एक्सप्लोरर

इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल से क्या-क्या छिन जाएगा? पूर्व मुख्यमंत्री को मिलती हैं ये सुविधाएं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज 17 सितंबर की शाम को एलजी से मुलाकात करके अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं. क्या आप जानते हैं कि पूर्व सीएम को सरकार की तरफ से क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं.

राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने नए सीएम के नाम का ऐलान कर दिया है. अरविंद केजरीवाल के बाद अब आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. सीएम अरविंद केजरीवाल के घर आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक में यह फैसला हुआ है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज यानी 17 सितंबर की शाम को अपने पद से इस्तीफा देंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सीएम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद उनसे क्या-क्या सुविधाएं छिन सकती हैं और पूर्व सीएम के तौर पर उन्हें क्या-क्या मिलेगा. 

दिल्ली के सीएम

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने विधायक दल की बैठक में दिल्ली के नए मुख्यमंत्री यानी आतिशी के नाम पर मुहर लगा दी है. बैठक में अरविंद केजरीवाल के आवास पर मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और आतिशी समेत सभी आप विधायक और मंत्री मौजूद हैं. वहीं अरविंद केजरीवाल को एलजी वीके सक्सेना ने मिलने का समय दे दिया है. अरविंद केजरीवाल मंगलवार शाम 4.30 बजे को एलजी से मुलाकात करेंगे और अपना इस्तीफा सौंपेंगे.

ये भी पढ़ें: दिल्ली की नई सीएम आतिशी की इतनी है नेटवर्थ, जानें उनकी हर महीने की कमाई

पूर्व सीएम को सुविधाएं

अब सवाल ये है कि इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल को क्या-क्या सुविधाएं मिलेगी. बता दें कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल को सरकारी बंगला, गाड़ी, सीएम प्रोटोकॉल सुरक्षा और सैलरी नहीं मिलेगी. हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री बनने के साथ ही उन्हें पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी. 

ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं मक्खी खाने को कैसे करती है दूषित? इस अंग का करती है इस्तेमाल

सीएम को क्या मिलती है सुविधाएं

आज हम आपको बताएंगे कि अरविंद केजरीवाल को बतौर मुख्यमंत्री क्या-क्या सुविधाएं मिली हैं. जानकारी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल को हर दिल्‍ली के सीएम के बतौर सैलरी 4 लाख रुपये मिलते हैं. इसके रहने के लिए सरकारी बंगला, गाड़ी और ड्राइवर सहित अन्‍य सुविधाएं भी दी जाती हैं. इन खर्चों के लिए भत्‍ता भी मिलता है, जिसमें सिक्‍योरिटी, ट्रैवल भी शामिल है. वहीं सीएम पद छोड़ने के बाद उन्‍हें सिर्फ विधायक की सैलरी और भत्‍ते ही दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:क्या आप कभी गए हैं बार, पब, क्लब या लॉन्ज? जानिए इनमें क्या होता है अंतर

कितनी संपत्ति 

बता दें कि साल 2020 में दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के दौरान सीएम केजरीवाल ने अपनी संपत्ति का हलफनामा दिया था. इसमें बताया था कि उनकी कुल संपत्ति करीब 3.44 करोड़ रुपये है. इससे पहले 2015 के विधानसभा चुनाव में उन्‍होंने 2.1 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई थी. इस तरह 5 साल में उनकी संपत्ति में 1.30 करोड़ का इजाफा हुआ है. आपको जानकर हैरानी होगी कि केजरीवाल के पास न तो कार है और न ही अपना कोई घर है. हां, उनकी पत्‍नी सुनीता केजरीवाल के नाम पर गुरुग्राम में 1 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का बंगला है, जो 2010 में 60 लाख रुपये में खरीदा था.

ये भी पढ़ें:मिड टर्म में इस्तीफा देने के बाद नए सीएम को कैसे मिलती है जिम्मेदारी, जानिए कैसे होता है पावर ट्रांसफर

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

No Income Tax In Dubai: बिना इनकम टैक्स के भी कैसे अमीर है दुबई, जानें कैसे बढ़ता है सरकार का खजाना
बिना इनकम टैक्स के भी कैसे अमीर है दुबई, जानें कैसे बढ़ता है सरकार का खजाना
F 22 Raptor Price: कितनी है अमेरिका के F-22 रैप्टर लड़ाकू विमान की कीमत, जान लें इसकी एक-एक खासियत?
कितनी है अमेरिका के F-22 रैप्टर लड़ाकू विमान की कीमत, जान लें इसकी एक-एक खासियत?
ईडी हर साल जब्त करती है करोड़ों और अरबों की प्रॉपर्टी, क्या इसे बेच भी सकती है जांच एजेंसी?
ईडी हर साल जब्त करती है करोड़ों और अरबों की प्रॉपर्टी, क्या इसे बेच भी सकती है जांच एजेंसी?
Holi 2026: यहां विधवा औरतें भी रंगों से जमकर खेलती हैं होली, कोई भी नहीं करता रोक-टोक
यहां विधवा औरतें भी रंगों से जमकर खेलती हैं होली, कोई भी नहीं करता रोक-टोक

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: असल मुद्दों से ध्यान भटकाओ...राहुल को गद्दार बताओ? | Rahul Gandhi | Congress
PM Modi Israel Defence Mega Deal | Iron Dome,Sudarshan Chakra और India का Missile Shield| Paisa Live
ABP Report: जापान में योगी का 'जादू' चल गया! | CM Yogi in Japan | MAGLEV Train | Video Viral
Chitra Tripathi: Shankaracharya पर खुली नई फाइल, साजिश या सच्चाई?! | Avimukteshwaranand
Mutual Fund Classification Rules 2026 | SEBI Updates और Fund Types समझें | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के इजरायल दौरे से भड़के जमात-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष, कहा- भारत की आत्मा हमेशा दबे-कुचले...
PM मोदी के इजरायल दौरे से भड़के जमात-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष, कहा- भारत की आत्मा हमेशा दबे-कुचले...
अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट
अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? MEA ने दिया जवाब
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम
3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम
F 22 Raptor Price: कितनी है अमेरिका के F-22 रैप्टर लड़ाकू विमान की कीमत, जान लें इसकी एक-एक खासियत?
कितनी है अमेरिका के F-22 रैप्टर लड़ाकू विमान की कीमत, जान लें इसकी एक-एक खासियत?
Embed widget