एक्सप्लोरर

कई बार हवा में ही प्लेन का पेट्रोल निकाल देते हैं पायलट, जानिए ये क्यों और कैसे किया जाता है?

Emergency Landing: प्लेन की आपात लैंडिंग के समय उसमें भरा एक्स्ट्रा फ्यूल डंप कर दिया जाता है, लेकिन डंप का मतलब सिर्फ यह नहीं होता कि सारा फ्यूल हवा में गिरा दिया जाता है.

Fuel Dumping in Aeroplane Before Emergency Landing: हवाई सफर में कभी-कभी ऐसे हालात भी बन जाते हैं, जब पायलट को हवा में उड़ते हुए ही विमान का सारा तेल गिराना पड़ता है. हालांकि, ऐसे हालात बहुत कम बार बनते हैं, लेकिन इमरजेंसी के दौरान पायलट को ऐसा करना पड़ता है. अब आप सोच रहे होंगे कि जब पायलट विमान का तेल आसमान में ही गिरा देता है तो उस तेल के धरती पर गिरने पर कैसी मुश्किल खड़ी होती होगी. तो इसका जवाब है कि प्लेन से आसमान में गिराया गया तेल धरती पर पहुंचता ही नहीं है बल्कि हवा में ही धुआं बनकर उड़ जाता है. जी हां, आइए अब समझते हैं कि ऐसी नौबत कब आती है...

इसको एक घटना के माध्यम से समझते हैं. बात है 23 मार्च 2018 की, जब शंघाई से एक विमान ने न्यू यॉर्क के लिए उड़ान भरी और उसमें सवार 60 साल की एक महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई. उस महिला को सांस लेने में तकलीफ होने लगी और स्थिति बेहोशी वाली हो गई. इसलिए प्लेन के पायलट को इमरजेंसी लैंडिंग के अलावा और कोई दूसरा रास्ता नहीं सूझ रहा था. हालांकि, यह यह मुश्किल काम था लेकिन क्रू मेंबर्स ने फैसला लिया कि इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ेगी और विमान के 65 हजार पाउंड गैसोलीन को हवा में ही गिराना होगा. लगभग 20 हजार डॉलर का तेल डंप करने के बाद अलास्का में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिग हुई और महिला यात्री की जान बचाई जा सकी.

क्या होती फ्यूल डंपिंग?
अब एक सवाल यह बनता है कि इमरजेंसी लैंडिंग से पहले ‘फ्यूल डंपिंग’ क्यों की जाती है? दरअसल, विमान में तेल का वजन काफी ज्यादा होता है जिसकी वजह से इमरजेंसी लैंडिंग करने में मुश्किल हो सकती है. इसलिए इमरजेंसी लैंडिंग करने से पहले विमान का तेल गिराकर उसका वजन हल्का किया जाता है. टेक्निकल भाषा में इसे ‘फ्यूल जेटिसन’ कहते हैं. प्लेन एक निश्चित वजन के साथ ही लैंड कर सकता है. इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान अगर विमान में ज्यादा तेल भरा होगा, जिससे उसका वजन ज्यादा होने के कारण संभव है कि वह तेजी से धरती पर धक्का मारे और बड़ा नुकसान हो जाए.

कब होती है इमरजेंसी लैंडिंग?
फ्लाइट के दौरान अगर कोई मेडिकल इमरजेंसी है या किसी की मौत होने की स्थिति हो और इस स्थिति में विमान को उड़ान पर रखना ठीक नहीं होता है तो पायलट फ्यूल डंपिंग का फैसला लेता है. गौरतलब है डंपिंग का मतलब सिर्फ यह नहीं होता कि तेल को गिराया जाता है बल्कि विमान के चक्कर लगाकर एक्स्ट्रा तेल को तेजी से जलाया जाता है. लेकिन अगर किसी यात्री की मरने की हालत हो और फ्यूल को जलाकर खत्म करने का समय न हो तो विमान के तेल के हवा में गिराया भी जा सकता है. यह फैसला करना पायलट और क्रू मेंबर पर होता हैं.

यह भी पढ़ें - आसमान में हवाई जहाज में ऑक्सीजन कैसे मिलती है? क्या प्लेन में अलग से सिलेंडर लगे होते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Euthanasia: किस देश में सबसे पहले लागू हुई थी इच्छामृत्यु, किस वजह से उस शख्स ने चुनी थी मौत?
किस देश में सबसे पहले लागू हुई थी इच्छामृत्यु, किस वजह से उस शख्स ने चुनी थी मौत?
क्या सरकारी कर्मचारियों को शेयर मार्केट में पैसा लगाने से रोक सकती है सरकार, जानें क्या हैं नियम?
क्या सरकारी कर्मचारियों को शेयर मार्केट में पैसा लगाने से रोक सकती है सरकार, जानें क्या हैं नियम?
क्या अब LPG सिलेंडर के लिए लगेंगी लाइनें, जानें मोदी सरकार में कब-कब आई कतार में लगने की नौबत?
क्या अब LPG सिलेंडर के लिए लगेंगी लाइनें, जानें मोदी सरकार में कब-कब आई कतार में लगने की नौबत?
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
12000 KM की रेंज, 1 लाख टन पेलोड कपैसिटी... एक-दो नहीं ऐसे 30 हथियारों से ईरान में मची तबाही, जरा जाने लें इनकी ताकत
12000 KM की रेंज, 1 लाख टन पेलोड कपैसिटी... एक-दो नहीं ऐसे 30 हथियारों से ईरान में मची तबाही, जरा जाने लें इनकी ताकत
टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी
टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी
Ek Din Trailer: सई पल्लवी के प्यार में जुनैद खान, 'एक दिन' के साथ ने बदली कहानी, शानदार ट्रेलर रिलीज
सई पल्लवी के प्यार में जुनैद खान, 'एक दिन' के साथ ने बदली कहानी, शानदार ट्रेलर रिलीज
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
Embed widget