News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

Remedies For Cough: खांसी को दूर भगाना है तो शहद में मिलाकर खाएं ये 3 चीजें, तुरंत मिलेगा आराम

Honey For Cough: अक्सर जुकाम के बाद खांसी परेशान करती है. खांसी को दूर करने के लिए आप इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं. शहद में इन 3 चीजों को मिलाकर खाने से खांसी दूर हो जाती है.

Share:

Cold And Cough Remedies: बारिश के मौसम में लोगों को सर्दी जुकाम बहुत परेशान करता है. ऐसे में आपको सेहत का बहुत ख्याल रखना चाहिए. जुकाम होने के बाद कई बार खांसी महीनों परेशान करती है. गले में कफ होने की वजह से खांसी लंबी और खतरनाक हो जाती है. ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खों (Home Remedies) को अपनाकर खांसी से राहत पा सकते हैं. खांसी से राहत पाने के लिए आप शहद में अदरक, लौंग या फिर पीपल मिलाकर खाएं. इससे आपको लंबी और सूखी खांसी से तुरंत राहत मिलेगी. 

1- शहद और अदरक- सूखी खांसी  की समस्या है तो शहद में अदरक मिलाकर सेवन करें. आप चाहें तो इसे थोड़ा गुनगुना कर सकते हैं. इसके लिए अदरक को घिस कर रस निकाल लें. अब इसे शहद में मिलाकर कम से कम दिन में 3 बार पिएं. हां इसके बाद पानी नहीं पीना है. इससे खांसी में कुछ ही दिनों में आराम मिल जाएगा. 

2- शहद और लौंग- खांसी का एक और असरदार नुस्खा है शहद और लौंग को मिलाकर खाना. इससे खांसी में तुरंत आराम मिलेगा. आप 4-5 लौंग लेकर तवे पर थोड़ा भून लें. अब इन्हें बारीक पीस लें और शहद में मिलाकर हल्का गुनगुना करके इसे खाएं. दिन में 3 बार इसका सेवन करें और इसे खाने के बाद पानी न पिएं. इससे खांसी पर तुरंत असर होगा.

3- शहद और पीपल- ये एक पुराना और कारगर उपाय है. शहद और पीपल चाटने से खांसी दूर हो जाती है. दादी मां के नुस्खों में ये काफी पुराना है. पीपल का तासीर गर्म होती है. इससे खांसी में आराम मिलता है. इसके लिए 3-4 पीपल को दबा-दबा कर तवे पर भून लें. इन्हें पीसकर पाउडर जैसा बना लें. अब इसे शहद में मिलाकर सुबह शाम खाएं. इससे खांसी में तुरंत आराम मिलेगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Heart Health: पुरुषों को क्यों है दिल की बीमारी का ज्यादा खतरा, जानिए क्या हैं कारण

Published at : 05 Jul 2022 05:32 PM (IST) Tags: Health Fitness Lifestyle cough
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Lifestyle News in Hindi

यह भी पढ़ें

Kharmas 2026: खरमास 15 मार्च से होंगे शुरू, निपटा लें ये 6 काम, 1 महीना शुभ कार्य पर लगेगा ब्रेक

Kharmas 2026: खरमास 15 मार्च से होंगे शुरू, निपटा लें ये 6 काम, 1 महीना शुभ कार्य पर लगेगा ब्रेक

Ramadan 2026 Sehri Iftar Time: रमजान का 18वां रोजा 8 मार्च को, देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय

Ramadan 2026 Sehri Iftar Time: रमजान का 18वां रोजा 8 मार्च को, देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय

काशी विश्वनाथ मंदिर में महिला दिवस पर विशेष दर्शन, मिलेगा फ्री प्रवेश!

काशी विश्वनाथ मंदिर में महिला दिवस पर विशेष दर्शन, मिलेगा फ्री प्रवेश!

Rang Panchami 8 March 2026: रंग पंचमी, पृथ्वी पर उतरते हैं देवी-देवता! रंगों में छिपा है अद्भुत रहस्य

Rang Panchami 8 March 2026: रंग पंचमी, पृथ्वी पर उतरते हैं देवी-देवता! रंगों में छिपा है अद्भुत रहस्य

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी-नवमी कब ? जानें डेट, पूजा मुहूर्त, कन्या पूजन किस दिन होगा

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी-नवमी कब ? जानें डेट, पूजा मुहूर्त, कन्या पूजन किस दिन होगा

टॉप स्टोरीज

रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल

रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल

3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... केरल में चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया 5 गारंटी का ऐलान

3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... केरल में चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया 5 गारंटी का ऐलान

4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान सूर्या ने प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा अपडेट 

4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान सूर्या ने प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा अपडेट 

'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? नए प्रोजेक्ट को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट

'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? नए प्रोजेक्ट को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट