एक्सप्लोरर

Mangalyan: भारत ने अपने मंगलयान अभियान से क्या किया हासिल? जानें इससे जुड़ी पूरी जानकारी

Mission Mars: मंगल यान (Magalyaan) अभियान भारत (India) के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि थी. इस अभियान के बाद भारत एशिया और दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया जो अपने पहले ही प्रयास में मंगल की कक्षा में पहुंचने में सफल रहा.

Mission Mangalyaan Over: 9 साल पहले भारत ने अपने मंगल (Mars) अभियान को भेजकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था. यह दुनिया का पहला ऐसा मंगल अभियान (Mission Mangal) था जो अपने पहले ही प्रयास में सफल रहा था. सबसे खास बात यही थी कि इसकी लागत ने दुनिया के बड़े बड़े देशों को आश्चर्य में डाल दिया था. हाल ही में खत्म घोषित किए गए इस मंगलयान (Mangalyaan) की बहुत सी वैज्ञानिक उपलब्धियां भी रही. आइए जानते हैं कि इस मिशन से हमें क्या हासिल हुआ

पहले ही प्रयास में सफल रहा

मंगल यान (Magalyaan) अभियान भारत (India) के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि थी. इस अभियान के बाद भारत एशिया और दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया जो अपने पहले ही प्रयास में मंगल की कक्षा में पहुंचने में सफल रहा. मंगलयान अभियान ने भारत की स्पेसी एजेंसी इसरो (ISRO) को दुनिया की बड़ी स्पेस एजेंसियों के बीच खड़ा कर दिया. लगभग एक दशक पहले प्रक्षेपित किया गया मंगल यान (Mangalyaan) पिछले कुछ दिनों से संकेत नहीं भेज पा रहा था. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान इसरो (ISRO) ने अब खुद इस बात की जानकारी दी है कि यह अभियान खत्म हो गया हो गया है और अब वापसी नहीं कर सकता है. दरअसल, मंगल यान का ईंधन खत्म हो गया था और बैटरी भी बंद हो चुकी थीं जिससे उसका फिर से चालू होना अब बहुत ही ज्यादा मुश्किल था. इसके बावजूद भी यह अभियान भारत को अंतरिक्ष क्षेत्र में बहुत बड़ी उपलब्धियां देने वाला अभियान साबित हुआ.

दुनियाभर के देशों को सिखाया बहुत कुछ

मंगल यान (Magalyaan) ने अंतरिक्ष अनुसंधान (Space Research) में एक लंबी छलांग लगाई, जिसने दुनिया के कई देशों को हैरान कर दिया. मंगल यान (Magalyaan) ने दुनिया को कई संदेश भी दिए थे, जिसमें चीन भी शामिल था. चीन उस समय तक मंगल ग्रह के लिए अपना कोई सफल अभियान नहीं भेज पाया था. इसके साथ ही भारत (India) ने दुनिया को यह भी समझा दिया है कि वह अपनी आत्मनिर्भर तकनीकों के जरिए अंतरिक्ष उद्योग में काफी दूर तक जा सकता है.

पूरी दुनिया में भारत का लोहा मनवाया

मंगल यान (Magalyaan) को दुनिया के कई देशों से तारीफ मिली क्योंकि यह अब तक का सबसे सस्ता और सफल मंगल (Mars) अभियान था. मंगलयान अभियान की टीम को साल 2015 में अमेरिकी की नेशनल स्पेस सोसाइटी ने को स्पेस पायोनियर अवार्ड से भी नवाजा गया था. यहां तक कि भारत का विरोधी देश रहा चीन (China) के विदेश मंत्रालय ने भी मंगलयान अभियान को प्राइड ऑफ एशिया कहा था. 

पहले ही प्रयास में सफल और केवल 450 करोड़ रुपये की लगात में भारत ने मंगल पर पहुंच पूरी दुनिया को चौंका दिया था. इससे साबित हुआ था कि भारत भी अंतरिक्ष (Space) में लंबी दूरी तय करने के लिए यान प्रक्षेपण करने में सक्षम है. इसने इसरो (ISRO) और उसके वैज्ञानिकों को भविष्य में और भी बड़े और लंबी दूरी के अभियानों पर काम करने के लिए प्रेरित किया है.

अन्य वैज्ञानिक उपलब्धियां

मंगलयान ने अपने खाते में कईं महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज कराई हैं. मंगलयान (Maganlyaan) के लिए वैज्ञानिक सौरचक्र 24 के पोस्ट मैग्जिमा फेज के दौरान सौर कोरोना गतिकी समझने में एस बैंड रेडियो सिग्नल के जरिए सफलता मिली. मंगल (Mars) के धूल बहरे तूफानों के दौरान मंगल के वायुमडंल (Atmosphere) से निकलने वाली गैसों का भी अध्ययन किया जा सका. इसके अलावा मंगल के वायुमडंल के बाह्यमंडल की अतिगर्म ऑर्गन गैस का पता चला. यह भी ज्ञात हुआ कि मंगल के वायुमंडल में 270 किलोमीटर की ऊंचाई पर कार्बन डाइऑक्साइड की तुलना में ऑक्सीजन की मात्रा ज्यादा है. मंगलयान अपने वलयाकार परिक्रमा पथ के बल पर जो तस्वीरें ले सका विज्ञानियों ने उसके आधार पर मंगल का मैप तैयार किया.

ये भी पढ़ें -

Dog Ownership: कुत्ते को भूखा रखने पर खानी पड़ेगी जेल की हवा, डॉगी रखने के नियम जान लीजिए!

मुगल बादशाह अकबर ने छपवाए थे श्रीराम के सिक्के!, जानिए अकबर की खूबी बयां करते इन सिक्कों की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या दूसरे देशों में आर्मी बेस बनाकर किसी भी देश पर हमला कर सकता है US, जानें क्या हैं नियम?
क्या दूसरे देशों में आर्मी बेस बनाकर किसी भी देश पर हमला कर सकता है US, जानें क्या हैं नियम?
क्या लोक अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में दी जा सकती है चुनौती, जानें यहां कौन से मामले नहीं सुने जाते?
क्या लोक अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में दी जा सकती है चुनौती, जानें यहां कौन से मामले नहीं सुने जाते?
Turkiye Military Power: मिडिल ईस्ट की जंग में ईरान के खिलाफ कूदा तुर्किए, जानें उसकी मिलिट्री पॉवर
मिडिल ईस्ट की जंग में ईरान के खिलाफ कूदा तुर्किए, जानें उसकी मिलिट्री पॉवर
गर्मी से इंदौर एयरपोर्ट के रनवे की सतह पिघली, जानें कितनी तेज धूप में होता है ऐसा?
गर्मी से इंदौर एयरपोर्ट के रनवे की सतह पिघली, जानें कितनी तेज धूप में होता है ऐसा?

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Embed widget