एक्सप्लोरर

ट्रेन के एक पहिए का वजन कितना होता है? इंजन के पहियों में होता है ये अंतर

Indian Railway: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) मुताबिक, ट्रेन के इंजन और डिब्बो में अलग-अलग वजन के पहिये लगे होते हैं. इंजन के पहियों को भरी बनाने के पीछे भी एक खास वजह होती है.

Weight of Train Wheel: देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कही जाने वाली भारतीय रेल (Indian Railway) देश में सबसे ज्यादा रोजगार पैदा करने वाला निकाय भी है. रोजाना करोड़ों लोग भारतीय रेल के जरिए ही एक जगह से दूसरी जगह पर जाते हैं. यात्रियों को ले जाने के अलावा भारतीय रेल माल वाहक का काम भी करती है. देश के एक कोने से दूसरे कोने में कोई समान भेजने का यह सबसे किफायती साधन है. ट्रेनों को एक जगह से दूसरी जगह तक खींच कर ले जाने का काम करते हैं उनके लोहे के पहिये. क्या कभी आपने यह सोचा है कि जो इतनी भारी भरकम रेलगाड़ी को खींचकर ले जाते हैं, उन पहियों का वजन कितना होता होगा?

डिब्बों में लगे पहिये का वजन 

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) मुताबिक, ट्रेन के इंजन और डिब्बो में अलग-अलग वजन के पहिये लगे होते हैं. लाल रंग के LHB कोच के एक पहिये का वजन तकरीबन 326 किलो होता है. जबकि, ब्रॉड गेज पर चलने वाली सामान्य ट्रेनों के डिब्बे में लगे एक पहिये का वजन 384 से 394 किलो तक होता है. वहीं, बात अगर EMU ट्रेन की करें तो इसके डिब्बों में एक पहिये का वजन तकरीबन 423 किलो तक होता है.

इंजन के पहिये का वजन 

अब बात करते हैं इंजन में लगे पहियों के वजन की. दरअसल, नैरो गेज पर चलने वाली ट्रेन के इंजन के एक पहिये का वजन 144 किलो के करीब होता है. वहीं मीटर गेज पर चलने वाले इंजन के एक पहिये में करीब 421 किलो वजन होता है. अगर बात डीजल इंजन में लगे एक पहिये के वजन की करें तो इसमें लगभग 528 किलो वजन होता है. वहीं, इलेक्ट्रिक इंजन के एक पहिये में 554 किलो तक वजन होता है. 

इसलिए होते हैं इंजन में ज्यादा वजन वाले पहिये

इंजन में ज्यादा वजन के पहिये लगाने के पीछे भी एक वजह होती है. असल में इंजन को ही पूरी ट्रेन खींचनी होती है. इसलिए अगर उसके पहिये डिब्बों की तुलना में कम वजन वाले होंगे तो वह भारी-भरकम ट्रेन को खींच नहीं सकेगा. इसलिए डिब्बों की तुलना में ट्रेन के इंजन के पहियों का वजन ज्यादा रखा जाता है. 

यह भी पढ़ें - मरने के बाद सबसे आखिर में खत्म होता है शरीर का ये हिस्सा, चौंका देगी ये जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस देश में चलता है सबसे महंगा इंटरनेट, जानें क्या है इतनी ज्यादा कीमत की वजह?
किस देश में चलता है सबसे महंगा इंटरनेट, जानें क्या है इतनी ज्यादा कीमत की वजह?
होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों में कितना तेल-गैस मौजूद, जानें इनमें से कितने LPG कैरियर शामिल?
होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों में कितना तेल-गैस मौजूद, जानें इनमें से कितने LPG कैरियर शामिल?
India Muslim Countries Allies: दुनिया में कौन-कौन से मुस्लिम देश भारत के पक्के दोस्त, जानें पाकिस्तान से इनके कैसे ताल्लुक?
दुनिया में कौन-कौन से मुस्लिम देश भारत के पक्के दोस्त, जानें पाकिस्तान से इनके कैसे ताल्लुक?
30 दिन तक नहीं खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज तो कितना होगा नुकसान? एक नजर में देखें आंकड़े
30 दिन तक नहीं खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज तो कितना होगा नुकसान? एक नजर में देखें आंकड़े

वीडियोज

दमदार एक्शन, इंटेंस एक्टिंग और शॉकिंग क्लाइमेक्स के साथ ‘Dhurandhar: The Revenge’
Dhurandhar: The Revenge: एजेंडा या एंटरटेनमेंट? क्यों लगेगी कुछ लोगों को मिर्ची?
धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 22 प्रत्याशियों का किया ऐलान
असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 22 प्रत्याशियों का किया ऐलान
राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'ईरान ने इतने सालों तक हमारा साथ दिया, उस पर हमला हो रहा तो..'
राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'ईरान ने इतने सालों तक हमारा साथ दिया, उस पर हमला हो रहा तो..'
यामी गौतम, तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, बॉबी देओल भी आए नजर, अमेजन प्राइम के इवेंट में दिखा सितारों का जलवा
यामी गौतम, तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, बॉबी देओल भी आए नजर, अमेजन प्राइम के इवेंट में दिखा सितारों का जलवा
India-Iran Relations: 'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
क्या चोट की वजह से IPL 2026 से बाहर होने पर खिलाड़ी को मिलेगा पूरा पैसा? जानें BCCI का नियम
क्या चोट की वजह से IPL 2026 से बाहर होने पर खिलाड़ी को मिलेगा पूरा पैसा? जानें BCCI का नियम
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
क्या है HPV वैक्सीन, कैसे आपके जीवन को देती है सुरक्षा? जानिए लगवाने की सबसे सही उम्र
क्या है HPV वैक्सीन, कैसे आपके जीवन को देती है सुरक्षा? जानिए लगवाने की सबसे सही उम्र
GATE 2026 का रिजल्ट जारी, लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, ऐसे करें तुरंत चेक
GATE 2026 का रिजल्ट जारी, लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, ऐसे करें तुरंत चेक
Embed widget