एक्सप्लोरर

संसद में कहां पर रखा गया है सेंगोल, कब हुई थी इस प्रथा की शुरुआत?

सपा सांसद ने लोकसभा से सेंगोल हटाकर संविधान रखने की बात कही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि संसद भवन में किस जगह पर सेंगोल स्थापित किया गया? जानिए संसद भवन में इसका महत्व क्या है?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 जून के दिन 18वीं लोकसभा के विशेष सत्र को संबोधित करने के लिए पहुंची थीं, लेकिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संसद पहुंचने से ज्यादा चर्चा सेंगोल को लेकर हुई है. गौरतलब है कि नए संसद भवन के उद्घाटन के साथ ही संसद भवन में सेंगोल को बहुत धूमधाम से स्थापित किया गया था. आज हम आपको बताएंगे कि संसद भवन में किस जगह पर सेंगोल स्थापित किया गया और इसको लेकर चर्चा क्यों हो रही है? 

क्यों चर्चा में आया सेंगोल?

संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को संसद पहुंची थीं. राष्ट्रपति मुर्मु जब संसद भवन के द्वार पर पहुंचीं तो उनके स्वागत के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मौजूद थे. इससे अलग सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी ने संसद भवन से सेंगोल को हटाकर उसके स्थान पर संविधान की प्रति स्थापित करने की मांग की, जिसके बाद सेंगोल एक बार फिर चर्चा में है.

संसद भवन में कहां रखा है सेंगोल?

गौरतलब है कि 28 मई 2023 के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन किया था. उस दौरान उन्होंने संसद भवन में सेंगोल स्थापित किया था. बता दें कि उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के अधीनम मठ से सेंगोल स्वीकार किया था और इसे लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास स्थापित किया गया. आज भी सेंगोल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आसन के पास स्थापित है. 

क्या होता है सेंगोल?

बता दें कि सेंगोल शब्द तमिल के सेम्मई शब्द से लिया गया है, जिसका अर्थ नीतिपरायणता होता है. इसे तमिलनाडु के एक प्रमुख धार्मिक मठ के मुख्य आधीनम यानि पुरोहितों का आशीर्वाद मिला हुआ है. भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में सेंगोल का काफी ज्यादा महत्व है. कहा जाता है कि भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने जब प्रधानमंत्री के रूप में अपना पद संभाला था, तब उन्हें यह सौंपा गया था. 

यह भी कहा जाता है कि ब्रिटिश सरकार से भारत के हाथ में जब सत्ता आई थी, तब वह सौंपा गया था. ऐसे में इसे शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जाता है. इसका जनक सी. राजगोपालचारी को कहा जाता है, जो कि चोल साम्राज्य से काफी प्रेरित थे. बता दें कि चोल साम्राज्य में जब भी एक राजा से दूसरे राजा के पास सत्ता का हस्तांतरण होता था, तब इस तरह का सेंगोल दूसरे राजा को दिया जाता था. 

सेंगोल का निर्माण चेन्नई के एक सुनार वुमुदी बंगारू चेट्टी ने किया था, जिसके बाद इसे लॉर्ड माउंटबैटन द्वारा 15 अगस्त 1947 को पंडित जवाहरलाल नेहरू को सौंपा गया. दिखने में सेंगोल पांच फीट लंबी छड़ी होती है, जिसके सबसे ऊपर भगवान शिव का वाहन कहे जाने वाली नंदी विराजमान होते हैं. नंदी न्याय व निष्पक्षता को दर्शाते हैं. 

ये भी पढ़ें: प्लेन के टायर क्यों नहीं फटते हैं? क्या आपने सोचा है कभी, जानें इसकी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Persian Gulf Energy Supply: पर्शियन गल्फ से किन-किन देशों को होती है एनर्जी सप्लाई, इन पर कितना डिपेंड है भारत?
पर्शियन गल्फ से किन-किन देशों को होती है एनर्जी सप्लाई, इन पर कितना डिपेंड है भारत?
Longest Wars History: ये हैं इतिहास के सबसे लंबे युद्ध, 100 साल से भी ज्यादा समय तक होती रही थी जंग
ये हैं इतिहास के सबसे लंबे युद्ध, 100 साल से भी ज्यादा समय तक होती रही थी जंग
Governor Salary India: क्या दो राज्यों का काम संभालने वाले राज्यपाल को अलग से मिलती है सैलरी, क्या है नियम?
क्या दो राज्यों का काम संभालने वाले राज्यपाल को अलग से मिलती है सैलरी, क्या है नियम?
LBSNAA ट्रेनिंग के दौरान IAS को कितना मिलता है पैसा, जानें कहां कितनी होती है कटौती?
LBSNAA ट्रेनिंग के दौरान IAS को कितना मिलता है पैसा, जानें कहां कितनी होती है कटौती?

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
Embed widget