एक्सप्लोरर

Indian Army: अब इंडियन आर्मी को मिलेगी पहली महिला ब्रिगेडियर, जानें 10 साल के दौरान सेना में क्या-क्या हुआ पहली बार?

भारतीय सेना में अब महिला अधिकारी भी प्रमोशन के जरिए ब्रिगेडियर रैंक तक पहुंच सकती हैं.जानिए भारतीय सेना में बीते कुछ सालों में कौन-कौन से नए नियम लागू हुए. इससे सेना के जवानों को क्या फायदा मिलेगा.

देशी की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहने वाली भारतीय सेना को जल्द महिला ब्रिगेडियर मिलेगी. बता दें कि इससे पहले महिलाओं को ब्रिगेडियर के पोस्ट तक प्रमोशन नहीं मिलता था, लेकिन अब महिला अधिकारियों को भी ब्रिगेडियर रैंक मिलेगा. जानिए भारतीय सेना में क्या नया नियम होने वाला है लागू. 

ब्रिगेडियर 

बता दें कि इंडियन आर्मी में पहली बार महिला अधिकारी ब्रिगेडियर बनेंगी. सूत्रों के मुताबिक अगले साल अगस्त- सितंबर के आसपास ब्रिगेडियर के लिए प्रमोशन बोर्ड बैठ सकता है. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 2020 में आर्मी ने महिलाओं को उन सभी ब्रांच में परमानेंट कमीशन दिया था, जिनमें वह शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत आई हैं. वहीं पिछले साल फरवरी में परमानेंट कमीशन पाई महिला अधिकारियों की कर्नल रैंक में पोस्टिंग शुरू हुई थी. एक अधिकारी के मुताबिक कर्नल रैंक में दो साल होने के बाद उन्हें ब्रिगेडियर रैंक के लिए कंसीडर किया जाएगा. इतना ही नहीं अगले साल सेकंड हाफ में ब्रिगेडियर का स्पेशल प्रमोशन बोर्ड बैठ सकता है.

महिला अधिकारियों को प्रमोशन

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आर्मी अब तक 1992 से 2009 बैच तक की 508 महिला अधिकारियों को परमानेंट कमीशन दे चुका है. इसमें से 128 महिला अधिकारियों को कर्नल रैंक में प्रमोशन भी दिया गया. सूत्रों के मुताबिक अगले साल 1992 से 1997 बैच तक की इन महिला अधिकारियों को ब्रिगेडियर रैंक के लिए कंसीडर किया जाएगा. बता दें कि आर्मी में पहले सिर्फ मेडिकल कोर, लीगल और एजुकेशन कोर में ही महिला अधिकारियों को यह प्रमोशन दिया जाता था. क्योंकि इन्हीं ब्रांच में महिला अधिकारियों के लिए परमानेंट कमीशन था. लेकिन अब महिला अधिकारी आर्मी एयर डिफेंस, सिगनल्स, इंजीनियर्स, आर्मी एविएशन, इलैक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स, आर्मी सर्विस कोर, आर्मी ऑर्डिनेंस कोर और इंटेलिजेंस कोर में परमानेंट कमीशन की हकदार हैं. आसान भाषा में समझे कि वो अब ब्रांच में कर्नल और इससे ऊपर के किसी भी रैंक तक पहुंच सकती हैं.

सेना में क्या-क्या बदले नियम

गौरतलब है कि बीते कुछ सालों में सेना में कई अहम बदलाव हुए हैं. जैसे सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद महिला अधिकारी कर्नल से ऊपर रैंक तक जा सकती हैं. सेना में भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव हुआ है. नए नियमों के मुताबिक सरकार सेना में अग्निपथ योजना के तहत भर्तियां की जाएगी. जिसके तहत युवाओं की सेना में केवल 4 साल के लिए भर्ती की जाएगी. वहीं इसकी प्रक्रिया अलग होगी और पहले की तरह सेना में भर्ती नहीं होगी.

गौरतलब है कि लड़ाकू अभियानों के लिए भारतीय सेना की नई वर्दी बनाई गई है. सेना की पुरानी वर्दी साल 2008 से इस्तेमाल की जा रही थी. नई वर्दी में अब कई बदलाव किये गए हैं. जिसमें उसका छलावरण पैटर्न और नए कपड़े का इस्तेमाल शामिल है.

इसके अलावा पहले देश में चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी की व्यवस्था थी. इसके बाद इसके स्थान पर सीडीएस की व्यवस्था की गई है, जो तीनों सेना के बीच कॉर्डिनेशन का काम करती थी. भारत में पहली बार सीडीएस पद पर विपिन रावत को नियुक्त किया गया था, जिनकी विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें: Vande Bharat Express: क्या सही में वंदे भारत ट्रेन में कोई बैठ नहीं रहा है? ये डेटा बताएगा सही कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस को कौन देता है गोली चलाने का आदेश? यहां जान लीजिए जवाब
पुलिस को कौन देता है गोली चलाने का आदेश? यहां जान लीजिए जवाब
NCR Government Projects 2026 : NCR के इस एरिया में है खेत तो भूलकर भी न बेचें! आने वाले हैं ये सरकारी प्रोजेक्ट
NCR के इस एरिया में है खेत तो भूलकर भी न बेचें! आने वाले हैं ये सरकारी प्रोजेक्ट
India Drainage System: जरा-सी बारिश में क्यों डूब रहे शहर, किस देश का ड्रेनेज सिस्टम बेस्ट?
जरा-सी बारिश में क्यों डूब रहे शहर, किस देश का ड्रेनेज सिस्टम बेस्ट?
Heart Aerospace X1 Electric Aircraft: अमेरिका में उड़ा दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक हवाई जहाज, जानें खासियत
अमेरिका में उड़ा दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक हवाई जहाज, जानें खासियत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
Embed widget