एक्सप्लोरर

प्राइवेट जेट खरीदने के बाद उसे कभी भी उड़ा सकते, जानें क्या कहता है नियम

दुनिया के कई अमीर शख्स के पास उनकी खुद की प्राइवेट जेट है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्राइवेट जेट उड़ाने के क्या हैं नियम. क्या कोई व्यक्ति कभी भी प्राइवेट जेट उड़ा सकता है ?

दुनियाभर में बहुत से लोगों के पास उनकी अपनी प्राइवेट जेट है. हालांकि ये सच है कि जिनके पास प्राइवेट जेट है, उनका दुनियाभर के अमीरों में नाम आता है. क्योंकि प्राइवेट जेट खरीदना इतना आसान नहीं होता है. लेकिन अब सवाल ये आता है कि जिनके पास प्राइवेट जेट है, क्या वो अपनी जेट कभी भी उड़ा सकते हैं. आखिर इसके लिए क्या नियम है. आज हम आपको बताएंगे कि प्राइवेट जेट होने से क्या कभी भी उसे उड़ाया जा सकता है. 

प्राइवेट जेट उड़ाने के नियम

जानकारी के मुताबिक भारत में इस समय कुल 550 प्राइवेट एयरक्राफ्ट हैं. लेकिन ऐसा नहीं होता है कि कोई तुंरत इसको कहीं जाने के लिए उड़ा सकता है. जैसे कहीं जाने के लिए आप तुरंत अपनी गाड़ी निकाल लेते है और सड़क पर जाकर चलाने लगते हैं. लेकिन जेट के साथ ऐसा नहीं होता है. प्राइवेट जेट से कहीं जाने के लिए आपको अपना शेड्यूल पहले से बनाना होता है. जिसके बाद आपको अपने देश के सिविल एविएशन को देनी होती है. जिसके बाद आपको उसका परमिट मिलता है.

एयर ट्रैफिक

दरअसल आपको जो खुले आसमान दिखते हैं, असल में वो इतने खुले नहीं होते हैं. जैसे जमीन पर गाड़ियों के चलने के लिए रास्ता बनता है, ठीक उसी तरीके से आसमान में फ्लाइट के लिए रूट बने होते हैं. जिसे एयर ट्रैफिक कंट्रोल देखता है. प्राइवेट जेट को उड़ान के लिए जब परमिट मिलता है, तो उसके बाद उसका रूट निर्धारित होता है. जिसे एयर ट्रैफिक कंट्रोल देखता है. इसलिए ऐसा बिल्कुल नहीं है कि कोई व्यक्ति कभी भी फ्लाइट को उड़ा सकता है. 

भारत में कितने प्राइवेट जेट

भारत के डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन की रिपोर्ट के मुताबिक अपने देश भारत में इस समय कुल 550 प्राइवेट एयरक्राफ्ट हैं. इसमें प्राइवेट जेट और हेलिकॉप्टर दोनों शामिल हैं. वहीं देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के पास सबसे महंगा जेट है. इस प्राइवेट जेट की कीमत लगभग 73 मिलियन डॉलर है. 
बता दें कि दुनिया के अलग-अलग देशों में प्राइवेट जेट और हेलिकॉप्टर खरीदने के अलग-अलग नियम हैं. वहीं भारत में प्राइवेट जेट खरीदने का अधिकार सबको है. हालांकि इसके लिए कुछ नियम है, जिन्हें आपको फॉलो करना होता है. हालांकि ये सच है कि प्राइवेट जेट इतने महंगे होते हैं कि आम आदमी इसे नहीं खरीद सकता है. प्राइवेट जेट उन्हीं लोगों के पास है, जिनकी दुनिया में अमीर लोगों में गिनती होती है.  

 

ये भी पढ़ें: क्या कोई भी खरीद सकता है प्राइवेट जेट, जानें किन-किन नियमों को करना पड़ता है फॉलो?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guerrilla Warfare: क्या होता है गोरिल्ला वॉर और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत, जिसके माहिर हैं तालिबानी लड़ाके
क्या होता है गोरिल्ला वॉर और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत, जिसके माहिर हैं तालिबानी लड़ाके
Pakistan Flour Price: पाकिस्तान में कितने का मिल रहा 1 किलो आटा, अफगानिस्तान से कम या ज्यादा है महंगाई?
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा 1 किलो आटा, अफगानिस्तान से कम या ज्यादा है महंगाई?
Pakistani Rupee Value: अफगानिस्तान में कितनी हो जाती है पाकिस्तान की करेंसी, भारत के रुपये से कितनी कम?
अफगानिस्तान में कितनी हो जाती है पाकिस्तान की करेंसी, भारत के रुपये से कितनी कम?
समंदर से लेकर विधानसभा तक, जानें पाकिस्तान में कब और कैसे खेली जाती है होली?
समंदर से लेकर विधानसभा तक, जानें पाकिस्तान में कब और कैसे खेली जाती है होली?

वीडियोज

A.S. Dulat And Asad Durrani : कैसे सुलझेगी भारत-पाक की लड़ाई ? । Ideas Of India Summit
Siddhant Chaturvedi : बलियाब्वॉय सिद्धांत का शानदार इंटरव्यू । Ideas Of India Summit
Iran- Israel War: ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप... | israeliranwar2026 | iranstrikesback | trumpwaralert
Praveen Kumar,Avani Lekhara Interview : किस्मत की लकीर मोड़ बने चैंपियन! । Ideas Of India Summit
Jawed Ashraf : ईरान-अमेरिका युद्ध का भारत पर क्या होगा असर ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget