एक्सप्लोरर

Happy New Year 2023: सर्दियों में जरूर खाएं तिल, मूंगफली, बादाम, गोंद के लड्डू और चिक्की, जानें बनाने की रेसिपी

कई घरों में महिलाएं इनके लड्डू बनाकर मेहमानों को भी परोसती हैं, जो बिस्किट और बाहर की बनी चीजों से ज्यादा बेहतर होता है. सेहत के लिए भी यह फायदेमंद होती हैं.

Winter Laddu Recipe: पुराने जमाने में सर्दियों के आने पर महिलाएं तिल के, गोंद के, गुड़ के लड्डू बनाया करती थीं. हालांकि आजकल नए-नए स्वादिष्ट व्यंजनों के आने से लोगों ने इस खास मिठाइयों पर ध्यान देना छोड़ दिया है. आज के ज्यादातर युवा इनको खाने से ज्यादा चॉक्लेट, ब्राउनी, केक और पेस्ट्री खाना पसंद करते हैं. लेकिन गुड़, गजक, तिल, मूंगफली, बादाम, गोंद के लड्डू और चिक्की को खाने का अलग ही मजा होता है.

सर्दियां आते ही इनके बनने की सुगबुगाहट तेज हो जाती है. कई घरों में महिलाएं इनके लड्डू बनाकर मेहमानों को भी परोसती हैं, जो बिस्किट और बाहर की बनी चीजों से ज्यादा बेहतर होता है. सेहत के लिए भी यह फायदेमंद होती हैं, इन्हें खाने से न सिर्फ सर्दियों में शरीर को गर्मी मिलती है, बल्कि आप खुद भी तरोताजा और एक्टिव महसूस करते हैं. आइए जानते हैं अलग-अलग प्रकार के लड्डू कैसे बनाएं.

गोंद के लड्डू 

गोंद के लड्डू बनाने के लिए आपको चाहिए खाने का गोंद, आटा, देसी घी, पिसी चीनी, कटे काजू, कटे पिस्ता, कटे बादाम और तरबूज के बीज. गोंद के लड्डू बनाने के लिए एक कढ़ाही गैस पर रख दें और उसमें देसी घी डाल दें. जब घी गर्म हो जाए तब उसमें गोंद डालकर मीडियम आंच पर चलाएं. जब गोंद का कलर हल्का गोल्डन ब्राउन होने लगे तब गैस बंद कर दें. इसके बाद गोंद को निकालकर कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें. हल्का ठंडा होने के बाद गोंद को अच्छी तरह से कूट लें. अगर आप चाहें तो मिक्सी में भी दरदरा पीस सकते हैं.

अब कड़ाही में घी को दोबारा आंच लगाए और फिर उसमें आटा डालें और मीडियम आंच पर गर्म करें. आटा को धीरे-धीरे चलाते रहें, जब इसका रंग भूरा होने लगे तो गोंद,तरबूज के बीज, पिस्ता, काजू  और बादाम डाल दें. और इसे अच्छे से मिलाकर गैस बंद कर दें. अब इस मिश्रण को कढ़ाही से बाहर निकाल लें और कुछ समय के लिए ठंडा होने के लिए रख दें. इसके बाद आटा और गोंद के इस मिक्सचर में पिसी हुई चीनी मिला दें. और फिर इससे लड्डू बनाना शुरू करें. 

मूंगफली के लड्डू 

मूंगफली के लड्डू को बनाने के लिए आपको चाहिए मूंगफली, घी, गुड़, तिल, इलायची पाउडर. इसे तैयार करने के लिए कढ़ाही गैस पर रखें और उसमें मूंगफली के दाने डालें. मूंगफली के दानों को 5-7 मिनट तक भुन लें. इसे भुन लेने के बाद कढ़ाही से निकाले और ठंडा होने के लिए रख दें. इसी कढ़ाही में तिल को भी भुन लें. और फिर ठंडा होने पर मूंगफली के दाने को मसल लें ताकि उसके छिलके उतर जाएं. मूंगफली के आधे दानों को 4 टुकड़ों में तोड़ लें, और बाकी आधे दानों को मिक्सी में दरदरा पीस लें.

इसके बाद गैस पर दोबारा कढ़ाही चढ़ाएं और उसमें घी डाल दें. गैस की आंच धीमी रखें और उसमें गुड़ डाल दें और धीरे-धीरे चलाते रहे. गुड़ को तब तक पकाते रहे जब तक कि वो पूरी तरह से पिघल न जाए अर्थात उसमें बुलबुले न उठने लगे. गुड़ की चाशनी बनने के बाद इसमें तिल, इलायची पाउडर, मूंगफली के मोटे दाने और पीसी हुआ मूंगफली डाल दें और अच्छी तरह से मिला लें. इसके बाद इस मिक्सचर को किसी बर्तन में निकलकर इसको हल्का ठंडा होने दें. फिर हाथों में हल्की चिकनाई या फिर पानी लगाकर इसका लड्डू तैयार करें.    

बादाम के लड्डू 

बादाम के लड्डू बनाने के लिए आपको चाहिए- महीन कटे हुए बादाम, थोड़ा सा महीन गुड़, एक चम्मच पीसी हुई इलायची, किशमिश. बादाम के लड्डू बनाने के लिए कढ़ाही में महीने कटे हुए बादाम को भुन लें. इसी दौरान दूसरे बर्तन में पानी को गर्म करें और उसमें महीन गुड़ को डालकर उसे उबाल दें. इसे तब तक पकाते रहें जब-तक गाढ़ा न हो जाए. वहीं बादाम को अच्छी तरह भुन लेने के बाद इसे गुड़ के मिक्सचर में डाल दें. इस मिक्सचर में इलायची और किशमिश भी डाल दें. फिर इसे थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें. जब यह हल्का ठंडा हो जाए तो मिक्सचर को हाथ लेकर लड्डू बना लें.

चिक्की कैसे बनाएं

गुड़ की चिक्की बनाने के लिए आपको मूंगफली के दाने, गुड के महीन टुकड़े, देसी घी चाहिए. यह रेसिपी बनाने के लिए कड़ाही में मूंगफली को सूखा भुन लें. मूंगफली को बुनने के बाद किसी बर्तन में निकालकर उसको मसल लें ताकि छिलके उतर जाएं. फिर एक पैन में गुड़ के टुकड़े डाल दें और घी मिला दें. गुड़ को लगातार चलाते हुए धीमी आंच में पकाएं और जब यह पूरी तरह पिघल जाए, तब इसमें मूंगफली के दाने डालकर मिक्स कर लें. इसके बाद गैस बंद कर लें. चिक्की को एक साथ जमाने के लिए कोई बड़ा प्लेन बोर्ड ले लें और उस पर घी लगा लें, ताकि ये चिपके नहीं. गुड़ के मिक्सचर को बोर्ड पर पतला करते हुए फैला लें. अब बेलन पर घी लगाकर चिक्की को बेल दें. जब यह ठंडी हो जाए तब चाकू से इसे चौकोर टुकड़ो में काट लें.  

तिल के लड्डू 

तिल के लड्डू अक्सर ठंड के मौसम में बनाए जाते हैं. इसको बनाने के लिए आपको चाहिए तिल, गुड़, काजू, बादाम, पीसी हुई छोटी इलाइची और घी. तिल के लड्डू बनाने के लिए पहले तिल को अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद कड़ाही में उसे डालकर मीडियम आंच पर चलाएं. हल्का भूरा रंग आने पर इसे एक प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने दें. भुने तिल से आधे तिल को निकालकर इन्‍हें हल्का-हल्का कूट लें या फिर मिक्सी में हल्का दरदरा पीस लें. ये करने के बाद कड़ाही में घी को गर्म करें और गुड़ के टुकड़े डाल दें.

फिर धीमी आंच पर गुड़ को पिघला लें. गुड़ के पिघलने के बाद गैस को बंद कर दें और किसी बर्तन में निकालकर इसे ठंडा कर लें. इसके बाद इसे भुने कुटे हुए तिल में अच्छी तरह से मिला लें. फिर इसमें काजू, बादाम, पीसी हुई छोटी इलाइची डालकर मिक्स कर लें. अब गुड़ तिल के लड्डू का मिक्सचर तैयार है. अह हाथ में चिकनाई के साथ थोड़ा-थोड़ा मिक्सचर लीजिए और इसका लड्डू बना लीजिए.

ये भी पढ़ें: क्या नए साल पर भी शराब की दुकानें बंद रहेंगी? वैसे जनवरी में कई दिन रहेंगी दुकानों की छुट्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nuclear Power India: भारत में कब खुला था पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट, जानें कैसे हुई थी इसकी शुरुआत
भारत में कब खुला था पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट, जानें कैसे हुई थी इसकी शुरुआत
अयातुल्ला अली खामेनेई से अमीर नासिरजादेह तक, ईरान के कितने बड़े लीडर अब तक गंवा चुके जान?
अयातुल्ला अली खामेनेई से अमीर नासिरजादेह तक, ईरान के कितने बड़े लीडर अब तक गंवा चुके जान?
Crude Oil Price Hike: महंगा हो रहा क्रूड ऑयल! जानें दुनिया में पहली बार कब आई आर्थिक मंदी, तब कौन-से देश हुए थे तबाह?
महंगा हो रहा क्रूड ऑयल! जानें दुनिया में पहली बार कब आई आर्थिक मंदी, तब कौन-से देश हुए थे तबाह?
Reserve Gold In New York: न्यूयॉर्क के तहखाने में जमा है किन-किन देशों का सोना, क्या इस लिस्ट में भारत का नाम भी है शामिल?
न्यूयॉर्क के तहखाने में जमा है किन-किन देशों का सोना, क्या इस लिस्ट में भारत का नाम भी है शामिल?

वीडियोज

कैसे बनी Rolls-Royce? एक गरीब लड़के ने बनाई दुनिया की सबसे लग्ज़री कार कंपनी #autolive
धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले भारतीय जहाजों से ईरान वसूलेगा टैक्स? MEA ने दिया जवाब
होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले भारतीय जहाजों से ईरान वसूलेगा टैक्स? MEA ने दिया जवाब
SP केके विश्नोई और IPS अंशिका वर्मा की शादी में पहुंचे सपा विधायकों को 'समझाएंगे' अखिलेश यादव? कहा- नहीं जाना चाहिए था
SP केके विश्नोई और IPS अंशिका वर्मा की शादी में पहुंचे सपा विधायकों को 'समझाएंगे' अखिलेश यादव? कहा- नहीं जाना चाहिए था
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
अजय देवगन को काजोल ने अनोखे अंदाज में किया बर्थडे विश, अक्षय कुमार ने 'सिंघम' को किया Kiss
अजय देवगन को काजोल ने अनोखे अंदाज में किया बर्थडे विश, अक्षय कुमार ने 'सिंघम' को किया Kiss
क्या IPL में होगी नई टीम की एंट्री? BCCI के बड़े अधिकारी ने दिया चौंकाने वाला अपडेट
क्या IPL में होगी नई टीम की एंट्री? BCCI के बड़े अधिकारी ने दिया चौंकाने वाला अपडेट
Explained: क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया! जानें तब-अब में 5 बड़े फर्क
क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया!
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Viral video: पुलिस को गश्त करते देखा तो डर गई मासूम और पकड़ लिए कान, वीडियो देख छूटेगी हंसी
पुलिस को गश्त करते देखा तो डर गई मासूम और पकड़ लिए कान, वीडियो देख छूटेगी हंसी
Embed widget