एक्सप्लोरर

5 रुपये के पुराने सिक्कों को क्यों बंद कर दिया गया? ये थी इसके पीछे की वजह

दरअसल, 5 रुपये के पुराने वाले मोटे सिक्के की मेटल वैल्यू उसकी सर्फेस वैल्यू से ज्यादा थी, जिसकी भनक तस्करों को लग गई. जिसके बाद बड़े स्तर पर इन सिक्कों को तस्करी कर बांग्लादेश ले जाया जाने लगा था.

Indian Rupees Coin Facts: भारतीय करेंसी में नोट और सिक्के चलते हैं. आपने देखा होगा कि 5 का सिक्का कई तरह का होता है. एक पुराने वाला मोटा सिक्का होता है और एक इसके बाद आया सुनहरे रंग का पतला सिक्का. पिछले कुछ समय में आपने इस बात पर जरूर गौर किया होगा कि 5 रुपये के पुराने मोटे सिक्के आने बंद हो गए हैं. आसान शब्दों में कहें तो पुराने 5 रुपये के सिक्के पिछले कई सालों से बनने बंद हो गए हैं. केवल बाजार में जो सिक्के बचे हैं, वही चल रहे हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों किया गया? क्यों इन सिक्कों के बंद करके नई तरह के सिक्के बनाए गए? दरअसल, इसके पीछे एक बहुत बड़ी वजह थी. आइए जानते हैं वो वजह क्या थी...

सिक्कों से बनाते थे ब्लेड

दरअसल, 5 रुपये के पुराने सिक्के काफी मोटे होते थे, लिहाजा इन सिक्कों को बनाने में भी ज्यादा मेटल लगती थी. ये सिक्के जिस मेटल से बने हुए थे, दाढ़ी बनाने वाला ब्लेड भी उसी मेटल से बनाया जाता है. जब कुछ लोगों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने इसका गलत फायदा उठाना शुरू कर दिया. 

एक सिक्के से बनते थे इतने ब्लेड

ज्यादा मेटल होने की वजह से इन सिक्कों को बांग्लादेश में गलत तरीकों से स्मगल किया जाने लगा. दरअसल, वहां इन सिक्कों को पिघलाकर इनकी मेटल से ब्लेड बनाया जाने लगा. एक सिक्के से 6 ब्लेड बन जाती थी और एक ब्लेड 2 रुपये में बिकती थी. इस तरह एक 5 रुपये के सिक्के को पिघलाकर उससे ब्लेड बनाकर 12 रुपये में बेचा जा सकता था. इस तरह वहां के लोगों को काफी फायदा होता था. 

सरफेस वैल्यू से ज्यादा थी इसकी मेटल वैल्यू

किसी भी सिक्के की कीमत दो तरह से होती है. पहली होती है सरफेस  वैल्यू और दूसरी होती है मेटल वैल्यू. सरफेस  वैल्यू वो होती है जो सिक्के पर लिखी होती है. जैसे 5 के सिक्के पर 5 लिखा होता है और मेटल वैल्यू होती है उसको बनाने के लिए इस्तेमाल हुई मेटल की कीमत. इस तरह 5 के पुराने वाले सिक्के को पिघलाने पर उसकी मेटल वैल्यू, सरफेस  वैल्यू से ज्यादा थी. जिसका फायदा उठा कर उससे ब्लेड्स बनाए जाने लगे. 

बात पकड़ में आते ही उठाया गया ये कदम

जब मार्केट में सिक्के कम होने लगे और इसकी भनक सरकार को लगी तो भारतीय रिजर्व बैंक ने 5 रुपये के सिक्कों को पहले के मुकाबले पतला कर दिया और साथ ही इसको बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली मेटल को भी बदल दिया ताकि बांग्लादेशी इनसे ब्लेड ना बना सकें.

यह भी पढ़ें - एयर स्प्रिंग क्या होती है? इसकी वजह से वंदे भारत के चलने पर नहीं होती छुक-छुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन तक नहीं खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज तो कितना होगा नुकसान? एक नजर में देखें आंकड़े
30 दिन तक नहीं खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज तो कितना होगा नुकसान? एक नजर में देखें आंकड़े
PNG में जल्दी आग लगती है या LPG में, जानें दोनों में से कौन-सी गैस ज्यादा खतरनाक?
PNG में जल्दी आग लगती है या LPG में, जानें दोनों में से कौन-सी गैस ज्यादा खतरनाक?
Oil Well Fire: धमाके से कैसे बुझाई जाती है तेल के कुएं की आग? ईरान के हमलों के बीच जान लीजिए जवाब
धमाके से कैसे बुझाई जाती है तेल के कुएं की आग? ईरान के हमलों के बीच जान लीजिए जवाब
कतर से कितनी रसोई गैस मंगवाता है भारत, ईरान के हमले से हम पर कितना पड़ेगा असर?
कतर से कितनी रसोई गैस मंगवाता है भारत, ईरान के हमले से हम पर कितना पड़ेगा असर?

वीडियोज

दमदार एक्शन, इंटेंस एक्टिंग और शॉकिंग क्लाइमेक्स के साथ ‘Dhurandhar: The Revenge’
Dhurandhar: The Revenge: एजेंडा या एंटरटेनमेंट? क्यों लगेगी कुछ लोगों को मिर्ची?
धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
JDU अध्यक्ष पद के लिए किसने भरा नामांकन? 2028 तक का होगा कार्यकाल
JDU अध्यक्ष पद के लिए किसने भरा नामांकन? 2028 तक का होगा कार्यकाल
धुरंधर 2 पब्लिक रिव्यू: 'मोदी जी के बाद अब योगी जी का इंतजार!' फिल्म देखने के बाद क्या बोले लोग
धुरंधर 2 पब्लिक रिव्यू: 'मोदी जी के बाद अब योगी जी का इंतजार!' फिल्म देखने के बाद क्या बोले लोग
'2 हफ्ते में PNG के 1.25 लाख नए कनेक्शन, 3 दिन में 5600 ग्राहक हुए शिफ्ट', तेल संकट पर सरकार ने दिया अपडेट
'2 हफ्ते में PNG के 1.25 लाख नए कनेक्शन, 3 दिन में 5600 ग्राहक शिफ्ट', तेल संकट पर सरकार ने बताया
5 दिग्गज गेंदबाज जो IPL में कभी नहीं जीत पाए पर्पल कैप, जसप्रीत बुमराह समेत लिस्ट में 3 भारतीय
5 दिग्गज गेंदबाज जो IPL में कभी नहीं जीत पाए पर्पल कैप, जसप्रीत बुमराह समेत लिस्ट में 3 भारतीय
India-Iran Relations: 'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
Navratri Dress Colour: नवरात्रि के 9 दिन में पहनें इन 9 रंगों की ड्रेसेज, हर दिन दिखेंगी बेहद खूबसूरत
नवरात्रि के 9 दिन में पहनें इन 9 रंगों की ड्रेसेज, हर दिन दिखेंगी बेहद खूबसूरत
कौन हैं विक्रम दोराईस्वामी? जिन पर चीन में भारत ने जताया भरोसा, यहां से कर चुके हैं पढ़ाई
कौन हैं विक्रम दोराईस्वामी? जिन पर चीन में भारत ने जताया भरोसा, यहां से कर चुके हैं पढ़ाई
Embed widget