एक्सप्लोरर

World Record: इस आदमी का शरीर है या पेंटिंग शीट! पूरे शरीर पर टैटू बनवा कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

लकी ने अपने पूरे शरीर पर यह टैटू गुदवा रखे हैं. इसके लिए उन्हें कुल मिलाकर पूरे 1000 घंटों से ज्यादा का समय लगा.

World Record: आपने यह कहावत तो सुनी ही होगी कि शौक बड़ी चीज होती है. भले ही दूसरों को वो पागलपन लगे पर कुछ लोग अपने शौक को पूरा करने के लिए कुछ भी कर सकते है. कई लोग तो इसके लिए खुद की जान भी खतरे में डाल लेते हैं. आपने ऐसे लोगों को भी देखा होगा, जिन्हे टैटू बनवाने का शौक होता है, लेकिन दुनिया में एक आदमी ऐसा भी जिसे टैटू बनवाने का इतना बड़ा शौक है कि उसने टैटू बनवाने के मामले में इतनी हद कर दी कि वर्ल्ड रिकॉर्ड ही बन गया. जी हां, दुनिया में एक आदमी ऐसा भी है, जिसने अपने शरीर पर सबसे ज्यादा टैटू बनवा रखे है. इस शख्स के नाम दुनिया में सबसे ज्यादा टैटू बनवाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है. 

दुनिया में सबसे ज्यादा टैटू बनवाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड लकी डायमंड रिच के नाम है. लकी डायमंड रिच का जन्म न्यूजीलैंड में हुआ था. पहले उनका नाम Gregory Paul McLaren था, बाद में उन्होंने अपना नाम बदलकर लकी डायमंड रिच कर लिया था. 

1000 घंटों में गुदवाए टैटू
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डस की वेबसाइट के अनुसार, लकी ने अपने पूरे शरीर पर यह टैटू गुदवा रखे हैं. इसके लिए उन्हें कुल मिलाकर पूरे 1000 घंटों से ज्यादा का समय लगा. रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 10 वर्षों से वो ही ऐसे इंसान हैं जिसके पास पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा टैटू गुदवाने का टाइटल है. उन्होंने अपना पहला टैटू 16 साल की उम्र में करवाया था. 28 वर्ष की उम्र में लकी डायमंड रिच की पूरी बॉडी टैटू से कवर हो गई.

पलक और कान पर भी टैटू
शायद आपको यह बात हैरान कर दे, लेकिन आपको बता दें कि लकी ने अपनी पलकों और कान के कई अंदरूनी हिस्सों में भी टैटू गुदवा रखे हैं. 16 वर्ष की उम्र में उन्होंने सर्कस में काम करना शुरू किया था. शुरुआत में उन्होंने अपना नाम लकी ही रखा था, लेकिन बाद में उनके दोस्तों ने उन्हें डायमंड कहना शुरू कर दिया और बात रही रिच की तो रिच वो अपने आप को मानते हैं और इस तरह वो हो गए लकी डायमंड रिच. लकी का कहना है कि टैटू से वह बहुत प्यार करते है और यह ही उसकी जिंदगी है. लकी का कहना है कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. वो अपने आप को पसंद करते हैं और ये बड़ी बात है. वो कहते हैं कि मैं कोई अलग आदमी नहीं हूं. मैंने सिर्फ टैटू गुदवा रखे हैं. मेरी जिंदगी में भी वैसी ही दिक्कतें आती हैं जैसी बाकी लोगों की लाइफ में आती हैं. 

साभार: ये वीडियो और स्टोरी हमने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की वेबसाइट से ली है. 

यह भी पढें -

24 मिनट से भी ज्यादा देर तक सांस रोक कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीयों की तुलना में कितने अमीर होते हैं इजरायल के लोग, एक दिन में वहां कितनी होती है कमाई?
भारतीयों की तुलना में कितने अमीर होते हैं इजरायल के लोग, एक दिन में वहां कितनी होती है कमाई?
हर साल 54000 करोड़ रुपये दान कर रहे भारतीय, जानें धर्म के खाते में कितना जाता है पैसा?
हर साल 54000 करोड़ रुपये दान कर रहे भारतीय, जानें धर्म के खाते में कितना जाता है पैसा?
किस देश से भारत को खाली करना पड़ा अपना सैन्य ठिकाना, इस पर कितना पैसा हुआ था खर्च?
किस देश से भारत को खाली करना पड़ा अपना सैन्य ठिकाना, इस पर कितना पैसा हुआ था खर्च?
टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही किन टीमों में नहीं है एक भी मुस्लिम खिलाड़ी? जानें इन टीमों के नाम
टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही किन टीमों में नहीं है एक भी मुस्लिम खिलाड़ी? जानें इन टीमों के नाम

वीडियोज

Crime News: दूल्हा- दुल्हन और 'धांय-धांय' ! | Sansani
Maharashtra News: बकरी पर विवाद...हिंसक भीड़ ने चलाए पत्थर...भड़का माहौल! | Latest News | ABP News
Janhit: इजराइली संसद में PM मोदी का जलवा | PM Modi Israel Visit | Netanyahu | Jerusalem | ABP News
Bharat Ki Baat: अखिलेश गठबंधन पर बोले..राहुल चुप हैं... | Yogi | Akhilesh
Blood Moon फिर आ गया! होली में रंग भंग? | ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेतन्याहू ने PM मोदी को बताया भाई, इजरायल की संसद में कहा - 'भारत हमारा महान दोस्त...'
नेतन्याहू ने PM मोदी को बताया भाई, इजरायल की संसद में कहा - 'भारत हमारा महान दोस्त...'
CM योगी आदित्यनाथ के विदेश दौरे पर अखिलेश यादव बोले, 'यह पहले मुख्यमंत्री हैं जो...'
CM योगी के विदेश दौरे पर अखिलेश यादव का तंज, 'विदाई से पहले ही दौरा हो रहा है'
Rashmika- Vijay Wedding Live: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की संगीत सेरेमनी की फोटो वायरल, सिल्वर लहंगे में दिखीं दुल्हनिया
लाइव: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की संगीत सेरेमनी की फोटो वायरल, सिल्वर लहंगे में दिखीं दुल्हनिया
श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, 19 साल में पहली बार हुआ ऐसा
श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
CPI के दिग्गज नेता के निधन से शोक की लहर, पीएम मोदी ने जताया दुख
CPI के दिग्गज नेता के निधन से शोक की लहर, पीएम मोदी ने जताया दुख
अनिल अंबानी के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, 3716 करोड़ का घर किया कुर्क
अनिल अंबानी के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, 3716 करोड़ का घर किया कुर्क
अब घोड़े और खच्चर का भी कराना होगा बीमा और फिटनेस, 26 फरवरी से शुरू रहे हैं रजिस्ट्रेशन
अब घोड़े और खच्चर का भी कराना होगा बीमा और फिटनेस, 26 फरवरी से शुरू रहे हैं रजिस्ट्रेशन
PM Modi Israel Visit: विदेशी दौरे पर क्या खाते हैं पीएम मोदी, जानें इजरायल में उनके लिए कैसा रखा गया मेन्यू?
विदेशी दौरे पर क्या खाते हैं पीएम मोदी, जानें इजरायल में उनके लिए कैसा रखा गया मेन्यू?
Embed widget