एक्सप्लोरर

Arrest Warrant Against Judges: यूपी में जब विधानसभा ने निकाल दिया था जजों की गिरफ्तारी का वारंट, खूब मचा था बवाल

Arrest Warrant Against Judges: दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा इस वक्त चर्चा में हैं. लेकिन एक केस ऐसा भी है जब यूपी विधानसभा ने दो जजों की गिरफ्तारी का वॉरेंट सदन से जारी किया था.

Arrest Warrant Against Judges: दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं. कुछ दिन पहले उनके घर से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ था. इसके बाद से सुप्रीम कोर्ट ने उनको इलाहाबाद हाई कोर्ट ट्रांसफर करने का आदेश दे दिया है. वहीं दिल्ली हाई कोर्ट के रोस्टर से भी उनका नाम हटाए जाने की बात की जा रही है. लेकिन क्या आपको पता है कि एक बार उत्तर प्रदेश विधानसभा ने जजों की गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया था. उस वक्त खूब हंगामा हुआ था.

विधायक नरसिंह नारायण पर लगे थे भ्रष्टाचार के आरोप

यह बात उत्तर प्रदेश विधानसभा के तीसरे कार्यकाल के दौरान की है. सोशलिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता केशव सिंह ने गोरखपुर से लेकर विधान भवन के गलियारों तक पोस्टर चिपकाए थे, जिसमें कांग्रेस के विधायक नरसिंह नारायण पांडेय पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे. विधायक ने इसे विशेषाधिकार का हनन माना. उस वक्त विधानसभा स्पीकर मदन मोहन वर्मा थे, तो विधायक ने उनके सामने गुहार लगाई और मामला विशेषाधिकार समिति के पास चला गया था. तब समिति ने केशव सिंह समेत चार लोगों को दोषी माना और उनको सदन में पेश होने के लिए कहा गया. बाकी लोग तो सदन में पेश हो गए, लेकिन केशव सिंह नहीं आए. केशव सिंह ने कहा उनके पास गोरखपुर से सदन तक आने के लिए पैसे नहीं हैं. 

जब गिरफ्तार हुए केशव सिंह

वह भले ही सदन में पेश नहीं हुए, लेकिन उन्होंने स्पीकर को चिट्ठी भेजी और उसमें लिखा कि सदन में उनको तलब किए जाने का फैसला नादिरशाही है. अब तत्कालीन मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी थीं, तो उन्होंने सदन में सीधा प्रस्ताव रख दिया कि केशव सिंह को गिरफ्तार करके सात दिन के लिए जेल भेज दिया जाए. गोरखपुर से मार्शल ने केशव सिंह को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया. तब वकील बी. सोलेमन ने 19 मार्च 1964 को इलाहाबाद हाईकोर्ट के सामने इस गिरफ्तारी को गलत बताया और तो और याचिका भी दायर कर दी. केशव सिंह को जेल में छह दिन बीत चुके थे. जब सुनवाई का दिन आया तो सरकार की ओर से कोई वकील पेश नहीं हुआ. ऐसे में केशव सिंह को जमानत मिल गई. 

जजों की गिरफ्तारी को लेकर यूपी विधानसभा से निकला था वॉरेंट

इसको लेकर विधानसभा स्पीकर आगबबूला हो गए. उन्होंने इस फैसले को विधानसभा के अधिकार में हस्तक्षेप माना और हाईकोर्ट के दोनों जज नसीरुल्ला बेग और जीडी सहगल के साथ वकील बी. सोलेमन को गिरफ्तार करके सदन में पेश किए जाने का वॉरेंट जारी कर दिया था. अब दोनों जज चिंता में पड़ गए कि क्या किया जाए. तब उन्होंने अपने ही हाई कोर्ट में इस आदेश के खिलाफ याचिका दायर की थी. बाद में इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
जब नहीं होता कोई काम तो मर्दों में क्यों होते हैं निपल्स, नेचर ने इसे क्यों नहीं हटाया?
जब नहीं होता कोई काम तो मर्दों में क्यों होते हैं निपल्स, नेचर ने इसे क्यों नहीं हटाया?
National Flag Change: क्या कोई देश बदल सकता है अपना राष्ट्रीय ध्वज, जानें क्या होती है इसकी प्रक्रिया
क्या कोई देश बदल सकता है अपना राष्ट्रीय ध्वज, जानें क्या होती है इसकी प्रक्रिया
किन मुस्लिम देशों में नहीं खेली जाती होली? रंग दिखने पर मिलती है इतनी कड़ी सजा
किन मुस्लिम देशों में नहीं खेली जाती होली? रंग दिखने पर मिलती है इतनी कड़ी सजा

वीडियोज

Mahendra Singh Dhoni को Jharkhand हाउसिंग बोर्ड ने क्यों भेजा नोटिस? | Breaking | ABP News
JNU में छात्रों का फिर हंगामा, VC और दिल्ली पुलिस का फूंका पुतला | Breaking | Delhi | ABP News
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab | Breaking
Noida Breaking: 50 हजार का इनामी बदमाश Pawan उर्फ कल्लू हुआ ढेर | UP | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टैरिफ जीरो, पूरी तरह खुल जाएंगे यूरोप के बाजार... भारत-EU के बीच मोस्ट फेवर्ड नेशन समझौते से कितना फायदा?
टैरिफ जीरो, पूरी तरह खुल जाएंगे यूरोप के बाजार... भारत-EU के बीच मोस्ट फेवर्ड नेशन समझौते से कितना फायदा?
'ना दूरी है ना खाई है, Modi हमारा भाई है', प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में पहुंचा मुस्लिम समुदाय
'ना दूरी है ना खाई है, Modi हमारा भाई है', प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में पहुंचा मुस्लिम समुदाय
Vadh 2 Lifetime Collection: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी नीना गुप्ता-संजय मिश्रा की 'वध 2', जानें- कितना हुआ मेकर्स को नुकसान
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी नीना गुप्ता-संजय मिश्रा की 'वध 2', जानें- कितना हुआ मेकर्स को नुकसान
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट

Embed widget