एक्सप्लोरर

Persona Non Grata का क्या मतलब, किस भाषा से जुड़ा है यह शब्द और कैसे हुआ ईजाद?

Persona Non Grata : पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के शीर्ष राजनयिक को तलब कर पर्सोना नॉन ग्राटा नोट सौंप दिया है. आइए जानते हैं क्या है इसका अर्थ और कैसे हुई इसकी उत्पत्ति?

Persona Non Grata : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में बीते मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की जान चली गई, जिसके बाद भारत ने कायराना हमले का जिम्मेदार पाकिस्तान को मानते हुए 5 बड़े फैसले लिए. प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई CCS की बैठक में फैसला लिया गया है कि 65 साल पुरानी सिंधु जल संधि को रोक दिया गया है. इसके साथ ही अटारी पोस्ट को भी बंद कर दिया गया है. इसके अलावा पाकिस्तान के शीर्ष राजनयिक को तलब कर पर्सोना नॉन ग्राटा नोट सौंप दिया है. इस खबर के सामने आते ही लोगों के मन में पर्सोना नॉन ग्राटा को लेकर सवाल है. कई लोगों को इसका अर्थ भी नहीं मालूम है. आइए इस लेख में जानते हैं पर्सोना नॉन ग्राटा का अर्थ क्या है?

Persona Non Grata का क्या है मतलब और कैसे हुई उत्पत्ति

यह तीन लैटिन शब्दों से मिलकर बना है,  जिसका अर्थ होता है अवांछित व्यक्ति या अप्रिय व्यक्ति. यह शब्द विशेष रूप से राजनयिक संदर्भों में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन समय के साथ इसका प्रयोग आम बोलचाल की भाषा और मीडिया में भी होने लगा है.

लैटिन भाषा प्राचीन रोम की भाषा रही है और यह आज भी कानून, धर्म, विज्ञान, और राजनयिक क्षेत्र में कई शब्दों और वाक्यांशों के रूप में इस्तेमाल की जाती है. Persona Non Grata भी एक ऐसा ही एक वाक्यांश है, जो अंतरराष्ट्रीय संबंधों और राजनयिक व्यवहारों का अहम हिस्सा बन गया है.

राजनयिक महत्व और उपयोग

पर्सोना नॉन ग्राटा शब्द राजनयिक प्रोटोकॉल का हिस्सा है और इसे 1961 की वियना संधि (Vienna Convention on Diplomatic Relations) के अंतर्गत विशेष महत्व प्राप्त है. जब कोई देश किसी विदेशी राजदूत, दूतावास अधिकारी या राजनयिक को अनुचित आचरण, गुप्तचरी, या राष्ट्रीय हितों के खिलाफ कार्य करने का दोषी मानता है, तो वह उस व्यक्ति को पर्सोना नॉन ग्राटा  घोषित कर देता है. भारत ने पाकिस्तान के राजनयिक को भी इसलिए ही पर्सोना नॉन ग्राटा नोटिक सौंपा है. 

क्या होता है पर्सोना नॉन ग्राटा का प्रभाव

इसका प्रभाव यह होता है कि संबंधित व्यक्ति को उस देश से निकलना पड़ता है. उसे राजनयिक छूट समाप्त हो जाती है. आमतौर पर वह व्यक्ति फिर कभी उस देश में सेवा नहीं कर पाता. यह एक राजनयिक निष्कासन (Diplomatic expulsion) का तरीका होता है, जो आमतौर पर बिना युद्ध या सशस्त्र टकराव के देशों के बीच असहमति जताने का साधन होता है.

यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान ही नहीं ये देश भी हैं एक दूसरे के दुश्मन, नहीं निभाया जाता किसी भी तरह का रिश्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guerrilla Warfare: क्या होता है गोरिल्ला वॉर और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत, जिसके माहिर हैं तालिबानी लड़ाके
क्या होता है गोरिल्ला वॉर और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत, जिसके माहिर हैं तालिबानी लड़ाके
इजरायल के सामने कितनी देर तक टिक सकता है ईरान, देखें दोनों की मिलिट्री पावर
इजरायल के सामने कितनी देर तक टिक सकता है ईरान, देखें दोनों की मिलिट्री पावर
Israel Attack On Iran: ईरान या इजरायल किसकी करेंसी है ताकतवर, जानें डॉलर के मुकाबले कितनी वैल्यू
ईरान या इजरायल किसकी करेंसी है ताकतवर, जानें डॉलर के मुकाबले कितनी वैल्यू
Women's Day 2026: महिला दिवस कब और क्यों मनाते हैं? जानें इस साल की थीम
Women's Day 2026: महिला दिवस कब और क्यों मनाते हैं? जानें इस साल की थीम

वीडियोज

PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक की जगह चीन पर फोकस करे भारत'। Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटरनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटरनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
न्यू बॉर्न बेबी के लिए कितने घंटे की जरूरी है नींद, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
न्यू बॉर्न बेबी के लिए कितने घंटे की जरूरी है नींद, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
आम आदमी घर पर कितना सोना रख सकता है, क्या है इसको लेकर नियम?
आम आदमी घर पर कितना सोना रख सकता है, क्या है इसको लेकर नियम?
Embed widget