एक्सप्लोरर

व्हाइट हाउस में कहां होता है खुफिया बंकर, जहां किसी भी तरह के हमले का नहीं होता कोई असर

13 अक्टूबर 1792 को जार्ज वॉशिंगटन ने व्हाइट हाउस की आधारशिला रखी. इसे बनाने में 8 साल और 2.33 लाख डॉलर खर्च हुए. तब इसमें तीन फ्लोर और 100 से ज्यादा कमरे थे.

White House Bunker : अमेरिका का 47वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कार्यकाल शुरू हो गया है. 20 जनवरी 2025 को शपथ लेने के बाद से नए प्रेसीडेंट का ठिकाना व्हाइट हाउस (White House) है. चार साल तक ट्रंप अपनी फैमिली के साथ यहीं रहेंगे. उनसे पहले अमेरिका के 45 राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में रह चुके हैं.

इस घर को दुनिया में सबसे सुरक्षित माना जाता है. जहां बुलेटप्रूफ खिड़किया-दीवारें, एंटी मिसाइल सिस्टम और न्यूक्लियर अटैक से बचाने के लिए खुफिया बंकर हैं. दावा है कि इस बंकर में किसी भी हमले का असर नहीं होता है. किसी भी इमरजेंसी सिचुएशन में प्रेसीडेंट को इसी में रहने के लिए ले जाया जाता है. आइए जानते हैं व्हाइट हाउस के इस खुफिया बंकर की एक-एक बात...

व्हाइट हाउस किसने बनवाया था

13 अक्टूबर 1792 को जार्ज वॉशिंगटन ने व्हाइट हाउस की आधारशिला रखी. इसे बनाने में 8 साल और 2.33 लाख डॉलर खर्च हुए. तब इसमें तीन फ्लोर और 100 से ज्यादा कमरे थे. हालांकि, वॉशिंगटन बतौर राष्ट्रपति इसमें कभी रहे नहीं. अमेरिका के दूसरे प्रेसीडेंट जॉन एडम्स अपनी पत्नी के साथ 1 नवंबर, 1800 को व्हाइट हाउस के पहले निवासी बने. 1814 में ब्रिटिशर्स ने व्हाइट हाउस को जला दिया. 1815 में जेम्स होबन ने प्रेसीडेंट हाउस को दोबारा से बनवाने का काम किया और 1817 में जेम्स मैडिसन फिर से इसमें रहने आए. 1901 में तत्कालीन राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट ने इसका नाम व्हाइट हाउस रखा.

व्हाइट हाउस कितना बड़ा है

व्हाइट हाउस कॉम्प्लेक्स का क्षेत्रफल 8 एकड़ है. इसका फ्लोर एरिया 55 हजार वर्ग फीट है. मेन बिल्डिंग में 8 फ्लोर, 8 सीढ़ियां और तीन लिफ्ट हैं. इसकी दो मंजिलें बेसमेंट में है. इसमें 132 कमरे, 32 बाथरूम, 412 दरवाजे और 147 खिड़कियां हैं.  प्रेसिडेंट हाउस, प्रेसिडेंट पैलेस और एक्जीक्यूटिव मेंशन नाम से भी इसे जाना जाता है. व्हाइट हाउस में परिंदा भी पर नहीं मार सकता है. एक कोने का तापमान भी बदल जाए तो रिकॉर्ड हो जाता है.

व्हाइट हाउस में दो सुरंगे

दावा किया जाता है कि व्हाइट हाउस में दो सुरंगे भी हैं. एक सुरंग ट्रेजरी बिल्डिंग की ओर जाती है और HW स्ट्रीट पर निकलती है. जबकि दूसरी सुरंग साउथ लॉन में निकलती है, जहां से राष्ट्रपति अपने हेलिकॉप्टर तक पहुंच सकते हैं.

व्हाइट हाउस में खुफिया बंकर कहां है

व्हाइट हाउस के तीन हिस्से हैं. प्रेसीडेंट रेसिडेंस, वेस्ट विंग और ईस्ट विंग. ईस्ट विंग में फर्स्ट लेडी के ऑफिस के नीचे ही राष्ट्रपति का खुफिया बंकर है. यह विंग दो मंजिला है. इसकी सबसे कम जानकारी पब्लिक डोमेन में हैं. सेकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान 32वें राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने सेफ्टी के लिए एक खुफिया बंकर बनवाया था. ये ईस्ट विंग के नीचे अंडरग्राउंड है. इस खुफिया बंकर का नाम प्रेसिडेंशियल इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (PEOC). किसी भी खतरे या आतंकी हमले के दौरान प्रेसीडेंट, उनकी फैमिली और कैबिनेट मेंबर्स को इसी में सुरक्षित किया जाता है. 

व्हाइट हाउस का बंकर कितना सुरक्षित

यह सिक्योर और हाईटेक कमांड सेंटर के तौर पर काम करता है. इसमें देश से कम्यूनिकेट करने के लिए मॉर्डन कम्यूनिकेशन इक्विपमेंट्स हैं. PEOC कॉन्क्रीट और स्टील की मोटी दीवार से बना है. यह छोटे न्यूक्लियर अटैक, मिसाइल, रेडिएशन, केमिकल, बम विस्फोट, मिसाइल अटैक झेल सकता है.

ये भी पढ़ें - चीन स्पेस में भेज रहा है जेब्रा फिश, जानें इससे पहले कौन से जानवर कर चुके हैं अंतरिक्ष की सैर

 

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cockroach Janta Party Protest: ये हैं भारत के सबसे सफल शिक्षा मंत्री, इनके करियर में कभी लीक नहीं हुए पेपर
ये हैं भारत के सबसे सफल शिक्षा मंत्री, इनके करियर में कभी लीक नहीं हुए पेपर
China Birth Rate: इस देश में तेजी से घट रही जन्म दर, जानें बीते 5 सालों में जनसंख्या पर कितना पड़ा असर?
इस देश में तेजी से घट रही जन्म दर, जानें बीते 5 सालों में जनसंख्या पर कितना पड़ा असर?
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
Energy Future: गैस, तेल और ऊर्जा, जानिए आने वाले 50 सालों में कहां खड़ा होगा भारत, क्या अगली पीड़ी देख पाएगी डीजल पेट्रोल?
गैस, तेल और ऊर्जा, जानिए आने वाले 50 सालों में कहां खड़ा होगा भारत, क्या अगली पीड़ी देख पाएगी डीजल पेट्रोल?

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget