एक्सप्लोरर

GK: मॉल्स या रेस्टोरेंट के अंदर घुसने पर लगती है तेज हवा...क्या है इसकी वजह?

मॉल्स या बड़े-बड़े स्टोर्स में अंदर घुसते ही हमें तेज हवा लगती है. दरअसल इन जगहों पर दरवाजों के ऊपर एयर ब्लोअर्स लगे होते हैं. जो एक परदे का काम करते हैं. आइए जानते हैं इन्हे क्यों लगाया जाता है.

Air Blowers On Mall Doors : हम में से लगभग सभी लोग मॉल्स, बड़े-बड़े स्टोर्स या कोई रेस्टोरेंट जैसी जगहों पर कभी न कभी तो गए होंगे. कई सारे लोग तो अकसर इन जगहों पर जाते रहते हैं. आपने गौर किया होगा कि इन मॉल्स या बड़े-बड़े स्टोर्स में अंदर घुसते वक्त दरवाजे पर ही बहुत तेज हवा का एहसास होता है. तेज गर्मी में जब आप किसी मॉल या स्टोर में प्रवेश करते हैं तो ये तेज हवा आपको बहुत राहत देती है. 

क्या आपने कभी ये सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? इन जगहों पर तो अंदर की तरफ एसी लगे होते हैं फिर क्यों दरवाजे पर तेज हवा देने वाले ब्लोअर्स लगे होते हैं? क्या इन्हे बाहर से आने वाले लोगों को ठंडक देने के लिए लगाया जाता है या फिर इसके पीछे कोई और ही वजह है? आइए जानते हैं. 

इसीलिए लगे होते हैं ब्लोअर्स

मॉल्स, स्टोर्स या रेस्टोरेंट जैसी जगहों पर रोज बड़ी संख्या में लोग आते हैं. ऐसे में मॉल्स या स्टोर का गेट बार-बार खोलना पड़ता है. शायद आपने इसपर गौर न किया हो, लेकिन बार बार गेट खुलने के बाद भी जब आप मॉल अंदर शॉपिंग कर रहे होते हैं तो आपको मॉल में ठंडक महसूस होती है. मॉल्स और स्टोर्स के गेट के बार-बार गेट खुलने की वजह से भी वहां AC की ठंडक कम नहीं होती. ऐसा क्यों होता? दरअसल, इसकी वजह भी मॉल के गेट पर ये तेज हवा फेंकने वाले एयर ब्लोअर्स होते हैं.

एयर ब्लोअर्स बनाते हैं हवा का पर्दा

दरअसल, मॉल्स या स्टोर के दरवाजों पर लगे ये एयर ब्लोअर्स एक तरह से हवा के परदे की तरह काम करते हैं. ये बाहर की हवा को अंदर की हवा से मिलने से बचाते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, एयर ब्लोअर्स किसी भी प्रकार के कीड़े मकौड़े को भी मॉल या स्टोर के अंदर घुसने से रोकने में मददगार साबित होते हैं. इन ब्लोअर्स की वजह से बाहर और अंदर की हवा मिक्स नहीं हो पाती है. यही कारण है कि बार-बार गेट खुलने के बाद भी अंदर का तापमान बाहर के तापमान से कम रहता है.

बिजली बचाने में करते हैं मदद

ऊपर बताए फायदों के अलावा ये एयर ब्लोअर्स मॉल्स या स्टोर्स के अंदर लगे AC सिस्टम का लोड भी बनाए रखते हैं. अगर बार-बार दरवाजा खुलेगा तो बाहर और अंदर की हवा मिक्स होने लगेगी, इससे मॉल्स के अंदर लगे AC सिस्टम पर ज्यादा लोड पड़ेगा और बिजली की खपत भी बढ़ जाएगी. 

यह भी पढ़ें -

भारत में यहां सबसे ज्यादा आते हैं भूकंप! देश के इन राज्यों में रहता है सबसे ज्यादा खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Voting Rights Prisoners: इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
World War Criteria: कम से कम कितने देशों में छिड़ जाए जंग तब माना जाएगा वर्ल्ड वॉर, मिडिल ईस्ट में ईरानी हमलों के बीच उठा सवाल?
कम से कम कितने देशों में छिड़ जाए जंग तब माना जाएगा वर्ल्ड वॉर, मिडिल ईस्ट में ईरानी हमलों के बीच उठा सवाल?
Israel-America Iran War: ईरान ने अब तक कितनी जंग लड़ी, इसमें कितने जीते-कितने हारे?
ईरान ने अब तक कितनी जंग लड़ी, इसमें कितने जीते-कितने हारे?
East India Company: क्या बनाती है अंग्रेजों वाली ईस्ट इंडिया कंपनी, जानें कौन है इसका मालिक?
क्या बनाती है अंग्रेजों वाली ईस्ट इंडिया कंपनी, जानें कौन है इसका मालिक?

वीडियोज

SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
US-Israel Iran War: 'सबसे बड़ा हमला करेंगे..', ईरान को Trump ने फिर दी धमकी | Khamenai | Netnyahu
SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
Iran Israel War: कौन देश किसके साथ? खामेनेई की मौत होते ही बंट गई दुनिया | Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: अमेरिका से इंतकाम...कतर में ईरान का कोहराम ! | Netnyahu | Trump | Pakistan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
Nalanda News: होली मिलन समारोह में बवाल, 100 राउंड फायरिंग, भोजपुरी गायक रौशन रोही समेत कई हिरासत में
नालंदा: होली मिलन समारोह में बवाल, 100 राउंड फायरिंग, भोजपुरी गायक रौशन रोही समेत कई हिरासत में
IND vs WI: टीम इंडिया को वेस्टइंडीज को कितने रनों पर रोकना होगा? ईडन गार्डन्स में कितना है सबसे बड़ा रन चेज
टीम इंडिया को वेस्टइंडीज को कितने रनों पर रोकना होगा? ईडन गार्डन्स में कितना है सबसे बड़ा रन चेज
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
खामेनेई के करीबी, मदरसा के चीफ... कौन हैं अलीरेजा अराफी, जिन्हें चुना गया ईरान का नया सुप्रीम लीडर?
कौन हैं अलीरेजा अराफी, जिन्हें खामेनेई की मौत के बाद चुना गया ईरान का नया सुप्रीम लीडर?
खामेनेई की हत्या के बाद पाकिस्तान में भड़के लोग, समझाने गए गृहमंत्री मोहसिन नकवी को धक्के मारकर भगाया
खामेनेई की हत्या के बाद PAK में भड़के लोग, समझाने गए गृहमंत्री नकवी को धक्के मार भगाया
पिंजरे के पास से गुजर रहे शख्स की शेर ने पकड़ी टांगे, खंजर जैसे पंजों में फंसी जान देख निकली लोगों की चीखें, वीडियो वायरल
पिंजरे के पास से गुजर रहे शख्स की शेर ने पकड़ी टांगे, खंजर जैसे पंजों में फंसी जान देख निकली लोगों की चीखें, वीडियो वायरल
Bloating Vs Acidity: एसिडिटी या ब्लोटिंग? फर्क समझना जरूरी, वरना भारी पड़ सकती है आपकी यह अनदेखी
एसिडिटी या ब्लोटिंग? फर्क समझना जरूरी, वरना भारी पड़ सकती है आपकी यह अनदेखी
Embed widget