गर्मियों के मौसम में वैसे तो हर फल सेहत के लिए लाभदायक होता है पर आज हम इस एक फल की बात करेंगे जिसके सेवन से एक नहीं बल्कि कई लाभ मिलते हैं. जी हां, इस फल का नाम है चकोतरा जिसे अंग्रेजी में ग्रेपफ्रूट कहते हैं. इससे न केवल गर्मियों के मौसम में आपकी बाॅडी हाइड्रेट रहती है बल्कि वजन भी कम हो सकता है. आइए जानते हैं ग्रेपफ्रूट से मिलने वाले और फायदों के बारे में.
ग्रेपफ्रूट में पाए जाने वाले पोषक तत्व इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है. इसके अलावा इसमें आयरन, विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन और मिनरल जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो हमारी बाॅडी के लिए कई तरह से फायदेमंद है.
अगर आप ग्रेपफ्रूट का सेवन करते हैं तो आपका वजन जल्द ही कम हो सकता है क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत ही कम होती है. पर कोई भी चीज ज्यादा सेहत के लिए खराबी भी कर सकती है इसलिए इसका ध्यान रखें.
गर्मी के मौसम में खाना सही से डाइजेस्ट नहीं होने की समस्या रहती है. ऐसे में आप इस फल का सेवन करते हैं तो पेट में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होगी साथ ही आपको गैस की भी समस्या नहीं होगी.
ग्रेपफ्रूट में 90 प्रतिशत तक पानी पाया जाता है जिसके सेवन से आपकी बाॅडी में पानी की कमी नहीं होगी. इसलिए गर्मी में इस फल का सेवन जरूर करें.
कोरोना के दौरान एक्सपर्ट ऐसी चीजों का सेवन करने की सलाह देते हैं जिसमें ज्यादा से ज्यादा इम्यून बढ़ाने की क्षमता हो. ग्रेपफ्रूट में विटामिन सी पाया जाता है जिससे बीमारयिों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है. इसलिए इम्यून को बूस्ट करने के लिए इसका सेवन करें.
Tips For A Healthy Heart: अचानक नहीं होतीं दिल की बीमारियां! इन छोटी और नियमित आदतों से रखें अपने हार्ट का ख्याल
30 की उम्र में क्यों बढ़ रहा है ब्रेन फॉग? डॉक्टर ने बताए इसके कारण और बचाव के तरीके
सर्वाइकल कैंसर से हर 8 मिनट में जाती है एक महिला की जान, विशेषज्ञ ने बताए बचाव के 5 तरीके
महंगे ट्रीटमेंट के बाद भी नहीं रुक रहा गंजापन, डाइट में शामिल करें ये चीजें
Global Mind Health Report 2025: 84 देशों की स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर, मेंटल हेल्थ को लेकर बढ़ी चिंता
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा