एक्सप्लोरर

घर छोड़कर चली जाए पत्नी तो पति को कितने सालों तक दूसरी शादी के लिए करना होगा इंतजार, जानें कानून

Second Marriage in India: नागपुर से एक मामला आया है, जहां सेना के एक जवान ने बिना पहली पत्नी को तलाक दिए दूसरी शादी कर ली थी. अब पेंशन को लेकर विवाद हो गया है. आइए जानते हैं कि कानून क्या कहता है?

Second Marriage in India: भारत में पति-पत्नी के रिश्ते को सबसे पवित्र माना जाता है. एक बार जब दोनों एक-दूसरे का हाथ थामते हैं तो 7 जन्मों तक साथ रहने का वादा करते हैं. महाराष्ट्र के नागपुर से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें भारतीय सेना के एक जवान के निधन के बाद उसके पेंशन को लेकर विवाद शुरू हो गया है. जवान के शहीद होने के बाद उसकी दूसरी पत्नी ने पेंशन के लिए आवेदन किया तो पता चला कि पेंशन पहली पत्नी के खाते में जा रही है. जबकि उसके पति ने पहली पत्नी के लापता होने के बाद ही दूसरी से शादी की थी. क्या उसे लीगल माना जा सकता है? आइए जानते हैं कि ऐसे में भारत का कानून क्या कहता है? 

क्या कहता है कानून?

भारतीय कानून एक व्यक्ति को दो शादी की अनुमति नहीं देता है. अगर कोई व्यक्ति बिना तलाक के दूसरी शादी कर लेता है तो उसे भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 494 के तहत अपराध माना जाता है. शादीशुदा व्यक्ति को पति या पत्नी के जिंदा रहते बिना तलाक के दूसरी शादी करने की अनुमति नहीं है. अगर वह सिर्फ उसे छोड़ देता है और कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे तलाक नहीं देता है तो लीगल तौर पर वह उसकी पत्नी होती है और सरकार के तरफ से मिलने वाली सुविधाओं में पत्नी के तौर पर उसका हक होता है. बस एक कंडीशन में ऐसा नहीं होता है. अगर उन दोनों में से कोई एक लापता हो जाता है और 7 साल तक नहीं मिलता है तो दूसरा उसके बाद शादी कर सकता है. इस जवान के मामले में उसकी पहली पत्नी लापता हो गई थी, जिसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली थी, लेकिन उसने कितने दिनों बाद दूसरी शादी की. इसकी जानकारी अभी सामने नहीं है. उसने अपने दस्तावेज में दूसरी पत्नी का नाम भी अपडेट नहीं कराया था.  

दूसरी पत्नी के पास क्या है अधिकार?

इस संबंध में जब हमने एडवोकेट माधुरी तिवारी से बात की तो उन्होंने बताया कि हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के कानून के मुताबिक, पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह वैध नहीं है. अथवा दूसरी पत्नी के पास पति के पेंशन को क्लेम करने का अधिकार नहीं है. अगर दूसरी शादी से कोई बच्चा हुआ है और उसके दस्तावेज में पिता के नाम पर उस जवान का नाम लिखा गया है तो वह उनकी स्व अर्जित संपत्ति में अधिकार मांग सकता है, लेकिन उनके पेंशन में दूसरी पत्नी का कोई अधिकार नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: एक ऐसा देश जहां के नागरिक अपने ही देश में हैं अल्पसंख्यक, विदेशियों ने कर रखा है कब्जा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED खुद जांच शुरू कर देती है, लेकिन CBI को सिफारिश की जरूरत क्यों पड़ती है?
ED खुद जांच शुरू कर देती है, लेकिन CBI को सिफारिश की जरूरत क्यों पड़ती है?
Air India Pilot Marijuana Drug Case : प्लेन उड़ाने से पहले पायलट के कौन-से होते हैं टेस्ट, क्यों नहीं पता चला गांजा?
प्लेन उड़ाने से पहले पायलट के कौन-से होते हैं टेस्ट, क्यों नहीं पता चला गांजा?
Gen Z के बाद Alpha भी मैदान में, इनकी आबादी कितनी और कब डालेंगे पहला वोट?
Gen Z के बाद Alpha भी मैदान में, इनकी आबादी कितनी और कब डालेंगे पहला वोट?
Independence Day 2026 : 15 अगस्त से जुड़े 25 सवाल, जिनका जवाब हर भारतीय को होने चाहिए पता
15 अगस्त से जुड़े 25 सवाल, जिनका जवाब हर भारतीय को होने चाहिए पता

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget