एक्सप्लोरर

क्या होता है Bra का पूरा नाम? कहां से आया ये नाम और क्या है इस अंडरगार्मेट की कहानी

Bra: बताया जाता है कि ब्रा का इतिहास लगभग 500 साल पुराना है. हालांकि, इतने लंबे सफर में ब्रा ने अपने कई रूप और नाम बदले हैं. आज महिलाएं इसके सबसे मॉडर्न रूप का इस्तेमाल करती हैं.

History Of Bra: अक्सर रूटीन लाइन में हम कई ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, जिनके नाम पीछे एक कहानी होती है. कई शब्द ऐसे होते हैं, जिनकी कोई फुल फॉर्म होती है, जैसे OK. बहुत कम लोग ओके की फुल फॉर्म जानते होंगे. ऐसे ही है एक शब्द ब्रा. शब्द का इस्तेमाल भले ही लोग काफी ज्यादा करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इसकी भी एक फुलफॉर्म होती है. ऐसे में जानते हैं कि ब्रा की फुल फॉर्म और इसके नाम की कहानी.

बताया जाता है कि ब्रा का इतिहास लगभग 500 साल पुराना है. हालांकि, इतने लंबे सफर में ब्रा ने अपने कई रूप और नाम बदले हैं. आज महिलाएं इसके सबसे मॉडर्न रूप का इस्तेमाल करती हैं. बताया जाता है कि मिस्र की महिलाएं सदियों से ब्रा का इस्तेमाल करती आ रही हैं. प्राचीन काल में मिस्र की स्त्रियां चमड़े की ब्रा पहनती थीं. हालांकि, इसे पहनना बहुत मुश्किल होता था, लेकिन स्तन ढंकने के लिए महिलाओं को इसे पहनना पड़ता था. ग्रीक और युनानी सभ्यता में साधारण ब्रेस्ट बैंड पहने जाने का जिक्र मिलता है.

बात अगर भारत में ब्रा के चलन की करें तो भारत में इसका इतिहास खासा पुराना नहीं है. यहां महिलाएं बहुत पहले से साड़ी पहनती हैं. इसीलिए पहले महिलाएं अपने स्तनों को ढकने के लिए साड़ी का ही इस्तेमाल किया करती थीं. इसके बाद छठी शताब्दी के दौरान हर्षवर्धन काल में चोली का इस्तेमाल शुरू हुआ था. 

कॉर्सेट पहनने का चलन 
बताया जाता है कि 12वीं शताब्दी में यूरोप में ब्रा के तौर पर धातु के बने काॅर्सेट का इस्तेमाल होने लगा था और यह 19वीं शताब्दी तक जारी रहा. इस कॉर्सेट में कई बदलाव हुए. इसके बाद 1890 के आसपास कई देशों की महिलाओं ने कपड़े से बने कॉर्सेट इस्तेमाल करने शुरू कर दिए. ये कॉर्सेट दिखने में जैकेट की तरह होते थे. 

इस अंडरगारमेंट को अच्छे से कसने के लिए इसमें पीछे डोरियां दी जाती थीं. हालांकि, यह कॉर्सेट कामयाब नहीं हो पाया, क्योंकि यह इतना टाइट होता था कि डॉक्टरों ने इसे लेकर चेतावनी दी थी कि इसके कसे होने के कारण जी घबराना, सांस फूलने और पेट में गड़बड़ी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसके बाद महिला समूहों ने इसका जमकर विरोध करना शुरू कर दिया और 1900 के दशक तक इसका इस्तेमाल लगभग बंद ही हो गया. 

कहां से आया ब्रा शब्द?
बीबीसी कल्चर में छपे एक लेख में बताया गया है कि पहली मॉडर्न ब्रा फ्रांस में बनीं थी. ब्रा नाम 'brassiere' शब्द से लिया गया है. यह एक फ्रेंच शब्द है, जिसका अर्थ होता है शरीर का ऊपरी हिस्सा. लाइफ पत्रिका के अनुसार 30 मई 1869 को फ्रांस की हर्मिनी कैडोल ने एक कॉर्सेट को दो टुकड़ों में काटकर अंडरगार्मेंट्स बनाए थे. इस अंडरगार्मेंट को कॉर्सेलेट जॉर्ज नाम दिया गया, जिसका ऊपरी हिस्सा बाद में ब्रा की तरह पहना और बेचा जाने लगा.

1915 से 20 के बीच बाजार में सेमी कप ब्रा का आगमन हुआ. ये ब्रा न केवल स्तनों को सपोर्ट करती थी, बल्कि देखने में भी उन्हें सुडौल बनाती थी. इसके बाद 1940 के दशक में बाजार में नये तरह की ब्रा आई. उस समय की हालीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों ने उसे पहना और बालीवुड में भी सन 1955 से 70 तक इसका इस्तेमाल हुआ.

स्पोर्ट ब्रा का दिलचस्प चलन ऐसे हुआ शुरू
स्पोर्ट्स ब्रा की शुरुआत 1975 में हुई. हालांकि, स्पोर्ट्स ब्रा को भी लगभग 25 साल तक अंडरगारमेंट की तरह ही इस्तेमाल किया जाता रहा था. 10 जुलाई 1999 को एक अप्रत्याशित घटना हुई, जिसके बाद से स्पोर्ट ब्रा अंडर गारमेंट की श्रेणी से बाहर निकल कर साधारण वस्त्र की श्रेणी में आ गई. फीफा महिला विश्वकप में अमेरिका और चाईना के बीच एक मैच टाई होकर पेनाल्टी शुटआउट में पहुंचा. अमेरिका की महिला खिलाड़ी ने निर्णायक गोल करते हुए अत्यधिक उत्साह में जश्न मनाते हुए अपनी टी-शर्ट उतार फेंकी. इस घटना के बाद से ही महिला खेल के इतिहास में बहुत बड़ा उलटफेर हो गया. बस तभी से महिलाएं खेल के दौरान स्पोर्ट्स ब्रा का इस्तेमाल करने लगीं. 

ब्रा का विरोध  
फैशन मैगजीन ‘Vogue’ ने ब्रा को मशहूर करने में अहम भूमिका निभाई है. Vogue ने 1907 में Brassiere शब्द को बहुत फेमस किया. हालांकि, इसका जमकर विरोध भी हुआ. ब्रा का विरोध करने के साथ साथ ही कई महिलावादी संगठनों ने इसके नुकसान के बारे में भी महिलाओं को आगाह किया. साल 1960 के आसपास भी महिलावादी संगठनों ने ब्रा के खिलाफ आंदोलन शुरू किया गया था. उनका दावा था कि ब्रा, बालों को घुंघराले करने वाले कर्लर, कृत्रिम पलकें पुरुषवादी समाज की प्रभुता और स्त्री के दमन का प्रतीक हैं. उनका कहना कि इसे पहनने से महिलाएं सिर्फ एक सेक्स ऑब्जेक्ट बनकर रह जाती हैं. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इसे पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है.  

यह भी पढ़ें -

जिस रस्सी से फांसी दी जाती है, उसका नाम क्या है?...इसे सिर्फ बिहार की एक जेल में ही क्यों बनाया जाता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या राज्यसभा सांसद की सैलरी के साथ नीतीश कुमार को सीएम की पेंशन भी मिलेगी? जानें नियम
क्या राज्यसभा सांसद की सैलरी के साथ नीतीश कुमार को सीएम की पेंशन भी मिलेगी? जानें नियम
क्या यह US-इजरायल और ईरान में जंग नहीं, मुस्लिम और क्रिश्चियन का महायुद्ध? जानें ऐसा कहने की वजह
क्या यह US-इजरायल और ईरान में जंग नहीं, मुस्लिम और क्रिश्चियन का महायुद्ध? जानें ऐसा कहने की वजह
क्या US-इजरायल के हमले का कानूनन विरोध जता सकता है ईरान? यूएन चार्टर के हिसाब से जानें अधिकार
क्या US-इजरायल के हमले का कानूनन विरोध जता सकता है ईरान? यूएन चार्टर के हिसाब से जानें अधिकार
Kurds In Iran: कौन हैं 4 मुस्लिम मुल्कों में रहने वाले कुर्द, जानें ईरान के लिए कैसे बन सकते हैं काल?
कौन हैं 4 मुस्लिम मुल्कों में रहने वाले कुर्द, जानें ईरान के लिए कैसे बन सकते हैं काल?

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका से युद्ध के बीच भारत ने कोच्चि में ईरानी जहाज को दी शरण, तेहरान ने दिल्ली से की थी खास अपील
अमेरिका से युद्ध के बीच भारत ने कोच्चि में ईरानी जहाज को दी शरण, तेहरान ने दिल्ली से की थी खास अपील
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
Lucknow News: 'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
Jana Nayagan Release: 'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
क्या पत्नी को माननी चाहिए पति की हर बात? हर 3 में 1 Gen Z लड़के ने भरी हामी, 29 देशों में चौंकाने वाला सर्वे
क्या पत्नी को माननी चाहिए पति की हर बात? हर 3 में 1 Gen Z लड़के ने भरी हामी, 29 देशों में चौंकाने वाला सर्वे
Embed widget