एक्सप्लोरर

क्या है पपलू रमी गेम जिसे गौतम अडानी अपनी पत्नी प्रीति अडानी के साथ खेलते हैं?

ज्यादातर यह पपलू रमी गेम लोग तब खेलते हैं जब घर पर पूरा परिवार इकट्ठा हो. दीपावली, दशहरा जैसे मौको पर पूरा परिवार एक साथ बैठकर इसे खेलता है. इस गेम को मैरिज रमी गेम के नाम से भी जाना जाता है.

दुनिया के 5वें और भारत के पहले सबसे अमीर आदमी गौतम अडानी ने कल रात एक न्यूज़ चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह अपनी पत्नी प्रीति अडानी के साथ कई बार या ज्यादातर समय पपलू रमी गेम खेलते हैं. आम भाषा में आप इसे ताश खेलना भी कह सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर यह पपलू रमी गेम होता क्या है और इसे कैसे खेला जाता है.

क्या होता है पपलू रमी गेम

दरअसल, रमी ताश का एक गेम होता है जिसके भारतीय संस्करण को पपलू के नाम से भी जाना जाता है. यह भारत में बहुत लोकप्रिय खेल है. पपलू का लुत्फ हर तरह के लोग उठाते हैं और यह टाइम पास करने के लिए मशहूर गेम है. भारत में, लोग ट्रेनों और बसों में काम पर आने या वहां से आने के दौरान आपको पपलू खेलते मिल जाएंगे. इस गेम को गांव और कस्बों में भी खूब खेला जाता है.

कैसे खेला जाता है पपलू रमी गेम

ज्यादातर यह गेम लोग तब खेलते हैं जब घर पर पूरा परिवार इकट्ठा हो. यानि दीपावली, दशहरा जैसे मौको पर पूरा परिवार एक साथ बैठकर इसे खेलता है. इस गेम को मैरिज रम्मी गेम के नाम से भी जाना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि आमतौर पर इसे शादी समारोहों में खूब खेला जाता था. हालांकि, आज के मोबाइल फोन के दौर में लोग इससे दूर हो गए हैं. इसे खेलने के लिए कम से कम दो खिलाड़ी चाहिए होते हैं. आप चाहें तो पांच खिलाड़ियों के साथ भी इस गेम को खेल सकते हैं. इस खेल में वाइल्ड कार्ड जोकर का भी उपयोग होता है.

इस गेम के तीन खास पार्ट

इस गेम में तीन सबसे खास पार्ट होते हैं. इसमें एक उपलू होता है एक निचलू होता है और एक पपलू होता है.

सबसे पहले उपलू को समझिए

जोकर रमी गेम का एक बड़ा हिस्सा है, भले ही आप कोई भी गेम खेलें. रम्मी गेम में उपलू यानि अपर जोकर, इसे वाइल्ड कार्ड जोकर के बराबर माना जाता है. यह सूट के कार्ड से एक रैंक ऊपर होता है. जैसे, मान लीजिए हुकुम का पंजा एक वाइल्ड कार्ड है तो फिर हुकुम का छक्का उपलू कार्ड माना जाएगा.

अब निचलू को समझिए

इस गेम में लोअर कार्ड जिसे निचलू जोकर कहत हैं ये वाइल्ड कार्ड जोकर के समान होता है. वहीं यह सूट के कार्ड से एक रैंक नीचे होता है. जैसे, अगर ईंट (जिसे आफ डायमंड के नाम से भी जानते होंगे) का अट्ठा एक वाइल्ड कार्ड जोकर है, तो ईंट का सत्ता निचलू होगा.

अब पपलू को समझिए

इस गेम में पपलू एक जोकर है जो गेम के वाइल्ड कार्ड जोकर से एक रैंक ऊपर है. इसलिए, अगर हुकुम का नहला एक वाइल्ड कार्ड है, तो हुकुम का दहला पपलू होगा. उपलू, निचलू और पपलू के साथ गेमप्ले किसी भी अन्य रमी गेम की तरह ही होता है. इस गेम में भी सेट और रन बनाने की आवश्यकता होती है.

ये भी पढ़ें: नास्त्रेदमस की वो भविष्यवाणी जिसे लेकर पूरी दुनिया डरी हुई है, आने वाला है कोरोना से बड़ा खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

F-35 Fighter Jet: कितने रुपये में बनकर तैयार होता है F-35 फाइटर जेट, अमेरिका के पास ऐसे कितने प्लेन?
कितने रुपये में बनकर तैयार होता है F-35 फाइटर जेट, अमेरिका के पास ऐसे कितने प्लेन?
B1 Bridge Cost: अमेरिका ने ईरान का जो पुल ढहाया, वह कितने में बना था? जान लें पूरी लागत
अमेरिका ने ईरान का जो पुल ढहाया, वह कितने में बना था? जान लें पूरी लागत
Fuel Tax: किस देश में पेट्रोल-डीजल पर लगता है सबसे ज्यादा टैक्स, बढ़ती कीमतों के बीच जान‌ लें जवाब
किस देश में पेट्रोल-डीजल पर लगता है सबसे ज्यादा टैक्स, बढ़ती कीमतों के बीच जान‌ लें जवाब
Suez Crisis: स्वेज नहर संकट क्या था? जिसमें टूटा था ब्रिटेन-फ्रांस और इजरायल का ख्वाब, अब अमेरिका की बारी!
स्वेज नहर संकट क्या था? जिसमें टूटा था ब्रिटेन-फ्रांस और इजरायल का ख्वाब, अब अमेरिका की बारी!

वीडियोज

Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War
Khabar Filmy Hain: रोमांस से एक्शन तक... सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट | Mathrubhumi
Saas Bahu Aur Saazish :Mihir-Noina की शादी का मंडप तैयार! Tulsi फोड़ेगी शादी के मंडप में सच्चाई का बम | Kyunki Saas Bhi
Bharat Ki Baat: ट्रंप का सबसे बड़ा भ्रम आज टूटेगा! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले से महंगाई की मार झेर रहा पाकिस्तान, अब इस देश ने कह दिया 2 अरब डॉलर कर्ज चुकाओ, अब क्या विकल्प
पहले से महंगाई की मार झेर रहा पाकिस्तान, अब इस देश ने कह दिया 2 अरब डॉलर कर्ज चुकाओ, अब क्या विकल्प
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
21 साल की मेहनत से 'लक्ष्मण' बने रवि दुबे, बोले- 'रामायण से बेहतर कोई चैलेंज नहीं हो सकता था'
21 साल की मेहनत से 'लक्ष्मण' बने रवि दुबे, बोले- 'रामायण से बेहतर कोई चैलेंज नहीं हो सकता था'
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
Explained: क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? 57% की पसंद UPI, कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
UP Board Result 2026: कॉपियों की जांच आगे बढ़ी, अब कब आएगा रिजल्ट? आइये जानें
कॉपियों की जांच आगे बढ़ी, अब कब आएगा रिजल्ट? आइये जानें
इंडोर में पौधों को रखना है हेल्दी तो कौन-सी मिट्टी चुनें? जान लीजिए काम की बात
इंडोर में पौधों को रखना है हेल्दी तो कौन-सी मिट्टी चुनें? जान लीजिए काम की बात
Embed widget