एक्सप्लोरर

सावधान! अगर आप ऐसे कर रहे हैं नौकरी तो कभी नहीं रहेंगे खुश, हॉवर्ड की स्टडी में हुआ खुलासा

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने यह रिसर्च आज से नहीं बल्कि 8 दशक पहले 1938 में शुरू की थी. दुनिया भर के 700 से ज्यादा लोगों पर हुए इस रिसर्च ने कई तरह की महत्वपूर्ण जानकारियां इंसानों के सामने पेश कर दी हैं.

आपने अक्सर सुना होगा कि लोग कहते हैं, वह अपने काम से खुश नहीं हैं. ऐसे एक दो नहीं बल्कि कई लोग हैं. खासतौर से प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले यह बात ज्यादा करते हुए दिखाई देते हैं. अगर आप भी प्राइवेट सेक्टर में हैं तो आपके लिए ये खबर सबसे ज्यादा जरूरी है. हालांकि, इसका ताल्लुक हर तरह की नौकरियों से है, लेकिन कहा जाता है कि प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में टेंशन सबसे ज्यादा होती है... इसलिए प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वालों को यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए. दरअसल, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने नौकरी पेशा लोगों पर एक रिसर्च किया है और इस रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार विशेषज्ञों ने बताया है कि किस तरह से काम करने वाले लोग अपनी प्रोफेशनल लाइफ में खुश नहीं रहते हैं.

रिसर्च में क्या बात निकल कर सामने आई है

जर्मन न्यूज़ वेबसाइट डीडब्ल्यू में छपी खबर के मुताबिक, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने अपनी रिसर्च में पाया कि ज्यादातर वह लोग जो अकेले काम करते हैं या फिर ऑफिस में उनकी बातचीत बहुत ज्यादा लोगों से नहीं है वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ में खुश नहीं रहते हैं.वह लोग भी अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बहुत ज्यादा खुश नहीं रहते जो अपने सहकर्मियों के साथ अच्छे रिश्ते नहीं बना पाते. इस रिसर्च में सबसे अहम बात यह पता चली कि अगर आपको खुश रहना है तो लोगों से सकारात्मक रिश्ते बनाने होंगे. अच्छी सेहत, बहुत ज्यादा पैसा या लंबा जीवन आपके खुशी का कारण नहीं बन सकता.

कब हुआ यह रिसर्च

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने यह रिसर्च आज से नहीं बल्कि 8 दशक पहले 1938 में शुरू की थी. दुनिया भर के 700 से ज्यादा लोगों पर हुए इस रिसर्च ने कई तरह की महत्वपूर्ण जानकारियां इंसानों के सामने पेश कर दी हैं. इस रिसर्च पर हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के साइकोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ रॉबर्ट वल्डिंगर ने इंटरनेशनल न्यूज़ एजेंसी सीएनबीसी को इंटरव्यू देते हुए कहा कि अगर आप लोगों से ज्यादा सकारात्मक रूप से जुड़े हैं, तो आप अपने काम को लेकर ज्यादा संतुष्ट अनुभव करते हैं और ऐसा करने की वजह से आप खुश भी रहते हैं और बेहतर काम भी करते हैं.

इस तरह का काम करने वाले लोग ज्यादा खुश नहीं रहते

इस रिपोर्ट में दावा किया गया कि कुछ प्रोफेशन ऐसे हैं जहां लोगों को अकेले काम करना पड़ता है और इसी वजह से वह लोग ज्यादा खुश नहीं रहते. यह प्रोफेशन हैं एक ट्रक ड्राइवर की, रात में काम करने वाले सुरक्षाकर्मी की, फूड डिलीवरी बॉय की या फिर ऑनलाइन रिटेल या वेयरहाउस में काम करने वाले लोगों की. इस तरह का काम करने वाले लोग अक्सर अकेले काम करते हैं और इस वजह से इनका अपने सहकर्मियों से बहुत ज्यादा संबंध नहीं हो पाता... यही कारण है कि ये अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बहुत ज्यादा खुश नहीं रहते.

ये भी पढ़ें: सड़क के किनारे लगे इस वाले कैमरा के सिंबल का क्या मतलब होता है? समझिए इसमें क्या खास है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Middle East War Impact: मिडिल ईस्ट से आती हैं एसी की कौन-सी चीजें, जिनकी कमी से बढ़ने वाले हैं दाम?
मिडिल ईस्ट से आती हैं एसी की कौन-सी चीजें, जिनकी कमी से बढ़ने वाले हैं दाम?
UCC Bill Gujarat: देश के किन राज्यों में लिव-इन में रहने पर कराना होता है रजिस्ट्रेशन, देख लीजिए लिस्ट
UCC Bill Gujarat: देश के किन राज्यों में लिव-इन में रहने पर कराना होता है रजिस्ट्रेशन, देख लीजिए लिस्ट
झारखंड तक कैसे पहुंचा द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का जिंदा बम, तब कहां-कहां लड़ी गई थी जंग?
झारखंड तक कैसे पहुंचा द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का जिंदा बम, तब कहां-कहां लड़ी गई थी जंग?
ईरान-US की जंग रुकी तो कितने दिन में नॉर्मल होगी क्रूड ऑयल की सप्लाई, जानें कितना लगेगा वक्त?
ईरान-US की जंग रुकी तो कितने दिन में नॉर्मल होगी क्रूड ऑयल की सप्लाई, जानें कितना लगेगा वक्त?

वीडियोज

Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria
जारी है घमासान, क्या है सरकार का प्लान?
Abhira लाल साड़ी में ढाह रही हैं कयामत! Armaan के साथ romance या सिर्फ एक सपना?
शर्तों का खेल...दुनिया का निकल रहा तेल!
फिल्म 'धुरंधर 2' पर संकट के बादल, गुरबानी के गलत इस्तेमाल पर मचा घमासान!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने पाकिस्तान को लेकर किया सवाल तो बोले विदेश मंत्री जयशंकर
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष के PAK से जुड़े सवाल पर बोले जयशंकर
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
Embed widget