एक्सप्लोरर

दुनिया में सबसे पहले कब शुरू हुआ था ट्रेड वॉर? इस देश का था सबसे बड़ा हाथ

First Trade War: इस वक्त अमेरिका की टैरिफ नीति के तहत चीन के साथ टैरिफ वॉर की परिस्थिति उत्पन्न हो रही है. चलिए जानें कि आखिर पहला टैरिफ वॉर कब हुआ था.

आज के दौर में पूरी दुनिया की इकोनॉमी एक-दूसरे से जुड़ी हुई है. ऐसे में अगर एक देश किसी भी तरह का कोई आर्थिक फैसला लेता है तो उसका असर दुनिया पर देखने को मिलता है. पिछले कई साल में ट्रेड वॉर को लेकर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बहुत बहस देखने को मिली है. हाल ही में अमेरिका की टैरिफ नीति के बाद चीन ने प्रतिक्रिया दी तो अमेरिका ने उस पर 104 फीसदी का टैरिफ लगा दिया है. ऐसे में ट्रेड वॉर पैदा होने की स्थिति बन रही है. आइए जानते हैं कि आखिर ट्रेड वॉर क्या चीज है और पहला ट्रेड वॉर किन देशों के बीच हुआ था. 

ट्रेड वॉर क्या है

ट्रेड वॉर उस स्थिति में होती है, जब दो या दो से अधिक देश एक-दूसरे पर टैरिफ (इंपोर्ट टैक्स) लगाकर व्यापार से संबंधित पाबंदिया लगा देता है. यही सिलसिला जब जवाबी कार्रवाई के रूप में आगे बढ़ जाता है तो इसे ही ट्रेड वॉर कहा जाता है. यह उस स्थिति में शुरू होता है, जब किसी देश को लगता है कि सामने वाले देश उसके खिलाफ अनुचित व्यापारिक नीतियां अपना रहा है. यह उस स्थिति में भी होता है, जब कोई देश बहुत कम दाम पर अपने प्रोडक्ट्स दूसरे देशों में बेचता है और वहां के लोकल प्रोडक्ट्स को नुकसान पहुंचता है. 

सबसे पहले कब हुआ था ट्रेड वॉर

साल 1653 के आसपास सबसे पहले एंग्लो-डच के बीच व्यापार युद्ध की शुरुआत हुई थी. सबसे पहले अंग्रेज यानि इंग्लैंड के लोग डच व्यापारी शिपिंग पर हमला कर देते थे. पहले तो ये हमले छोटे-छोटे रहे होंगे, लेकिन बाद में इसने युद्ध का रूप ले लिया. दूसरा एंग्लो-डच युद्ध समुद्र और व्यापार मार्गों पर नियंत्रण के लिए हुआ था. जहां इंग्लैंड ने तीव्र यूरोपीय वाणिज्यिक प्रतिद्वंद्विता की अवधि के दौरान विश्व के व्यापार पर से डच वर्चस्व को समाप्त करने की कोशिश की थी. 

ट्रेड वॉर का विश्व पर प्रभाव

जब दुनिया में ट्रेड वॉर चलता है तो आयात शुल्क की वजह से चीजें महंगी हो जाती है. इसका असर सीधा आम आदमी की जेब पर देखने को मिलता है. उदाहरण के लिए अगर अमेरिका में चीन से इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स आते हैं और अमेरिका इन प्रोडक्ट्स पर टैरिफ लगाता है तो ये सभी अमेरिका में महंगे मिलेंगे. आज के दौर में प्रोडक्ट्स असेंबल होकर बनते हैं, मतलब कई देशों के सहयोग से बनाए जाते हैं. ऐसे में किसी एक देश पर टैरिफ लगाने से पूरी ग्लोबल चेन बिगड़ेगी. इससे प्रोडक्शन में देरी तो होगी साथ ही साथ खर्च भी ज्यादा आएगा तो बिकेगा भी ज्यादा कीमत पर. कुल मिलाकर ऐसी परिस्थिति में गाज आम आदमी की जेब पर गिरेगी. 

यह भी पढ़ें: भारत में कहां है महावीर स्वामी का सबसे बड़ा मंदिर, वहां कैसे जा सकते हैं दिल्ली के लोग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद हुआ तो किन देशों की आर्थिक तरक्की के रास्ते होंगे बंद? देखें पूरी लिस्ट
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद हुआ तो किन देशों की आर्थिक तरक्की के रास्ते होंगे बंद? देखें पूरी लिस्ट
जिस तेल के लिए 'जल' रही पूरी दुनिया, आज की ही तारीख में मिला था उसका पहला कुआं
जिस तेल के लिए 'जल' रही पूरी दुनिया, आज की ही तारीख में मिला था उसका पहला कुआं
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान कैसे हावी, बाकी खाड़ी देश क्यों नहीं दिखा पाते ताकत?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान कैसे हावी, बाकी खाड़ी देश क्यों नहीं दिखा पाते ताकत?
मिस्र की कितनी है आबादी, यहां कितने शिया और सुन्नी मुसलमान?
मिस्र की कितनी है आबादी, यहां कितने शिया और सुन्नी मुसलमान?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
Holi 2026: शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
"घर वाले नहीं करवा रहे ब्याह" पिता के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची बगावती औलाद, खूब हंसे पुलिस वाले
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
Embed widget