By: ABP Live | Updated at : 03 Aug 2022 11:16 AM (IST)
(गुजरात में कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ दिया धरना)
Gujarat News: हाल ही में हुई जहरीली शराब कांड में कम से कम 42 लोगों की मौत के बाद गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी के इस्तीफे की मांग करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को अहमदाबाद में धरना दिया. बोटाद और अहमदाबाद के गांवों में हाल ही में हुई जहरीली शराब कांड के विरोध में सुभाष पुल पर AICC गुजरात प्रभारी रघु शर्मा, गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर, कार्यकारी अध्यक्ष जिग्नेश मेवाणी और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे.
क्या बोले AICC गुजरात प्रभारी रघु शर्मा?
AICC गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने कहा, “बीजेपी की गुजरात में चल रहे ड्रग्स और अवैध शराब के खुले कारोबार में स्पष्ट भागीदारी है. इस धंधे के खिलाफ आवाज उठाने वाले को गुजरात में जान से मारने की धमकी दी जाती है. आज गुजरात के बंदरगाह भारत में मादक द्रव्यों के प्रवेश द्वार बन गए हैं. किसी भी बीजेपी नेता को अभी तक शराब त्रासदी की विधवाओं और अनाथ बच्चों से मिलने का समय नहीं मिला है. राज्य के गृह मंत्री को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए.”
गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने लगाए ये आरोप
गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने आरोप लगाते हुए कहा, “यह सिर्फ एक शरद त्रासदी नहीं है, बल्कि बीजेपी द्वारा की गई हत्या है जो शराबबंदी नीति को लागू करने में असमर्थ रही है. गृह मंत्री खुद की तारीफ करने में लगे हैं लेकिन उनकी नाकामियों की वजह से आज गुजरात में पान की दुकानें भी खुलेआम ड्रग्स बेच रही हैं.
ये भी पढ़ें:
LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, छात्रावासों और शैक्षणिक संस्थानों को PNG कनेक्शन देने का आदेश
इस राज्य में बदले मेडिकल क्लेम के नियम, अब परिवार के इन सदस्यों का इलाज भी होगा कवर
गुजरात में LPG सिलेंडर का कितना स्टॉक? विधानसभा में BJP सरकार ने साफ की तस्वीर
LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद