LokSabha Election 2019: 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 11 अप्रैल-19 मई के बीच होगी वोटिंग, 23 मई को आएंगे नतीजे

Background
LOKSABHA ELECTION 2019: आम चुनाव 2019 चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और लोकसभा चुनाव की तारीखों का इंतजार खत्म होने जा रहा है. शाम पांच बजे निर्वाचन आयोग 2019 के आम चुनाव की तारीखों का एलान करने जा रहा है. चुनाव आयोग दिल्ली के विज्ञान भवन में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान करेगा. माना जा रहा है कि 6 से 7 चरणों में आम चुनाव का एलान किया जा सकता है.
माना जा रहा है कि इसी के साथ 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों की भी घोषणा हो सकती है. इसी साल सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव होने हैं और इन राज्यों के चुनाव की तारीखों का भी आम चुनाव के साथ एलान संभव है. वहीं जम्मू और कश्मीर जहां इस समय राज्यपाल शासन लगा हुआ है उसके चुनाव की तारीखों का भी एलान किया जा सकता है.
पहले खबर आई थी कि निर्वाचन आयोग शनिवार यानी बीते कल को चुनाव की तारीखों का एलान करेगा लेकिन कल इसके खंडन की खबर आ गई थी. इसके बाद ये संभावना जताई जा रही थी कि सोमवार यानी 11 मार्च को चुनाव की तारीखों का एलान होगा. अमूमन निर्वाचन आयोग रविवार को चुनाव की तारीखों का एलान नहीं करता है लेकिन इस बार निर्वाचन आयोग ऐसा करने जा रहा है.
साल 2014 में चुनाव आयोग ने पांच मार्च को आम चुनाव की तारीखों का एलान किया था. 2014 के लोकसभा चुनाव सात अप्रैल से 12 मई के बीच नौ चरणों में हुए थे.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL























