी?

बहुत से लोगों का सोचना होता है कि प्लेन गंदगी को आसमान में ही हवा में छोड़ देता है. लेकिन बार्बी ने इस मिथ को खारिज करते हुए बताया कि प्लेन में दो टैंक होते हैं. एक पीने के पानी के लिए और दूसरा गंदगी के लिए. टॉयलेट से निकलने वाली सारी गंदगी टॉयलेट वाले टैंक में जमा होती है.

यह भी पढ़ें : घर में नहीं आते हैं मोबाइल के सिग्नल?...पड़ोस में लगी यह मशीन हो सकती है इसकी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या US-इजरायल के हमले का कानूनन विरोध जता सकता है ईरान? यूएन चार्टर के हिसाब से जानें अधिकार
क्या US-इजरायल के हमले का कानूनन विरोध जता सकता है ईरान? यूएन चार्टर के हिसाब से जानें अधिकार
Kurds In Iran: कौन हैं 4 मुस्लिम मुल्कों में रहने वाले कुर्द, जानें ईरान के लिए कैसे बन सकते हैं काल?
कौन हैं 4 मुस्लिम मुल्कों में रहने वाले कुर्द, जानें ईरान के लिए कैसे बन सकते हैं काल?
आम आदमी ज्यादा से ज्यादा कितना पेट्रोल खरीद सकता है, क्या है कानून?
आम आदमी ज्यादा से ज्यादा कितना पेट्रोल खरीद सकता है, क्या है कानून?
US Wars History: दुनिया के कितने देशों को तबाह कर चुका अमेरिका, किस नंबर पर आता है ईरान?
दुनिया के कितने देशों को तबाह कर चुका अमेरिका, किस नंबर पर आता है ईरान?

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget