एक्सप्लोरर

What Is Neja Mela: क्या होता है मुस्लिमों का नेजा मेला? यूपी के संभल में नहीं मिली जिसकी इजाजत

What Is Neja Mela: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सैकड़ों साल से चले आ रहे नेजा मेला का आयोजन करने की अनुमति नहीं दी गई है. लेकिन क्या आपो पता है कि आखिर इस मेले का आयोजन क्यों किया जाता है. चलिए जानते हैं.

What Is Neja Mela: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सैकड़ों साल पुरानी परंपरा नेजा मेला का इस बार आयोजन नहीं होने जा रहा है. ये मेला सैयद सालार मसूद गाजी के नाम पर किया जाता था. नेजा मेला कमेटी के लोग एसएसपी श्रीशचंद्र के पास इजाजत मांगने के लिए पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने भी इसे करने के लिए कमेटी को दो टूक मना कर दिया. इसके साथ-साथ उन्होंने नसीहत दी कि सोमनाथ मंदिर को लूटने वाले, भारत में लूटमार करके कत्लेआम मचाने वाले शख्स की याद में किसी भी हाल में इस तरह के मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा. लेकिन आखिर ये मेला क्या है और इसका आयोजन किसलिए किया जाता है. 
 
क्यों नहीं लगने दिया जा रहा नेजा मेला
सैयद सालार मसूद गाजी विदेशी आक्रांता महमूद गजनवी का भांजा और सेनापति हुआ करता था. महमूद गजनवी ने 1000 से 1027 के बीच भारत पर 17 बार आक्रमण करके हिंदुओं की आस्था का प्रतीक सोमनाथ मंदिर समेत कई मंदिरों को लूट लिया था और मंदिरों पर आक्रमण भी किया था. अब संभल के एसएसपी श्रीशचंद्र का कहना है कि लुटेरे और हत्यारे की याद में किसी मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा और अगर कोई ऐसा करेगा तो वो देशद्रोही की श्रेणी में आएगा. 

क्या है नेजा मेला
अब ये भी जान लेते हैं कि आखिर नेजा मेला क्या है. इतिहासकारों की मानें तो जब संभल पृथ्वीराज चौहान की राजधानी हुआ करती थी तो उनकी सेना और महमूद गजनवी के बीच युद्ध हुआ था. इस युद्ध में गजनवी के कई सैनिक मारे गए थे. संभल जिले में इनकी मजारें बनी थी. बाद में इन्हीं जगहों पर नेजा मेला का आयोजन किया जाने लगा. इस मेले में दूर-दूर से लोग दुआएं मांगते हैं और चादरपोशी करके दुआएं मांगते हैं. इस दौरान जो भी दुल्हनें सजकर बैठती हैं, महिलाएं उनके श्रंगार की सराहना करती हैं. 

एसडीएम के पास पहुंचे मेला कमेटी के लोग
अब जब नेजा मेला के लिए एसएसपी ने अनुमति नहीं दी तो मेला कमेटी के लोग सद्भावना के नाम से एसडीएम के यहां पहुंचे हैं. यहां पर उन लोगों ने 2023 का हवाला देते हुए इस मेले के लिए इजाजत मांगी है. एसडीएम वंदना मिश्रा में मेला कमेटी को आश्वासन दिया है. अब ये देखना होगा कि आखिर संभल में इस मेले का आयोजन होगा या फिर यहां से भी इसे मना कर दिया जाएगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या US-इजरायल के हमले का कानूनन विरोध जता सकता है ईरान? यूएन चार्टर के हिसाब से जानें अधिकार
क्या US-इजरायल के हमले का कानूनन विरोध जता सकता है ईरान? यूएन चार्टर के हिसाब से जानें अधिकार
Kurds In Iran: कौन हैं 4 मुस्लिम मुल्कों में रहने वाले कुर्द, जानें ईरान के लिए कैसे बन सकते हैं काल?
कौन हैं 4 मुस्लिम मुल्कों में रहने वाले कुर्द, जानें ईरान के लिए कैसे बन सकते हैं काल?
आम आदमी ज्यादा से ज्यादा कितना पेट्रोल खरीद सकता है, क्या है कानून?
आम आदमी ज्यादा से ज्यादा कितना पेट्रोल खरीद सकता है, क्या है कानून?
US Wars History: दुनिया के कितने देशों को तबाह कर चुका अमेरिका, किस नंबर पर आता है ईरान?
दुनिया के कितने देशों को तबाह कर चुका अमेरिका, किस नंबर पर आता है ईरान?

वीडियोज

Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal
Iran Israel War: इजरायल के बीचो-बीच ईरान ने दागीं मिसाइलें, मची अफरा-तफरी | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget