एक्सप्लोरर

Bird Flu: क्या होता है बर्ड फ्लू, क्या नॉनवेज खाने से फैलता है संक्रमण

भारत में बर्ड फ्लू एक बार फिर से तेजी से फैल रहा है. कई इंसान भी इसकी चपेट में आ चुके हैं. जानिए नॉनवेज खाने से बर्ड फ्लू फैलता है या नहीं. एक्सपर्ट ने बताया इसके फैलने की मुख्य वजह क्या है.

भारत में एक बार फिर से बर्ड फ्लू तेजी से फैल रहा है. सामान्यतौर पर बर्ड फ्लू पक्षियों में होता है, लेकिन अब इंसान और खासकर बच्चे भी इसके चपेट में आ रहे हैं. लेकिन क्या नॉनवेज खाने से इंसानों में बर्ड फ्लू के लक्षण दिख रहे हैं. आज हम आपको बर्ड फ्लू कैसे फैलता है और इंसानों के शरीर में कैसे पहुंचता है, उसके बारे में बताएंगे. 

बर्ड फ्लू

डब्लूएचओ भी बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी कर चुका है. बता दें कि बर्ड फ्लू इन्फ्लूएंजा वायरस से होने वाला संक्रमण है. इसे एवियन फ्लू भी कहते हैं. हालांकि आमतौर पर बर्ड फ्लू पक्षियों में फैलता है. इनमें भी खासकर मुर्गे-मुर्गियों में ये संक्रमण तेजी से फैलता है. जानकारी के मुताबिक इंसानों में इस संक्रमण के केस कम आते हैं, हालांकि इधर ये इंसानो को संक्रमित कर रहे हैं. बर्ड फ्लू के कई वेरिएंट हैं. लेकिन हाल के सालों में 4 वैरिएंट H5N1, H7N9, H5N6, H5N8 को लेकर चिंता बढ़ी है. क्योंकि ये वेरिएंट इंसानों को भी संक्रमित कर सकते हैं और इससे मौत भी हो सकती है. 

इंसानों के कौन से वेरिएंट खतरनाक

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक बर्ड फ्लू के इंसानों में संक्रमण के जो मामले आते हैं. उनमें से ज्यादातर H5N1 वैरिएंट के हैं. इससे संक्रमित 10 में से 6 लोगों की मौत हो जाती है. अब सवाल है कि आखिर इंसानों के शरीर में ये संक्रमण कैसे फैलता है. एक्सपर्ट के मुताबिक संक्रमित पक्षियों को छूने से, संक्रमित पक्षियों के मल या बिस्तर को छूने से, तीसरा कारण संक्रमित चिकन को खाने से और जहां संक्रमित मुर्गे-मुर्गी,पक्षी रहते या बिकते हैं, वहां से भी संक्रमण हो सकता है.

क्या चिकन और अंडा खाने से फैलता है बर्ड फ्लू?

सवाल है कि क्या संक्रमित चिकन या अंडा खाने से आपको बर्ड फ्लू हो सकता है? विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के मुताबिक हाई टेंपरेचर पर एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस का असर खत्म हो जाता है. इसलिए अगर अंडों को खूब अच्छी तरह पका कर खाते हैं, तो संक्रमण का खतरा नहीं रहता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक ब्वॉयल और फ्राइड एग खाना सुरक्षित है. हाफ ब्वॉयल या कच्चे अंडे को खाना खतरनाक साबित हो सकता है. वहीं एग सेल्स से भी वायरस फैलता है, ऐसे में बाजार से अंडे लाने के दौरान उसे दूसरे खाद्य पदार्थों से बिल्कुल दूर रखना चाहिए.

एक्सपर्ट्स के मुताबिक चिकन को 165 डिग्री फारेनहाइट या 64 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर पर पकाने से एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस का असर खत्म हो जाता है. बाजार से चिकन लाने पर उसे हमेशा फ्रिज अथवा ठंडे पानी में ही रखना चाहिए. इसके अलावा चिकन को अच्छे से धोने के बाद पेपर टॉवल से सुखाकर रखना चाहिए. कभी भी कच्चे चिकन को सीधे किचन में ले जाकर साफ नहीं करना चाहिए. 
 

ये भी पढ़ें: इस एक किलो आम का रेट बुलेट बाइक के बराबर, फिर भी इसकी डिमांड खूब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Us Israel Iran Strike: अब तक कितने देशों में फैल चुकी है जंग, जानें ईरान ने कहां-कहां किए हमले
अब तक कितने देशों में फैल चुकी है जंग, जानें ईरान ने कहां-कहां किए हमले
Khamenei Net Worth: कितने अमीर थे ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई, जानें कहां से होती थी कमाई?
कितने अमीर थे ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई, जानें कहां से होती थी कमाई?
Gold Bracelet Cost: 14 कैरेट या 18 कैरेट... दो तोले सोने के कड़े बनवाने में कितना आएगा खर्चा, मेकिंग चार्ज कितना?
14 कैरेट या 18 कैरेट... दो तोले सोने के कड़े बनवाने में कितना आएगा खर्चा, मेकिंग चार्ज कितना?
ईरान, इजराइल या अमेरिका, किस देश में हिंदुओं की संख्या सबसे ज्यादा? जंग के बीच जान लीजिए जवाब
ईरान, इजराइल या अमेरिका, किस देश में हिंदुओं की संख्या सबसे ज्यादा? जंग के बीच जान लीजिए जवाब

वीडियोज

Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रद्द करो पाकिस्तानियों के ग्रीन कार्ड और वीजा', इजरायल-ईरान जंग के बीच मार्को रुबियो से अमेरिकी की मांग, भारत का नाम लेकर पाकिस्तान की लगाई क्लास
'रद्द करो पाकिस्तानियों के ग्रीन कार्ड और वीजा', इजरायल-ईरान जंग के बीच मार्को रुबियो से अमेरिकी की मांग, भारत का नाम लेकर पाकिस्तान की लगाई क्लास
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
PM Modi CCS Meeting: ईरान-अमेरिका बरसा रहे एक-दूसरे पर बम, अलर्ट हुआ भारत, PM मोदी ने देर रात बुलाई मीटिंग, जानें क्या हुई बात
ईरान-अमेरिका बरसा रहे एक-दूसरे पर बम, अलर्ट हुआ भारत, PM मोदी ने देर रात बुलाई मीटिंग, जानें क्या हुई बात
सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो शशि थरूर ने दे दिया बड़ा बयान, संजू सैमसन को लेकर पोस्ट वायरल
सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो शशि थरूर ने दे दिया बड़ा बयान, संजू सैमसन को लेकर पोस्ट वायरल
‘मैं सेफ हूं’, US-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट, बोलीं- ‘पैनिक न फैलाएं’
‘मैं सेफ हूं’, यूएस-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट
Israel Attack on Iran: फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
कोर्ट जाने की नहीं होगी जरूरत, एक फोन कॉल पर मिलेगी कानूनी मदद, जानें तरीका
कोर्ट जाने की नहीं होगी जरूरत, एक फोन कॉल पर मिलेगी कानूनी मदद, जानें तरीका
Embed widget