एक्सप्लोरर

यूपी पुलिस में सिपाही से लेकर डीजीपी तक की सैलरी कितनी होती, यहां देखें पूरी लिस्ट

किसी भी राज्य में सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस विभाग के पास होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुलिस विभाग में सिपाही से लेकर डीजीपी स्तर के अधिकारियों की सैलरी कितनी होती है. देखिए पूरी लिस्ट...

किसी भी राज्य में सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होती है. किसी भी तरह की समस्या आने पर हम सबसे पहले पुलिस को ही सूचना देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुलिस विभाग में सिपाही से लेकर डीजीपी तक की सैलरी कितनी होती है. आज हम आपको बताएंगे कि एक पुलिस अधिकारी कितनी सैलरी होती है. 

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल की सैलरी

किसी भी राज्य पुलिस के सिपाही और पुलिस अधिकारी की सैलरी राज्य सरकार पर निर्भर करती है. उदाहरण के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल का वेतन पे बैंड 5200 से लेकर 20,200, ग्रेड पे 2000 और नए वेतनमान में पे मैट्रिक्स 21,700 रुपये के अनुसार मिलता है. इसे ऐसे समझें कि बेसिक पे 21,700 रुपये होता है. इसके अलावा मकान एचआरए, टीए, डीए समेत कई प्रकार का भत्ता मिलाकर एक यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल की शुरुआती सैलरी (इन हैंड) लगभग 30 हजार रुपये से ज्यादा होती है. वहीं समय के साथ वेतन में बढ़ोतरी और यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल प्रमोशन के साथ अधिकतम सैलरी 69,100 रुपये बेसिक पे तक जा सकती है. 

सीओ और एसएचओ की सैलरी

स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) और सर्किल ऑफिसर (सीओ) की सैलरी 56,100-1,77,500 रुपये है. जबकि एसएचओ का पे स्केल यूपी में 24000- 80400/- रुपये है.

एसपी और डीएसपी 

एसपी की सैलरी की बात करें तो इस पोस्ट में बेसिक सैलरी लगभग 78,800 रूपए तक होती है. वहीं भत्तों को मिलाकर यह एक लाख से भी ऊपर पहुंच जाती है. वहीं एक डीएसपी की बेसिक सैलरी तकरीबन 73,915 रूपए तक हो सकती है, वहीं अन्य भत्तों के साथ यह भी एक लाख तक पहुंच सकती है. दोनों पदों पर मिलने वाली सुविधाओं की बात करें तो, एसपी और डीएसपी दोनों को सरकारी आवास, गार्ड, सरकारी वाहन, कुक माली समेत निजी स्टाफ और सुरक्षा के लिए पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड मुहैया कराए जाते हैं.

पुलिस उप महानिरीक्षक

 पुलिस उप महानिरीक्षक को 1,31,100 वेतन मिलता है. इसके अलावा इन्हें भी सरकारी आवास, गार्ड, सरकारी वाहन, कुक माली समेत निजी स्टाफ और सुरक्षा के लिए पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड मिलते हैं.

पुलिस महानिरीक्षक (आईजी)

राज्य के पुलिस महानिरीक्षक को 1,44,200 वेतन मिलता है. इसके अलावा इन्हें भी सरकारी आवास, गार्ड, सरकारी वाहन, कुक माली समेत निजी स्टाफ और सुरक्षा के लिए पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड मिलते हैं.

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी)

राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को 2,05,400 सैलरी मिलती है. इसके अलावा इन्हें पूरी सुरक्षा के साथ एक सरकारी आवास और गार्ड, सरकारी वाहन, कुक माली समेत निजी स्टाफ और सुरक्षा के लिए पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड मिलते हैं. सबसे ज्यादा सुरक्षा भी राज्य के डीजीपी को मिलती है. 

 

ये भी पढ़ें: सुर्खियों में सबसे कम उम्र के अरबपति एकाग्र रोहन मूर्ति, जानें दुनिया के सबसे रईस बच्चों के नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी तबाही मचा सकते हैं 9 देशों के न्यूक्लियर बम, कितनी बार नेस्तनाबूद हो सकती है दुनिया?
कितनी तबाही मचा सकते हैं 9 देशों के न्यूक्लियर बम, कितनी बार नेस्तनाबूद हो सकती है दुनिया?
Pakistan LPG Companies: भारत में Indane तो पाकिस्तान में कौन सी है सबसे बड़ी गैस एजेंसी, कैसे करती है काम?
भारत में Indane तो पाकिस्तान में कौन सी है सबसे बड़ी गैस एजेंसी, कैसे करती है काम?
एक लीटर तेल में कितने किमी की उड़ान भरता है फाइटर जेट? ईरान-US और इजरायल जंग के बीच जानें जवाब
एक लीटर तेल में कितने किमी की उड़ान भरता है फाइटर जेट? ईरान-US और इजरायल जंग के बीच जानें जवाब
Composite Gas Cylinder: क्या हैं कंपोजिट सिलेंडर, जानें आम सिलेंडर से ये कैसे अलग और कहां होते हैं इस्तेमाल?
क्या हैं कंपोजिट सिलेंडर, जानें आम सिलेंडर से ये कैसे अलग और कहां होते हैं इस्तेमाल?

वीडियोज

Donald Trump के U-Turn ने दुनिया को चौंकाया | Iran Vs America Israel War
Iran-Israel War: Middle East में बारूद की बारिश ने बढ़ाया युद्ध का खतरा | World War3 | Drones Attack
Sansani: ट्रंप के लिए अमेरिका में नफरत बढ़ रही है? | Middle East
Owaisi करेंगे Humayun Kabir की पार्टी से गठबंधन? सियासत में हलचल | Breaking News
War Update: ईरान-इजरायल टकराव ने बढ़ाया दुनिया का खतरा | Iran Vs America Israel War | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली-मुंबई में बम...', औकात भूल गया पाकिस्तान, अब्दुल बासित के जहरीले बयान पर भारत का मैसेज- 'जब वो बचेंगे तभी तो...'
'दिल्ली-मुंबई में बम...', औकात भूल गया पाकिस्तान, अब्दुल बासित के जहरीले बयान पर भारत का मैसेज- 'जब वो बचेंगे तभी तो...'
अब्दुल बासित की गीदड़भभकी पर प्रियंका चतुर्वेदी की दो टूक, कहा- अगर थोड़े भी संकेत लगे तो...
अब्दुल बासित की गीदड़भभकी पर प्रियंका चतुर्वेदी की दो टूक, कहा- अगर थोड़े भी संकेत लगे तो...
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान ने लगाया $2 मिलियन का टोल, कहा- 'ये हमारे अधिकार को...'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान ने लगाया $2 मिलियन का टोल, कहा- 'ये हमारे अधिकार को...'
IPL की ऐतिहासिक छलांग, 1000 करोड़ के पार पहुंची टीमों की स्पॉन्सरशिप; जानें इसका मतलब
IPL की ऐतिहासिक छलांग, 1000 करोड़ के पार पहुंची टीमों की स्पॉन्सरशिप; जानें इसका मतलब
Dhurandhar 2 Leaked: 'धुरंधर 2' की धुआंधार कमाई के बीच मेकर्स को झटका, ऑनलाइन लीक हुई फिल्म, फ्री में डाउनलोड कर धड़ल्ले से देख रहे लोग
'धुरंधर 2' की धुआंधार कमाई के बीच मेकर्स को झटका, ऑनलाइन लीक हुई फिल्म
'40 करोड़ बैरल तेल… कोई नहीं बचेगा', IEA प्रमुख ने जंग के बीच दी सबसे बड़े ऊर्जा संकट की चेतावनी
'40 करोड़ बैरल तेल… कोई नहीं बचेगा', IEA प्रमुख ने जंग के बीच दी सबसे बड़े ऊर्जा संकट की चेतावनी
नया मोबाइल खरीदने जा रहे हैं तो जान लें 2-6-10 नियम, नहीं तो करा लेंगे बड़ा नुकसान
नया मोबाइल खरीदने जा रहे हैं तो जान लें 2-6-10 नियम, नहीं तो करा लेंगे बड़ा नुकसान
Vitamin D And Brain Health: हड्डियों के लिए क्या आप भी धड़ाधड़ ले रहे Vitamin D, जानें इससे किन चीजों पर पड़ता है खराब असर?
हड्डियों के लिए क्या आप भी धड़ाधड़ ले रहे Vitamin D, जानें इससे किन चीजों पर पड़ता है खराब असर?
Embed widget