एक्सप्लोरर

Military Canteen Discount: सेना की कैंटीन में इतना सस्ता क्यों मिलता है सामान? क्या है इसकी वजह

Army Canteen: आर्मी कैंटीन में आपको हर छोटा सामान बाजार से सस्ती दर पर मिल जाता है. लेह से लेकर अंडमान तक इसके लगभग 33 डिपो हैं और करीब 3700 यूनिट रन कैंटीन हैं.

Canteen Stores Department: सेना के जवान हर मोर्चे पर अग्रणीय हैं. घर परिवार से दूर रहकर सीमा पर सेना के जवान देश के प्रति अपनी अथक सेवा देते हैं. देश के ये वीर सपूत सरहद पर कई-कई महीनों तक ड्यूटी करते हैं. केंद्र सरकार भी सेना के जवानों का पूरा ख्याल रखती है. जवानों को कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) की सुविधा दी जाती है. CSD को हम आम बोलचाल में आर्मी कैंटीन भी कहते हैं. बाजार के मुकाबले इस कैंटीन में जवानों के लिए सस्ते दामों पर सामान उपलब्ध होता है. सवाल यह उठता है कि आखिर आर्मी कैंटीन पर सामान इतने सस्ते में कैसे मिल जाता है? आइए आज हम आपको बताते हैं...

करीब 1 करोड़ लाभार्थी

थल सेना, वायु सेना और नौसेना के जवानों और उनके परिवार वालों के साथ ही पूर्व सैनिकों और उनके डिपेंडेंट को मिलाकर सीएसडी के लगभग 1 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी हैं. इन कैंटीन में इन्हें हर छोटा सामान बाजार से सस्ती दर पर मिल जाता है. लेह से लेकर अंडमान तक इसके लगभग 33 डिपो हैं और करीब 3700 यूनिट रन कैंटीन (URC) हैं.

क्या है CSD?

CSD रक्षा मंत्रालय के अन्तर्गत जवानों को कम दरों पर सामान उपलब्ध कराने का भारत सरकार का उपक्रम है. इसके स्टोर सभी प्रमुख सैनिक अड्डों पर खुले हुए हैं और इन्हें सैन्य बल ही चलते हैं. देश मे अलग-अलग मिलिट्री स्टेशन पर CSD डिपो बने हुए हैं. यहीं से URC में समान की सप्लाई की जाती है. 

क्या-क्या सामान मिल सकता है

CSD कैंटीन में मुख्य रूप से ग्रोसरी के आइटम्स, किचन अप्लायंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, शराब तथा ऑटोमोबाइल जैसे सामान उपलब्ध रहते हैं. आर्मी कैंटीन में कुछ विदेशी सामान भी मिलता है. सेना की कैंटीन में शराब, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य सभी सामानों को रियायती कीमतों पर बेचा जाता है. ओपन मार्केट में जो सामान उपलब्ध है, लाभार्थी उसमें से किसी भी सामान की डिमांड कर सकते हैं. इस फीड बैक फिर हेड ऑफिस भेजा जाता है और एक कमेटी इस बात का निर्धारण करती है कि क्या-क्या सामान खरीद कर कैंटीन में उपलब्ध कराना है.

स्मार्ट कार्ड से होती शॉपिंग

CSD कैंटीन से शॉपिंग करने के लिए सेना के जवानों को स्मार्ट कार्ड जारी किए जाते है. इन स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल करके सेना के जवान तथा अधिकारी किसी भी CSD कैंटीन से सामान की खरीदारी कर सकते हैं. सेना के जवानों को दो प्रकार के स्मार्ट कार्ड मिलते हैं. पहला होता है ग्रोसरी कार्ड और दूसरा लिकर कार्ड. ग्रोसरी कार्ड से ग्रोसरी का सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स आदि खरीद सकते हैं. जबकि, लिकर कार्ड का इस्तेमाल करके शराब की खरीदारी की जाती है.

कितना सस्ता मिल जाता है सामान?

इन कैंटीन्स में सालाना लगभग 2 अरब डॉलर से अधिक मूल्‍य के सामन की बिक्री होती है. सीएसडी कैंटीन में सरकार जीएसटी कर में 50 प्रतिशत की छूट देती है. जीएसटी की अधिकतम दरें 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत हैं. इसका मतलब यह हुआ कि अगर किसी समान पर बाजार में 5% जीएसटी लगती है तो कैंटीन के लिए वह 2.5 % होगी. यही वजह है कि यहां सामान सस्ता मिलता है. इसीलिए बहुत से लोग खरीदारी करने के लिए सेना में शामिल अपने रिश्‍तेदारों को ढूंढते हैं, ताकि सस्ती दर पर उनसे कैंटीन से खरीदारी करवा सकें. लेकिन, अब ऐसा नहीं हो पाएगा. दरअसल सरकार ने एक जवान के प्रति माह सामान खरीदने की सीमा में कटौती की है. जहां पहले प्रति माह नहाने की 18 साबुन जवान कैंटीन से खरीद सकता था, अब एक महीने में सिर्फ 6  ही साबुन मिलेंगी. इसी तरह बाकी सामानों की सीमा को भी बदला गया है. 

यह भी पढ़ें: जानवरों को पहले ही कैसे पता चल जाता है कि भूकंप आने वाला है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol History: भारत में पहली बार कब आया‌ था पेट्रोल, जानें किस देश से किया‌ गया था इंपोर्ट?
भारत में पहली बार कब आया‌ था पेट्रोल, जानें किस देश से किया‌ गया था इंपोर्ट?
Iran Oil Wells Count: ईरान की वो तिजोरी, जिसमें बंद हैं बेशुमार तेल के कुएं, गिनती करके US जैसे देश भी मान लेंगे हार
ईरान की वो तिजोरी, जिसमें बंद हैं बेशुमार तेल के कुएं, गिनती करके US जैसे देश भी मान लेंगे हार
Hormuz Strait Route: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत आने में जहाज को कितने घंटे लगते हैं, इसमें कितना खर्च हो जाता है तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत आने में जहाज को कितने घंटे लगते हैं, इसमें कितना खर्च हो जाता है तेल?
1948 से आज तक इजरायल ने कितने देशों पर किया कब्जा, जानें अब तक कितनी बढ़ गई इसकी सीमा?
1948 से आज तक इजरायल ने कितने देशों पर किया कब्जा, जानें अब तक कितनी बढ़ गई इसकी सीमा?

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
12वीं के बोर्ड में निकिता ने स्कोर किए 93.88 परसेंट, नतीजों से 10 दिन पहले छात्रा की मौत, परिवार में पसरा मातम
12वीं के बोर्ड में निकिता ने स्कोर किए 93.88 परसेंट, नतीजों से 10 दिन पहले छात्रा की मौत, परिवार में पसरा मातम
LPG Price Today: आज से 195 रुपए महंगा हो गया कमर्शियल गैस सिलेंडर, अब कितने का मिलेगा, जानें
आज से 195 रुपए महंगा हो गया कमर्शियल गैस सिलेंडर, अब कितने का मिलेगा, जानें
PBKS Vs GT: पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद शुभमन गिल ने दे दिया ये कैसा बयान, कहा- 'मुझे लगता है कि ये...'
पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद शुभमन गिल ने दे दिया ये कैसा बयान, कहा- 'मुझे लगता है कि ये...'
Dhurandhar 2 Worldwide BO Day 13: 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में 13 दिनों में कर डाली होश उड़ा देने वाली कमाई, जानें- 15 सौ करोड़ी बनने से है कितनी दूर
'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में 13दिनों में कर डाली होश उड़ा देने वाली कमाई, अब बनेगी 15 सौ करोड़ी
West Bengal Opinion Poll: बीजेपी को मिल सकती हैं कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
बीजेपी को मिल सकती हैं कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
Bone Marrow Health tips : इन हरकतों से खराब हो जाएगा आपका बोन मैरो! जल्द कर लें सुधार वरना यमराज से होगी मुलाकात
इन हरकतों से खराब हो जाएगा आपका बोन मैरो! जल्द कर लें सुधार वरना यमराज से होगी मुलाकात
How to become IAS without UPSC: बिना UPSC किए कैसे बन सकते हैं IAS? जान लें पूरी प्रक्रिया
बिना UPSC किए कैसे बन सकते हैं IAS? जान लें पूरी प्रक्रिया
Embed widget