एक्सप्लोरर

ये है दुनिया की सबसे छोटी नदी, सैंकड़ों किलोमीटर नहीं, बल्कि बस कुछ मीटर है इसकी लंबाई!

ज्यादातर लोग जानते हैं कि आधिकारिक तौर पर दुनिया की सबसे लंबी नदी नील नदी है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि दुनिया की सबसे छोटी नदी कौन-सी है. आइए आज हम आपको बताते हैं.

World's Smallest River: किसी भी देश में नदियां एक प्रकार से उस भूमि की नसें होती हैं. भारत में भी नदियों का एक बड़ा जाल फैला हुआ है. जिनमें से कुछ नदियां बहुत लंबी होती हैं, तो कुछ की लंबाई कम होती है. अपने देश में कई ऐसी नदियां हैं, जिनके उद्गम स्थल से अंत तक पहुंचने में आपको कई दिनों का समय लग जाएगा. गंगा, यमुना, गोदावरी, नर्मदा और ब्रह्मपुत्र भारत की प्रमुख नदियां हैं. हालांकि, भारत में न तो दुनिया की सबसे बड़ी नदी है और न ही सबसे छोटी. ये दोनों ही नदियां अलग-अलग देशों में हैं.  

बात अगर दुनिया की सबसे बड़ी नदी की करें तो ज्यादातर लोग यह जानते हैं कि अफ्रीका की नील नदी आधिकारिक तौर पर दुनिया की सबसे लंबी नदी है. जिसकी लंबाई 6650 किलोमीटर यानी करीब 4132 मील है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे छोटी नदी कौन-सी है?

दुनिया की सबसे छोटी नदी

दुनिया की सबसे छोटी नदी अमेरिका में है. यह यहां के मोंटाना (Montana) राज्य में बहती है. इसके पास ही अमेरिका की सबसे लंबी नदी मिसूरी भी बहती है. इसी के पास दुनिया की सबसे छोटी नदी बहती है. यह नदी रो रिवर (Roe River, Montana) है. लिंकन स्कूल एलिमेंट्री की टीचर सुसैन नार्डिंजर और उनके पांचवीं कक्षा के छात्रों ने मिलकर 1980 के दशक में रो नदी को दुनिया की सबसे छोटी नदी होने का दर्जा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से दिलवाने की मुहीम शुरू की.

440 फीट लंबी थी डी रिवर

साल 1989 से 2000 तक Roe नदी को दुनिया की सबसे छोटी नदी का दर्जा मिला रहा. हालांकि, इससे पहले यह खिताब ऑरिगॉन की डी रिवर (D River) को मिला हुआ था. जोकि 440 फीट लंबी नदी थी. चौंकिए मत! दुनिया की सबसे छोटी नदी इससे भी काफी छोटी है.

कितनी है दुनिया की सबसे छोटी नदी की लंबाई?

आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया की सबसे छोटी नदी सिर्फ 201 फीट यानी करीब 61 मीटर लंबी है. इतनी कम दूरी को आप शुरुआत से लेकर अंत तक सिर्फ चंद घंटों में कवर कर सकते हैं. रो नदी आगे जाकर मिसूरी नदी में मिल जाती है. इस छोटी सी नदी में लिटिल बेल्ट माउंटेन रेंज से पानी आता है और यह अंडरग्राउंड स्प्रिंग से बनी है.

यह भी पढ़ें - अंडमान घूमना सस्ता है या फिर दुबई जाना? यहां जानिए खर्चे का पूरा गणित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fuel Safety: क्या पानी की टंकी या किसी बर्तन में भरवा सकते हैं पेट्रोल, क्या है नियम?
क्या पानी की टंकी या किसी बर्तन में भरवा सकते हैं पेट्रोल, क्या है नियम?
बीच समंदर में कैसे स्थिर रहता है इतना भारी जहाज, क्या शिप रुकने पर भी चालू रहता है इंजन?
बीच समंदर में कैसे स्थिर रहता है इतना भारी जहाज, क्या शिप रुकने पर भी चालू रहता है इंजन?
Central Schemes Rules: क्या केंद्र की योजनाओं को लागू करने से रोक सकती है राज्य सरकार, पश्चिम बंगाल में कौन-कौन सी स्कीम नहीं चलती?
क्या केंद्र की योजनाओं को लागू करने से रोक सकती है राज्य सरकार, पश्चिम बंगाल में कौन-कौन सी स्कीम नहीं चलती?
ईरान में कितने हो जाते हैं इजरायल के 10000, जानें इससे यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
ईरान में कितने हो जाते हैं इजरायल के 10000, जानें इससे यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Jewar Airport: दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
Embed widget