एक्सप्लोरर

दिल्ली मेट्रो के स्टेशन पर जो यह बैग चेक करने की मशीन होती है यह क्या होती है और क्या-क्या देख सकती है?

X Ray Scanner: अक्सर आपने मेट्रो स्टेशन या किसी किसी रेलवे स्टेशन पर एक ऐसी मशीन देखी होगी जिसमे आपको चेकिंग के लिए अपना बैग रखना पड़ता है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

X Ray Baggage Scanner Machine: दिल्ली मेट्रो सेवा का लाभ रोजाना दिल्ली-एनसीआर सहित यहां बाहर से आने वाले हजारों लोग उठाते हैं. सुबह सेवा शुरू होने से लेकर रात तक मेट्रो स्टेशनों पर काफी चहल-पहल देखने को मिलती है. ऐसे में, लोगों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एक बड़ी चुनौती होती है. दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसएफ (CISF) के पास होता है. सीआईएसएफ के जवान मेट्रो स्टेशन पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए 24 घंटे मुस्तैद रहते हैं. यही मेट्रो स्टेशन में आने वाले सभी लोगों का सिक्योरिटी चेकअप भी करते हैं. सीआईएसएफ जवानों के काम को आसान बनाने के लिए ही मेट्रो के एंट्री प्वाइंट पर हाईटेक स्कैनर सिस्टम भी लगाए जाते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि इस स्कैनर मशीन की क्षमता कितनी होती है और कैसे इनकी तेज निगाह बैग के अंदर रखी छोटी से छोटी चीज को भी बाहर से ही कैसे देख लेती है. 

एक घंटे में कर सकती है 550 बैग चेक
दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर हाल ही में नया स्कैनर सिस्टम लगाया गया है. बाकी स्टेशनों पर भी इसे जल्द ही लगा दिया जाएगा. इन स्टेशनों पर वर्तमान में जो स्‍कैनर लगे हैं उनकी कन्‍वेयर बेल्‍ट की स्पीड 18 सेंटीमीटर प्रति सेकंड है और वह 1 घंटे में केवल 350 बैग तक की ही चेकिंग कर पाते हैं. नए स्‍कैनर आने के बाद चेकिंग करने वाले जवानों का काम और आसान हो जायेगा और वह आराम से एक घंटे में 550 बैग की चैकिंग कर पाएंगे. नए सिस्‍टम की कन्‍वेयर बेल्‍ट की स्पीड 30 सेंटीमीटर प्रति सेकेंड हैं. मेट्रो प्रबंधन का कहना है कि कन्‍वेयर बेल्‍ट की स्पीड तेज होगी तो पीक आवर में स्‍कैनर पाइंट पर पैसेंजर्स की भीड़ नहीं लगेगी और सामान की जांच भी तेजी हो जाया करेगी.

क्या-क्या चीज देख सकता है ये स्कैनर?
दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर लगी स्कैनर मशीन से बैग में रखी वस्तुओं की हाई रिज़ॉल्यूशन तस्वीरें मिलती हैं. जिसे देखने के बड़े मॉनिटर भी लगे होते हैं. इसीलिए सुरक्षा में चूक होने की संभावना कम हो जाती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डीएमआरसी (DMRC) ने अभी तक कई मेट्रो स्टेशनों पर पुराने स्कैनर मशीन हो हटाकर नए हाईटेक स्कैनर सिस्टम को लगाया है. यह नया सिस्‍टम 35 एमएम जैसी स्‍टील की छोटी प्‍लेट को भी स्‍कैन कर सकता है. नया सिस्टम सामान में मौजूद छोटी-छोटी चीजों के भी देखने में सक्षम है. स्कैनर की मदद से मुख्य रूप से विस्फोटक पदार्थ का पता लगाया जाता है. इसके अलावा इसको इस्तेमाल करने का मुख उद्देश्य लोहे की धारदार वस्तु और अन्य छोटे और नुकीले हथियारों को भी सर्च करना है.

यह भी पढ़ें -

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसे होता है काउंट?...क्या जो कलेक्शन है वही पूरी कमाई होती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shia Muslims In World: दुनिया में कितनी है शिया मुसलमानों की आबादी, इसमें भारत में कितने?
दुनिया में कितनी है शिया मुसलमानों की आबादी, इसमें भारत में कितने?
Strait of Hormuz Crisis: होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते कितना तेल आता है भारत, इसके बंद होने से कैसे छाएगा तेल संकट?
होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते कितना तेल आता है भारत, इसके बंद होने से कैसे छाएगा तेल संकट?
Indians In Middle East: मिडिल ईस्ट में कितने भारतीय, जानें कहां है इनकी सबसे ज्यादा तादाद?
मिडिल ईस्ट में कितने भारतीय, जानें कहां है इनकी सबसे ज्यादा तादाद?
Indian Students in Iran: ईरान में क्या पढ़ने जाते हैं भारतीय छात्र, यहां कितनी है इनकी तादाद?
ईरान में क्या पढ़ने जाते हैं भारतीय छात्र, यहां कितनी है इनकी तादाद?

वीडियोज

Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-Isarel News: ईरान पर सपा और कांग्रेस के 2 मुस्लिम सांसदों के बयान से हलचल, कहा- इस्लाम न कभी...
ईरान पर सपा और कांग्रेस के 2 मुस्लिम सांसदों के बयान से हलचल, कहा- इस्लाम न कभी...
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना, इसमें लड़कियों के खाते में आएंगे कितने रुपये? 
क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना, इसमें लड़कियों के खाते में आएंगे कितने रुपये? 
लखपति बिटिया योजना का कौन उठा सकता है लाभ, जानें कौन से डॉक्यूमेंट होने जरूरी?
लखपति बिटिया योजना का कौन उठा सकता है लाभ, जानें कौन से डॉक्यूमेंट होने जरूरी?
Embed widget