एक्सप्लोरर

मणिपुर, मेघालय, मिजोरम... पूर्वोत्तर के राज्यों को क्यों कहा जाता है Seven Sisters? समझिए...

पूर्वोत्तर के सभी सात राज्यों को Seven Sisters यानी सात बहनें कहा जाता है. अब सवाल यह आता है कि आखिर इन 7 राज्यों को सेवेन सिस्टर क्यों कहा जाता है? आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण क्या है?

Seven Sisters: हम सभी को भलीभांति मालूम है कि भारत देश मे 28 राज्य एवं 8 केंद्रशासित प्रदेश है. इसी में से पूर्वोत्तर का एक भाग ऐसा है जिस में सात राज्य आते हैं. पूर्वोत्तर भारत किसी वंडरलैंड से कम नहीं है. माना जाता है कि इस क्षेत्र को प्रकृति मां का आशीवार्द प्राप्त है. आपको बता दें कि पूर्वोत्तर के इन सभी सात राज्यों को Seven Sisters यानी सात बहनें कहा जाता है. जिसमें अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा शामिल हैं. अब सवाल यह आता है कि आखिर इन 7 राज्यों को सेवेन सिस्टर क्यों कहा जाता है? आइए जानते हैं इसका प्रमुख कारण. 

सेवेन सिस्टर्स नाम क्यों दिया? 

देश आजाद होने से पहले इस क्षेत्र में सिर्फ तीन राज्य थे. जिसमें मणिपुर, असम और त्रिपुरा शामिल थे. लेकिन सन 1947 मे देश की आजादी के बाद देश का विस्तार हुआ. इन्हीं तीन राज्यों में से चार और राज्यों का गठन किया गया. जिसमें अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम और नगालैंड शामिल हुए. इन सातों राज्यों की निर्भरता एक दूसरे के ऊपर रहती है और साथ ही इन राज्यों की समाजिक, राजनैतिक और आर्थिक स्थिति भी एक दूसरे के समान मानी जाती है इसलिए इन सभी राज्यों को 'Seven Sisters' का नाम दिया गया है.

सिक्किम को क्यों नहीं मिली सेवेन सिस्टर्स में जगह? 

अब आपके मन मे सवाल आया होगा कि पूर्वोत्तर मे 8 राज्य है तो फिर केवल सात राज्य ही सेवेन सिस्टर्स में क्यों शामिल किए गए? पूर्वोत्तर का आठवां राज्य सिक्किम है. आपको बता दें कि सिक्किम को सेवेन सिस्टर्स में जगह इसलिए नहीं मिली है क्योंकि जब इसका गठन किया जा रहा था तब सिक्किम भारत का हिस्सा नहीं था. 

सेवेन सिस्टर्स नाम किसने दिया? 

यह तो आपको मालूम है कि ये सभी राज्य एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और एक दूसरे पर निर्भर हैं. इसलिए इसे 'सेवेन सिस्टर्स' नाम दिया गया. सेवेन सिस्टर्स नाम 'ज्योति प्रसाद साइकिया' ने दिया है. ज्योति प्रसाद साइकिया असम के एक सिविल सेवक थे. उन्होंने इसे साथ बहनों की भूमि कहा, जिससे इस क्षेत्र को सेवेन सिस्टर्स का नाम मिल गया.

यह भी पढ़े - एक ऐसा पक्षी, जिसमें अगर नर मर जाए तो मादा और बच्चे भी तोड़ देते हैं दम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समुद्र के नीचे मिले तेल तो किसका अधिकार, क्या है इंटरनेशनल लॉ?
समुद्र के नीचे मिले तेल तो किसका अधिकार, क्या है इंटरनेशनल लॉ?
NTA ने फिर कराई किरकिरी, जानें अब तक कितने एग्जाम में हुई गड़बड़ी?
NTA ने फिर कराई किरकिरी, जानें अब तक कितने एग्जाम में हुई गड़बड़ी?
क्या आम आदमी भी पहन सकता है बुलेटप्रूफ जैकेट, किस चीज से बनती है?
क्या आम आदमी भी पहन सकता है बुलेटप्रूफ जैकेट, किस चीज से बनती है?
किस देश की राजधानी कौन सी होगी यह कैसे होता है तय, जानें पूरी प्रक्रिया?
किस देश की राजधानी कौन सी होगी यह कैसे होता है तय, जानें पूरी प्रक्रिया?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget