एक्सप्लोरर

ज्यादातर लोग उल्टे हाथ में ही क्यों पहनते हैं घड़ी? क्या है इसके पीछे का कारण?

Watch Fact: लोग अपने कंफर्ट के हिसाब से घड़ी को दाएं या बाएं हाथ में पहनते हैं. लेकिन, ज्यादातर लोग इसे बाएं हाथ में ही पहनते हैं. आइए जानते हैं कि लोग ऐसा क्यों करते हैं...

Wrist Watch Fact: कॉन्फिडेंट होने में अच्छा लुक भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. अच्छे लुक में आपका हेयरस्टाइल, आपके कपड़े, जूते और हाथ में पहनी जाने वाली घडी (Watch) भी शामिल होती है. ये समय बताने के साथ-साथ हमारी पर्सनैलिटी को भी काफी बेहतर बना देती है. आपने लोगों के घड़ी पहनने के तरीके को लेकर एक बात जरूर नोटिस की होगी कि घड़ी लोगों के बाएं हाथ पर बंधी होती है. हालांकि, बहुत से लोग इसे दाएं हाथ में भी पहनते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग इसे दाएं हाथ में ही पहनते हैं. क्या कभी ये सोचा है कि लोग घड़ी को उल्टे या बाएं हाथ में ही क्यों पहनते हैं? आइए आज हम आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं.

इसलिए पहनते हैं उल्टे हाथ में घड़ी

बहुत सारे लोग दाएं यानी सीधे हाथ से काम करते हैं. ज्यादातर काम सीधे हाथ से करने की वजह से ये अक्सर व्यस्त रहता है. ऐसे में अगर इस हाथ में घड़ी बंधी होगी तो बार-बार टाइम देखने में दिक्कत होगी और काम में बाधा आएगी. वहीं बाएं हाथ में घड़ी बांधकर बार-बार समय देखने में ज्यादा दिक्कत नहीं होती है. इसके अलावा सीधे हाथ के बजाय उल्टे हाथ में घड़ी बांधने का एक कारण यह भी है कि बाएं हाथ में वो ज्यादा सुरक्षित रहती है, क्योंकि ज्यादातर लोग अपने काम सीधे हाथ से ही करते हैं. ऐसे में, उसके खराब होने या फिर टूटने का खतरा ज्यादा रहता है. इसलिए ज्यादातर घड़ी बनाने वाली कंपनियां भी उल्टे हाथ को ही ध्यान में रखकर घड़ियां बनाती हैं.

सीधे हाथ में भी पहनते हैं घड़ी

ऐसा नहीं है कि सभी लोग घड़ी को बाएं हाथ में ही पहनते हैं. ऐसे भी बहुत से लोग देखने को मिल जाएंगे जो अपने सीधे हाथ में घड़ी पहनते हैं. इनमें से ज्यादतर लोग ऐसे होते हैं जो उल्टे हाथ से काम करते हैं. कई बार ये अपने कम्फर्ट लेवल पर भी डिपेंड करता है कि कौन किस हाथ में घड़ी पहन कर सहज महसूस कर रहा है.

पहले ऐसे रखी जाती थी घड़ी

आज जिस तरह घड़ी को कलाई पर बांधा जाता है शुरुआत में ऐसा नहीं था अगर आपने कभी अपने दादा या परदादा के समय की घड़ी देखी होंगी तो आपको यह मालूम होगा कि उस समय ज्यादातर घड़ियां ऐसी होती थी जो हाथ की कलाई में ना बांधकर जेब में रखी जाती थी. समय बदला और आज घड़ी जेब से निकलकर कलाई पर आ गई.

यह भी पढ़ें: प्लेन की खिड़कियां हमेशा गोल ही होती हैं...पहले नहीं था ऐसा! जानिए क्यों हुआ ये बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Wars History: दुनिया के कितने देशों को तबाह कर चुका अमेरिका, किस नंबर पर आता है ईरान?
दुनिया के कितने देशों को तबाह कर चुका अमेरिका, किस नंबर पर आता है ईरान?
इजरायल-अमेरिका या यूएई, अगर ईरान हार गया तो उसके तेल पर किसका होगा कब्जा?
इजरायल-अमेरिका या यूएई, अगर ईरान हार गया तो उसके तेल पर किसका होगा कब्जा?
Governor Removal Rule: कैसे हटाए जा सकते हैं देश के किसी राज्य में नियुक्त गवर्नर, जानें क्या हैं इसके नियम?
कैसे हटाए जा सकते हैं देश के किसी राज्य में नियुक्त गवर्नर, जानें क्या हैं इसके नियम?
अमेरिका में किस धर्म के लोग सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे, जानें किस पायदान पर आते हैं हिंदू-मुस्लिम?
अमेरिका में किस धर्म के लोग सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे, जानें किस पायदान पर आते हैं हिंदू-मुस्लिम?

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
UPSC Result: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
UPSC रिजल्ट: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान, जानें क्या कहा
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
इजरायल-अमेरिका या यूएई, अगर ईरान हार गया तो उसके तेल पर किसका होगा कब्जा?
इजरायल-अमेरिका या यूएई, अगर ईरान हार गया तो उसके तेल पर किसका होगा कब्जा?
क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो, हो सकती है गिरफ्तारी, जान लें क्या कहता है कानून
क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो, हो सकती है गिरफ्तारी, जान लें क्या कहता है कानून
Embed widget