एक्सप्लोरर

पसीने की वजह से कपड़ों पर सफेद या पीले निशान क्यों बन जाते हैं?

पसीना दो तरह का होता है और दोनों ही अलग-अलग ग्रंथियों से बनता है. जैसे हमारे शरीर के ज्यादातर हिस्सों से निकलने वाला पसीना एक्राइन ग्लैंड्स से बनता है.

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है. ऐसे में पसीना होना आम बात है. लेकिन पसीने की वजह से कपड़ों पर पड़ने वाले दाग आपको परेशान कर सकते हैं. दरअसल, गर्मी के मौसम में अगर आप गहरे रंग के कपड़े पहनते हैं तो उन पर पसीने का सफेद दाग लग जाता है. जबकि जब आप सफेद कपड़े पहनते हैं तो उन पर पसीने का पीला दाग लग जाता है. चलिए आज इस आर्टिकल में आपको इसके पीछे की वजह बताता हूं.

दाग के पीछे की कहानी

गर्मी में शरीर से पसीना निकलना आम बात है. जब आपका शरीर गर्म होता है तो पसीने के माध्यम से शरीर अपने आपको ठंडा रखने की कोशिश करती है.  आपको बता दें, पसीना दो तरह का होता है और दोनों ही अलग-अलग ग्रंथियों से बनता है. जैसे हमारे शरीर के ज्यादातर हिस्सों से निकलने वाला पसीना एक्राइन ग्लैंड्स से बनता है. इसमें मुख्य रूप से पानी होता है, हालांकि इसमें और भी चीजें शामिल होती हैं. जबकि कुछ हिस्सों का पसीना एपोक्राइन ग्लैंड्स से बनता है. ये हिस्से हैं बगल और कमर के. इस ग्रंथि से बनने वाले पसीने में फैट, अमोनिया और प्रोटीन होता है.

कपड़ों पर पसीने के दाग

अब समझते हैं कि कपड़ों पर पसीने के दाग क्यों लगते हैं. आपको बता दें, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पसीने में पानी के साथ-साथ नमक, यूरिया और अमोनिया भी निकलती है. जब ये शरीर से बाहर निकलते हैं तो आपकी त्वचा पर पहले से मौजूद बैक्टीरिया उन्हें अपना आहार बना लेते हैं और फिर बैक्टीरिया पसीने में कुछ अलग तरह का मॉलिक्यूल्स छोड़ते हैं जो पसीने के रंग को पीला कर देता है. कई बार शरीर पर मौजूद गंदगी की वजह से भी पसीने का रंग पीला हो जाता है और फिर सूखने के बाद सफेद कपड़ों पर ये पीले रंग का दिखाई देता है. जबकि काले कपड़ों पर ये निशान हमें हल्के सफेद रंग में दिखाई देता है.

एक बीमारी भी है वजह

इसके अलावा पीले पसीने के पीछे एक बीमारी भी हो सकती है. इस बीमारी का नाम क्रोमहिड्रोसिस है. क्रोमहिड्रोसिस बीमारी में इंसान के पसीने का रंग पीला हो जाता है, जो बाद में सूख कर कपड़ों पर दिखाई देता है. अगर आपके पसीने की वजह से आपके कपड़ों पर हद से ज्यादा दाग लग रहे हैं तो आपको सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Chinese Garlic: क्यों कहा जा रहा है कि चीन से आने वाला लहसुन है खतरनाक? इसे बनाने का प्रोसेस जानकर रह जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guerrilla Warfare: क्या होता है गोरिल्ला वॉर और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत, जिसके माहिर हैं तालिबानी लड़ाके
क्या होता है गोरिल्ला वॉर और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत, जिसके माहिर हैं तालिबानी लड़ाके
इजरायल के सामने कितनी देर तक टिक सकता है ईरान, देखें दोनों की मिलिट्री पावर
इजरायल के सामने कितनी देर तक टिक सकता है ईरान, देखें दोनों की मिलिट्री पावर
Israel Attack On Iran: ईरान या इजरायल किसकी करेंसी है ताकतवर, जानें डॉलर के मुकाबले कितनी वैल्यू
ईरान या इजरायल किसकी करेंसी है ताकतवर, जानें डॉलर के मुकाबले कितनी वैल्यू
Women's Day 2026: महिला दिवस कब और क्यों मनाते हैं? जानें इस साल की थीम
Women's Day 2026: महिला दिवस कब और क्यों मनाते हैं? जानें इस साल की थीम

वीडियोज

PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक की जगह चीन पर फोकस करे भारत'। Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटरनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटरनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
न्यू बॉर्न बेबी के लिए कितने घंटे की जरूरी है नींद, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
न्यू बॉर्न बेबी के लिए कितने घंटे की जरूरी है नींद, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
आम आदमी घर पर कितना सोना रख सकता है, क्या है इसको लेकर नियम?
आम आदमी घर पर कितना सोना रख सकता है, क्या है इसको लेकर नियम?
Embed widget