एक्सप्लोरर

ये है दुनिया का सबसे लंबा शीशे का पुल, यहां जाना किसी एडवेंचर से कम नहीं

वियतनाम में दुनिया का सबसे लंबा कांच का ब्रिज है. ये ब्रिज दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये ब्रिज कितना लंबा है?

दुनिया में बहुत सारे ऐसे ब्रिज हैं, जहां पर जाने से लोगों को डर लगता है. लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे बड़े शीशे के पुल के बारे में बताने वाले हैं. वियतनाम में स्थित बैक लॉन्ग ब्रिज को दुनिया का सबसे लंबा शीशे का पुल कहा जाता है. आज हम आपको बताएंगे कि दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करने वाले इस ब्रिज में क्या खास बात है.

कितना लंबा है ये ब्रिज

वियतनाम में स्थित बैक लॉन्ग ब्रिज को सबसे लंबा शीशे का पुल कहा जाता है. इसे अंग्रेजी में ‘व्हाइट ड्रैगन’ भी कहा जाता है. बता दें कि कई लोगों को ऊंचाई से बहुत डर लगता है, ऐसे लोगों के लिए इस ब्रिज पर जाना किसी एडवेंचर से कम नहीं है. इस ब्रिज की खासियत ये है कि इसकी जमीन यानी जहां पर आप चलेंगे, वो पूरे तरीके से कांच से बना है.

ऐसे में इसपर चलने वाले अपने पैरों के नीचे भी देखने के बाद डरते-डरते हैं. ये ब्रिज 632 मीटर लंबा यानी करीब 2,073 फीट का है और इसकी ऊंचाई 150 मीटर यानी 492 फीट है. ब्रिज की फ्लोर फ्रेंच निर्माताओं द्वारा बनाए गए खास तरह के टेंपर्ड ग्लास से बनी है, जो इतनी मजबूत है कि इस कांच के ब्रिज पर एक बार में 450 लोग बहुत आराम से चल सकते हैं.

दुनिया में कहां पर कांच के ब्रिज

बता दें कि चीन के गुआंगडॉन्ग में 526 मीटर लंबा एक ग्लास बॉटम ब्रिज है. इसके अलावा 1600 फीट का एक ग्लास बॉटम ब्रिज पुर्तगाल में भी बनकर तैयार हुआ है. भारत के बिहार राज्य के राजगीर में भी शीशे का पुल है. दरअसल ये कांच के ब्रिज पर्यटकों को बहुत प्रभावित करते हैं. कई दूसरों देशों में भी ग्लास ब्रिज हैं.

एबीपी न्यूज से बातचीत में एक पर्यटक ने राजगीर ब्रिज पर घूमने के अपने अनुभव को बताया है. उस पर्यटक ने कहा कि ग्लास ब्रिज पर घूमने थोड़ा डर जरूर लगता है, क्योंकि पैरों के नीचे सब कुछ साफ दिखता है. लेकिन ग्लास होने के वजह से हम प्राकृतिक सुदंरता को भी देख पाते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी जगह पर परिवार को बहुत पसंद आती हैं.

ये भी पढ़ें:पाकिस्तान में भी है भारत के जैसा लालकिला, जानिए वहां किसने बनवाया था लालकिला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

F-15 Fighter Jet Cost: कितने रुपये में तैयार होता है अमेरिका का एक F-15 फाइटर जेट, जिसे ईरान ने कर दिया तबाह?
कितने रुपये में तैयार होता है अमेरिका का एक F-15 फाइटर जेट, जिसे ईरान ने कर दिया तबाह?
Muslims In UAE: यूएई में कितनी है मुस्लिम आबादी, यहां कितने शिया और सुन्नी मुसलमान? देखें आंकड़े
यूएई में कितनी है मुस्लिम आबादी, यहां कितने शिया और सुन्नी मुसलमान? देखें आंकड़े
Iran India Relations: हथियार, घोड़े और कालीन... ईरान से क्या-क्या मंगाते थे मुगल, जानें तब कैसे थे भारत से रिश्ते?
हथियार, घोड़े और कालीन... ईरान से क्या-क्या मंगाते थे मुगल, जानें तब कैसे थे भारत से रिश्ते?
Shia Muslims In World: दुनिया में कितनी है शिया मुसलमानों की आबादी, इसमें भारत में कितने?
दुनिया में कितनी है शिया मुसलमानों की आबादी, इसमें भारत में कितने?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
Embed widget