एक्सप्लोरर

पानी की बोतल पर क्यों लिखी होती है एक्सपायरी डेट? क्या पानी भी खराब होता है!

Water Bottle Fact: लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार, पानी कभी खराब नहीं होता है. बोतल पर लिखी एक्‍सपायरी डेट का कनेक्‍शन प्‍लास्टिक से होता है. आइए विस्तार से समझें.

Do Water Bottles Expire: बाजार से आप जब भी कोई चीज खरीदते हैं तो आप उस पर लिखी एक्सपायरी डेट जरूर चेक करते हैं. घर से बाहर या सफर में जब आपको प्यास लगती है तो आप झट से पानी की बोतल खरीदते हैं और उसका पानी गटक जाते हैं. क्या आपने कभी गौर किया है कि इस बोतल पर भी एक्सपायरी डेट लिखी होती है? जिस तरह खाने-पीने की चीजों की एक्सपायरी डेट होती है क्या उसी तरह पानी के खराब होने की भी डेट होती है? अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर पानी की बोतल पर एक्सपायरी डेट क्यों लिखी होती है? अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्‍ट्रेशन (FDA) की ओर से भी पानी की बोतल पर एक्‍सपायरी डेट लिखना अनिवार्य नहीं किया गया है. विशेषज्ञों ने ऐसा करने के पीछे की वजह बताई है. आइए जानते हैं इसके पीछे क्या राज है...

पानी नहीं होता खराब

लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार, पानी कभी खराब नहीं होता है. बोतल पर लिखी एक्‍सपायरी डेट का कनेक्‍शन प्‍लास्टिक से होता है. पानी को स्‍टोर करने के लिए इन प्‍लास्टिक की बोतलों का ही इस्‍तेमाल किया जाता है. असल में एक तय समय के बाद प्‍लास्टिक पानी में घुलना शुरू हो जाती है. इसलिए पानी को कई सालों तक प्‍लास्टिक की बोतलों में रखने से पानी के स्‍वाद पर असर पड़ सकता है और इसमें गंध भी हो सकती है. आमतौर पर इन बोतलों पर मैन्यूफैक्चरिंग डेट से 2 साल तक की एक्सपायरी डेट लिखी रहती है. इसमें स्टोर पानी को इसी तारीख के अंदर इस्‍तेमाल करना बेहतर माना जाता है.

प्‍लास्टिक से होने वाले नुकसान

अब यह समझ लेते हैं कि प्लास्टिक के पानी में घुलने से इसे पीने वाले को क्या नुकसान होते हैं. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एनवायरनमेंटल हेल्थ साइंसेज के अनुसार, प्‍लास्टिक वाली पानी की बहुत सी बोतलों को बनाने में BPA नाम के रसायन का इस्‍तेमाल होता है. यह रसायन आपकी हेल्थ पर बुरा असल डाल सकता है. इसके सेवन से BPA ब्‍लड प्रेशर, टाइप-2 डाइबिटीज और हृदय रोगों का खतरा बढ़ने की संभावना रहती है. ऐसे में तय तारीख से ऊपर का पानी इस्तेमाल करना आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है.

सिंगल यूज प्लास्टिक से बनती हैं ये बोतल

मार्केट में पानी को स्‍टोर करके बेचने के लिए जिन बोतलों का इस्तेमाल होता है वो सिंगल यूज प्‍लास्टिक से बनी होती हैं. ये कम कीमत पर तैयार हो जाती है और इन्‍हें रिसायकल करना भी आसान होता है. अक्‍सर कुछ लोग इन बोतलों का इस्‍तेमाल लम्‍बे समय तक करते रहते हैं, जोकि नुकसानदायक हो सकता है. ऐसा करने लार प्‍लास्‍ट‍िक घुलकर शरीर में सर्कुलेट हो सकती है और इसका आपकी सेहत पर बुरा असर देखने को मिल सकता है.

आमतौर पर घरों में प्‍लास्‍ट‍िक की बोतलों का इस्‍तेमाल ज्यादा किया जाता है. विशेषज्ञों का कहना है कि बेहतर होगा कि ऐसी बोलतों का इस्‍तेमाल किया जाए जो BPA मुक्‍त हों या फिर स्‍टील से बनी हों और घर में पानी को स्‍टोर करने के लिए ठंडे हिस्‍से का इस्‍तेमाल करें.

यह भी पढ़ें: हमारे शरीर में भी होता है सोना... जानिए- इसकी कितनी मात्रा होती है और ये कहां छुपा होता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shia Muslims In World: दुनिया में कितनी है शिया मुसलमानों की आबादी, इसमें भारत में कितने?
दुनिया में कितनी है शिया मुसलमानों की आबादी, इसमें भारत में कितने?
Strait of Hormuz Crisis: होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते कितना तेल आता है भारत, इसके बंद होने से कैसे छाएगा तेल संकट?
होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते कितना तेल आता है भारत, इसके बंद होने से कैसे छाएगा तेल संकट?
Indians In Middle East: मिडिल ईस्ट में कितने भारतीय, जानें कहां है इनकी सबसे ज्यादा तादाद?
मिडिल ईस्ट में कितने भारतीय, जानें कहां है इनकी सबसे ज्यादा तादाद?
Indian Students in Iran: ईरान में क्या पढ़ने जाते हैं भारतीय छात्र, यहां कितनी है इनकी तादाद?
ईरान में क्या पढ़ने जाते हैं भारतीय छात्र, यहां कितनी है इनकी तादाद?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-Isarel News: ईरान पर सपा और कांग्रेस के 2 मुस्लिम सांसदों के बयान से हलचल, कहा- इस्लाम न कभी...
ईरान पर सपा और कांग्रेस के 2 मुस्लिम सांसदों के बयान से हलचल, कहा- इस्लाम न कभी...
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
Embed widget