एक्सप्लोरर

Guinness World Record: 1 मिनट में सबसे ज्यादा बार ताली बजाकर ही बना डाला विश्व रिकॉर्ड

1 मिनट में 1140 बार ताली बजाकर अमेरिका के एक 20 साल के लड़के ने यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. शुरुआत में इस रिकॉर्ड को अप्रूव नहीं किया गया था, बाद में इसे आधिकारिक रूप से सम्मिलित किया गया...

World Record Of Most Clap: दुनिया अजीब क्षमता वाले लोगों से भरी पड़ी है. अपनी इसी क्षमता और प्रशिक्षण के दम पर ही कुछ लोग वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना डालते हैं. रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं होता. इसके लिए काफी पापड़ बेलने पड़ते हैं. आपने अलग-अलग तरह के वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा शख्स भी है जिसने ताली बजाकर ही एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला? ताली बजाना सुनकर आपको यह कोई आसान काम लग रहा होगा, लेकिन तालियों की संख्या आपको चौंका सकती है. जी हां, अमेरिका के रहने वाले एक लड़के के नाम 1 मिनट में सबसे ज्यादा बार ताली बजाने का रिकॉर्ड दर्ज है. 

ताली बजाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
             
अगर आपसे यह सवाल पूछा जाए कि आप एक मिनट में कितनी बार ताली बजा सकते हैं? तो जाहिर है आप इसके जवाब में कहेंगे कि दस से बीस बार या ज्यादा से ज्यादा पचास बार. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अमेरिका के रहने वाले एक 20 साल के लड़के डैल्टन मेयर ने एक मिनट में कुल 1140 बार ताली बजाई है. ऐसा करके उसने 1 मिनट में सबसे ज्यादा बार ताली बजाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब हासिल किया है. डैल्टन मेयर ने अपने प्राथमिक विद्यालय में एक वीडियो में एक शख्स को स्पीड क्लैपिंग करते हुए देखा और तभी से उसपर भी स्पीड क्लैपिंग का जुनून सवार हो गया. 

बहुत बड़ा नंबर है 1140

अगर हिसाब लगाया जाए, तो डैल्टन मेयर नाम के इस लड़के ने मात्र एक सेकेंड में 19 बार ताली बजाई है. ऐसा करके उसने अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल करा लिया है. फिलहाल डैल्टन 1 मिनट में सबसे ज्यादा बार ताली बजाने वाला व्यक्ति है.              

कब बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डैल्टन मेयर ने ये अनोखा रिकॉर्ड बनाने के लिए कलाई की ताली वाली तकनीक का इस्तेमाल किया था. इस तकनीक का आविष्कार एली बिशप ने किया था. इस तकनीक में कलाई और उंगलियों का इस्तेमाल करके दूसरे हाथ की हथेली पर ताली मारी जाती है. डैल्टन मेयर ने यह अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड 12 मार्च 2022 को संयुक्त राज्य अमेरिका (जेनेसियो) में बनाया था, लेकिन इस रिकॉर्ड को 31 अक्टूबर तक अप्रूवल नहीं मिल सका था. हालांकि, अब इस रिकॉर्ड को आधिकारिक रूप से अप्रूव कर दिया गया है. अब कोई भी इस रिकॉर्ड को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकता है.

यह भी पढ़ें - पलकों के इतने लंबे बाल कभी नहीं देखे होंगे आपने!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Holi 2026: यहां विधवा औरतें भी रंगों से जमकर खेलती हैं होली, कोई भी नहीं करता रोक-टोक
यहां विधवा औरतें भी रंगों से जमकर खेलती हैं होली, कोई भी नहीं करता रोक-टोक
क्या पाकिस्तान को धूल चटा सकता है सोवियत संघ और US से टक्कर लेने वाला तालिबान, जानें इसकी ताकत?
क्या पाकिस्तान को धूल चटा सकता है सोवियत संघ और US से टक्कर लेने वाला तालिबान, जानें इसकी ताकत?
Water Crisis Cities: पानी की कमी से क्यों जूझ रहे चेन्नई-केपटाउन और मेक्सिको सिटी जैसे शहर? जानें इसके पीछे की वजह
पानी की कमी से क्यों जूझ रहे चेन्नई-केपटाउन और मेक्सिको सिटी जैसे शहर? जानें इसके पीछे की वजह
कितने रुपये का आता है वह नीला ड्रम, जो मेरठ और लखनऊ के बाद सुर्खियों में आया?
कितने रुपये का आता है वह नीला ड्रम, जो मेरठ और लखनऊ के बाद सुर्खियों में आया?

वीडियोज

Cabinet का बड़ा Infra Push | Railway, Airport, MSP और Metro Projects Approved| Paisa Live
कम उम्र में बढ़ रहा Heart Risk, महंगा हो रहा Health Insurance | New Tax Regime Explained| Paisa Live
IPO Alert: Omnitech Engineering IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band |Paisa Live
ABP Network Presents | Ideas of India 2026 | 27 - 28 Feb | Anil Kapoor
ABP Network Presents | Ideas of India 2026 | 27 - 28 Feb | Shreya Ghoshal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश में नई सरकार बनते ही आपस में भिड़े नेता! यूनुस के खिलाफ उतरे राष्ट्रपति तो भड़की जमात, जानें क्या कहा?
बांग्लादेश में नई सरकार बनते ही आपस में भिड़े नेता! यूनुस के खिलाफ उतरे राष्ट्रपति तो भड़की जमात
गाजियाबाद: सत्यम पंडित गिरफ्तार, नॉनवेज बेच रहे दुकानदार को धमकी देने का Video हुआ था वायरल
गाजियाबाद: सत्यम पंडित गिरफ्तार, नॉनवेज बेच रहे दुकानदार को धमकी देने का Video हुआ था वायरल
‘ला-ला लैंड में जी रहा पाकिस्तान...', UN में भारत ने कर दी पाकिस्तान की धुनाई | 5 बड़ी बातें
‘ला-ला लैंड में जी रहा पाकिस्तान...', UN में भारत ने कर दी पाकिस्तान की धुनाई | 5 बड़ी बातें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक
6,6,6,6,6... IPL 2026 से पहले गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 14 गेंद में फिफ्टी लगाकर लूटी महफिल 
6,6,6,6,6... IPL 2026 से पहले गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 14 गेंद में जड़ी फिफ्टी
क्लास-8 की NCERT किताब बैन, शिक्षा विभाग की दलीलों पर बोले CJI- मंशा अच्छी नहीं थी, बहुत आघात पहुंचा
क्लास-8 की NCERT किताब बैन, शिक्षा विभाग की दलीलों पर बोले CJI- मंशा अच्छी नहीं थी, बहुत आघात पहुंचा
Ideal Age Gap In Relationships: लॉन्ग लास्टिंग रिलेशनशिप के लिए पार्टनर में कितना ऐज गैप जरूरी? साइंस के हिसाब से जानें सबकुछ
लॉन्ग लास्टिंग रिलेशनशिप के लिए पार्टनर में कितना ऐज गैप जरूरी? साइंस के हिसाब से जानें सबकुछ
Delhi Name Change: केरल बना केरलम, जानें दिल्ली का नाम बदलकर क्या रखने की हो रही डिमांड?
केरल बना केरलम, जानें दिल्ली का नाम बदलकर क्या रखने की हो रही डिमांड?
Embed widget