एक्सप्लोरर

कोई भी लड़का गे कब कहलाता है, सिर्फ फीलिंग्स महसूस होते ही बनती है पहचान या रिश्ते में पड़ने के बाद?

जो लोग सोचते हैं कि समलैंगिकता एक बीमारी है, वे बिल्कुल गलत हैं. इस तरह की बातें करने वाले लोग एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन को आधार बनाकर ऐसी बातें करते हैं.

समाज का एक बड़ा हिस्सा आज भी समलैंगिकता को एक बीमारी के तौर पर देखता है. उसे लगता है कि शरीर में कुछ हॉर्मोनल्स बदलाव होते हैं, जिसकी वजह से कोई व्यक्ति समलैंगिक हो जाता है. लेकिन क्या ऐसा सच में होता है? चलिए आज इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि कोई लड़का गे कब कहलाता है. जब वह लड़कों के प्रति आकर्षण महसूस करने लगता है या जब वह किसी के साथ रिश्ते में आ जाता है?

कोई लड़का गे कब कहलाता है?

यह एक बड़ा सवाल है. भारतीय समाज में अक्सर उन लड़कों को लोग मजाक-मजाक में गे की उपाधि दे देते हैं, जो लड़कियों की तरह हरकतें करते हैं. इसे ऐसे समझिए कि अगर किसी लड़के की चाल लड़कियों जैसी है, उसकी आवाज़ पतली है या वो किसी लड़के के प्रति ज्यादा प्रेम दिखा रहा हो तो उसे गे की उपाधि दे दी जाती है. हालांकि, ये उपाधि मजाकिया होती है. इसे आधिकारिक तब तक नहीं माना जाता, जब तक कि लड़का खुद ये न कह दे कि वह गे है या फिर वह आधिकारिक तौर पर किसी सेम जेंडर वाले व्यक्ति के साथ रिश्ते में ना आ जाए.

किसी का पहनावा या बर्ताव उसकी सेक्शुअलिटी कैसे तय कर सकता है?

अगर किसी लड़की को लड़कों जैसे कपड़े पहनने पसंद हैं या फिर उसे लड़कों जैसी हेयरस्टाइल रखना पसंद है या उसका बर्ताव बिल्कुल रफ टफ है तो क्या आप उसे लेस्बियन कह देंगे? इस तरह की बातें कहने वाले लोग बेहद सतही मानसिकता के होते हैं. असलियत में देखा जाए तो किसी व्यक्ति की सेक्शुअलिटी तय करने का अधिकार सिर्फ उस व्यक्ति के अलावा किसी के पास नहीं होता.

ये कोई बीमारी नहीं

बीबीसी को दिए अपने एक इंटरव्यू में एलजीबीटी मामलों के जानकार डॉ. पल्लव पटनाकर कहते हैं कि जो लोग सोचते हैं कि समलैंगिकता एक बीमारी है, वे बिल्कुल गलत हैं. इस तरह की बातें करने वाले लोग एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन को आधार बनाकर ऐसी बातें करते हैं. वहीं, एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन्स का  किसी की सेक्शुअलिटी से कोई लेना-देना नहीं है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

इस संबंध में जब हमने प्रयागराज में अपनी क्लीनिक चलाने वाले साइकेट्रिस्ट डॉ. आलोक से बात की तो उन्होंने बताया कि छोटे शहरों में अक्सर मां-बाप और सगे संबंधियों को लगता है कि समलैंगिक होना एक बीमारी है, जिसे इलाज के द्वारा ठीक किया जा सकता है. हालांकि, ऐसा नहीं है. लोगों को अब इसे एक्सेप्ट करने की जरूरत है. एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन्स को लेकर उन्होंने कहा कि ये महिलाओं और पुरुषों में पाया जाने वाला हॉर्मोन्स है. इसका कहीं से भी समलैंगिकता से कोई लेना देना नहीं है.

ये भी पढ़ें: कांचीपुरम सिल्क की एक साड़ी में कितना सोना होता है? खुद जान लीजिए इसका वजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी देश के सुप्रीम लीडर की हत्या के खिलाफ क्या ट्रंप पर चल सकता है मुकदमा, क्या है इंटरनेशनल लॉ?
किसी देश के सुप्रीम लीडर की हत्या के खिलाफ क्या ट्रंप पर चल सकता है मुकदमा, क्या है इंटरनेशनल लॉ?
Iran Petrol Price: ईरान में कितने रुपये लीटर है पेट्रोल, भारत से सस्ता या महंगा?
ईरान में कितने रुपये लीटर है पेट्रोल, भारत से सस्ता या महंगा?
अमेरिका और इजरायल से कितने दिन जंग लड़ सकता है ईरान, जानें उसके पास कितना गोला-बारूद?
अमेरिका और इजरायल से कितने दिन जंग लड़ सकता है ईरान, जानें उसके पास कितना गोला-बारूद?
जॉर्डन में कितने शिया-कितने सुन्नी मुसलमान? एक क्लिक में देख लें आंकड़े
जॉर्डन में कितने शिया-कितने सुन्नी मुसलमान? एक क्लिक में देख लें आंकड़े

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
16 साल की छात्रा ने बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म, नवजात के साथ आगे जो हुआ... सुनकर कलेजा पसीज जाएगा
16 साल की छात्रा ने बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म, नवजात के साथ आगे जो हुआ... सुनकर कलेजा पसीज जाएगा
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
होली पर रिलीज हुई इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल, ओटीटी पर यहां देखें
होली पर रिलीज हुई इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल, ओटीटी पर यहां देखें
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत, दिल्ली की महिलाएं जानें काम की बात
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत, दिल्ली की महिलाएं जानें काम की बात
होली में भीग गया फोन और अब ऑन नहीं हो रहा? तो तुरंत करें ये काम
होली में भीग गया फोन और अब ऑन नहीं हो रहा? तो तुरंत करें ये काम
Kidney Disease Symptoms: सावधान! अक्सर 'साइलेंट' होती है किडनी की बीमारी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
सावधान! अक्सर 'साइलेंट' होती है किडनी की बीमारी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
Embed widget